केरल : केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. उनका कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने लिखा है कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है. हालांकि मैं उन लोगों से भी कोरोना टेस्ट कराने का अनुरोध करता हूं जिन्होंने पिछले हफ्ते मुझसे दिल्ली में मुलाकात की थी या फिर वो खुद को निगरानी में रखें. भारत में 50,356 और लोग संक्रमित भारत में कोविड-19 के 50,356 नए मामले सामने आए…
Author: faridabadnews24
हरियाणा : बलात्कार का दोषी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 24 घंटे के सीक्रेट पैरोल पर जेल से बाहर निकला. राम रहीम को मिला ये पैरोल इतना गुप्त था कि पूरे हरियाणा में इसकी मात्र 4 लोगों को जानकारी थी. इसमें सीएम मनोहर लाल खट्टर शामिल हैं. गुरमीत राम रहीम को ये पैरोल 24 अक्टूबर को मिली थी. रोहतक के सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को हरियाणा पुलिस की तीन कंपनियों की सुरक्षा में गोपनीय तरीके से जेल से बाहर गुरुग्राम में लाया गया और यहां पर मेदांता अस्पताल में गुरमीत राम रहीम ने अपनी मां से मुलाकात की.…
चंडीगढ़ / फरीदाबाद : निजी क्षेत्र के संस्थानों में स्थानीय युवाओं को 75 फीसद आरक्षण दिए जाने के विधेयक में जिलावार 10 फीसद आरक्षण को कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने अनुचित बताया है। नीरज शर्मा का कहना है कि सरकार ने वोट की राजनीति में प्रदेश हित को दरकिनार कर दिया है। इस विधेयक के कानून के रूप में लागू होने के बाद प्रदेश में नया उद्योग नहीं आएगा। प्रदेश में बना बेहतर औद्योगिक माहौल भी प्रभावित होगा। नीरज शर्मा के अनुसार गत दिवस विधानसभा सत्र के दौरान राज्य सरकार द्वारा पारित कराए गए स्थानीय उम्मीदवार नियोजन विधेयक-2020 में यह…
हरियाणा विधानसभा के इस सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण बिल पारित हुए और इनमें से एक शुक्रवार को ग्राम पंचायतों के लिए ‘राइट टू रीकॉल’ बिल भी पटल पर रखा गया जिसे माननीय सदस्यों ने पास कर दिया। इस बिल के लागू होने से काम ना करने वाले सरपंच को कार्यकाल पूरा होने से पहले ही हटाने का अधिकार ग्रामीणों को मिल गया है।विधानसभा में आज पास हुए ‘राइट टू रीकॉल’ बिल के बारे में डिप्टी सीएम ने बताया कि सरपंच को हटाने के लिए गांव के 33 प्रतिशत मतदाता अविश्वास लिखित में शिकायत संबंधित अधिकारी को देंगे। यह प्रस्ताव खंड विकास…
फरीदाबाद : फरीदाबाद शॉर्ट फिल्म लिव इन रिलेशनशिप की शूटिंग सेक्टर 81 फरीदाबाद में की गई डायरेक्टर संजय सोनी कोऑर्डिनेटर संजू सांवरिया उर्फ संजीव कुशवाहा कलाकार हनी बक्शी मिशिका राज सुष्मिता कैमरामैन अरुण आदि लोग उपस्थित थे फिल्म का शुभारंभ समाजसेवी सुंदर शर्मा बबली की के द्वारा किया गया यह फिल्म आजकल के जमाने पर है जिसमें लोग रिलेशनशिप में रहते हैं शादी नहीं करते हैं और बाद में पछताते हैं l
फरीदाबाद : जिला फरीदाबाद में नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में पुलिस आयुक्त श्री ओ पी सिंह, पुलिस उपायुक्त अपराध श्री मुकेश मल्होत्रा और सहायक पुलिस उपायुक्त, अपराध श्री अनिल कुमार के दिशा निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच NIT ने गांजा तस्कर आरिफ व रिजवान को 2 किलो 986 ग्राम गांजे सहित थाना सेक्टर 17 क्षेत्र से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की हैं। इस संदर्भ में आरोपियों के खिलाफ NDPS ACT की धाराओं के तहत थाना सेक्टर 17 में मुकदमा नंबर 200 अंकित किया गया। इस मुकदमे में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने…
फरीदाबाद : एनआइटी क्षेत्र के कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने सरकार से मांग की है कि निकिता हत्याकांड की जांच आइजी या एडीजीपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में एसआइटी करे। इसके पीछे नीरज शर्मा का तर्क है कि जब 2018 में निकिता अपहरण की दर्ज एफआइआर को वापस लेने में एक सहायक पुलिस आयुक्त स्तर की भूमिका सामने आ रही है, तो एसआइटी सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी के नेतृत्व नहीं बननी चाहिए। नीरज ने निकिता हत्याकांड पर विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रखा। इस पर गृहमंत्री अनिल विज ने बताया कि वर्ष 2018 में छात्रा निकिता के हत्यारे…
फरीदाबाद : कोविड-19 के योद्धाओं मैडिकल स्टाफ पैरामेडिकल स्टॉफ नर्सों को भोजन कराने वाले पर्यटक स्थलों के कर्मचारियों पांच महीने का वेतन न मिलने से बच्चों की दिक्कत की परवाह न तो खट्टर सरकार कर रही है न ही पर्यटन निगम प्रशासन जिससे खफा हुए हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ सम्बंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले आज सूरजकुण्ड मैगपाई अरावली गोल्फ कोर्स बड़खल झील के सैकड़ों कर्मचारियों ने होटल राजहंस सूरजकुंड पर जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रर्दशन किया। प्रर्दशनकारियों को सम्बोधित करते हुए राज्य चेयरमैन सुरेश नोहरा ने सरकार को चेतावनी दी कि 10 नवंबर को वेतन नहीं दिया…
फरीदाबाद : हरियाणा सरकार में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा विधानसभा में 75% रोजगार बिल को पास करने की खुशी में फरीदाबाद इनशो संगठन ने लोगों को मुंह मीठा करा कर खुशी जाहिर की। जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई (INSO)द्वारा आज बल्लभगढ़ के सिटी पार्क पहुंच कर लोगों को मिठाई खिलाई। जननायक जनता पार्टी प्रमुख दुष्यंत चौटाला जी ने चुनावों में युवाओं से जो वादा किया वह आज विधानसभा में पारित कर युवाओं के हितों को ध्यान में रखा। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा था कि प्रदेश में सरकार बनने पर हरियाणा प्रदेश की सभी औद्योगिक इकाइयों में 75…
फरीदाबाद : निजी क्षेत्र में 75 फीसदी नौकरियां हरियाणा के युवाओं दी जानी चाहिए लेकिन लेकिन 10 फीसदी नौकरियां जिलास्तरीय युवाओं को दिए जाने का कड़ा विरोध करते हुए फरीदाबाद और गुड़गांव के युवाओं ने इस बिल में संशोधन करने की मांग की है। जसवंत पवार ने कहा कि यह बिल फरीदाबाद और गुरूग्राम जैसे औद्योगिक जिलों के युवाओं के हितों पर कुठाराघात और छलावा है क्योंकि यह दोनों ही जिले सरकार को सर्वाधिक राजस्व देते है और यहां पहले से ही बेरोजगारी बड़ी समस्या बनी हुई है, इस बिल से लागू होने से यहां और बेरोजगारी बढ़ेगी इसलिए सरकार…
