Author: faridabadnews24

फरीदाबाद : अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमकृष्ण आर्य ने बीते शनिवार को प्रदेश तथा जिले की कार्यकारणी की घोषणा की हैं जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी का अध्यक्ष फिरे पोसवाल तथा अलीपुर के राजेश बैसोया को जिले फरीदाबाद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। इस नियुक्ति पर राजेश बैसोया ने प्रदेश अध्यक्ष प्रेमकृष्ण आर्य का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे अध्यक्ष जी द्वारा दी गई हैं उसे मैं बखूबी निभाउंगा तथा गुर्जर समाज के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास करूँगा। उन्होंने कहा कि आज हमारे समाज का युवा नेतृत्वहीन हो चुका हैं जिसके लिए गुर्जर…

Read More

फरीदाबाद : लॉकडाउन के बाद जिले में एक बार फिर से रंगमंच सजना शुरू हो गए हैं। लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद पहले सितंबर महीने में थियेटर फेस्टिवल का आयोजन किया गया था। वहीं, रविवार शाम को बृज नट मंडली व मानवीय निर्माण मंच संस्था की तरफ से सेक्टर 12 स्थित ओपन एयर थियेटर में एक दिवसीय नाट्य उत्सव का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में एनसीआर इंफोटेनमेंट व् मिशन जाग्रति का अहम् योगदान रहा। वहीँ मंच सञ्चालन डॉ. बलराम आर्या ने किया। इस दौरान रेवाड़ी नगर परिषद् के कमिश्नर दिनेश यादव मुख्य अतिथि और…

Read More

फरीदाबाद : प्रदेश की मनोहर सरकार द्वारा गन्ने के समर्थन मूल्य में 10 रूपए की मामूली बढ़ोतरी को तिगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक ललित नागर ने ऊंट के मुंह में जीरा बताते हुए कहा कि यह मूल्यावृद्धि किसानों के साथ भद्दा मजाक है और ऐसा करके भाजपा सरकार ने अपनी किसान विरोधी सोच का परिचय दिया है। यहां जारी एक प्रेस बयान में ललित नागर ने कहा कि गन्ने का समर्थन मूल्य सरकार ने 340 से बढ़ाकर 350 प्रति क्विंटल किया है, जो कि इस महंगाई के दौर में किसानों को कोई लाभ नहीं पहुंचाएगा क्योंकि आज…

Read More

फरीदाबाद : डिवाइन चैरिटेबल प्लाज्मा बैंक का उद्घाटन का विधिवत रूप से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मंडल उपायुक्त संजय जून के कर कमलों से आरंभ हुआ। मंडल उपायुक्त संजय जून ने अवगत कराया कि कोरोना वैश्विक महामारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।अभी तक इसकी कोई दवाई नहीं बनी है जिसको देखते हुए। प्लाजमा थेरेपी ही सिर्फ मात्र सिर्फ मात्र एक तरीका है, इसको देखते हुए आज फरीदाबाद में तीसरा प्लाज्मा बैंक का उद्घाटन किया गया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग आगे आकर प्लाज्मा डोनेट करें लोगों का जीवन बचाने में सरकार का सहयोग करें, उन्होंने मीडिया…

Read More

फरीदाबाद : उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसायटी के चैयरमेन यशपाल ने बताया कि जिला रैडक्रॉस सोसायटी द्वारा टीबी ग्रस्त मरीजों के लिए विशेष प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के माध्यम से समाज के लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करना, सेमिनार का आयोजन करना, संस्थाओं के माध्यम से लोगों को जागृत करने का कार्य से निरंतर किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 में भारतीय रैडक्रॉस सोसायटी व हरियाणा रैडक्रॉस चंडीगढ़ के सहयोग से संस्था द्वारा एक नया कार्यक्रम टीबी प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। इसमें टीबी रोगियों द्वारा बीच में ही इलाज छोड…

Read More

फरीदाबाद : जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री दीपक गुप्ता के दिशा निर्देशानुसार एवं श्री मंगलेश कुमार चौबे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की देखरेख में लीगल सर्विसेज डे के उपलक्ष में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद द्वारा मानव अधिकार बुजुर्गों के अधिकार महिलाओं के अधिकार वह कन्या भ्रूण हत्या आदि पर फरीदाबाद में अलग-अलग स्थानों पर कानूनी जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया जिनमें मानव अधिकारों से संबंधित जागरूकता शिविर का आयोजन सेक्टर 8 बल्लभगढ़ में लगाया गया तथा बुजुर्गों के अधिकारों के लिए ताऊ देवीलाल ओल्ड एज होम एनआईटी…

Read More

फरीदाबाद :  भारती चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक मीटिंग का आयोजन बल्लभगढ़ की त्रिखा कालोनी स्थित शिव महावीर पार्क में किया। मीटिंग की अध्यक्षता प्रसिद्ध शिक्षाविद् प्रो. एम.पी. सिंह ने की।मीटिंग में निर्णय लिया गया कि ट्रस्ट का कोई भी सदस्य चाईनीज सामान नहीं खरीदेगा व घरों में चाइनीज दीये व लाइट नहीं लगाई जाएंगी। भारती चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह नांदल ने कहा कि हमें आम जन को जागरूक करना होगा की वह चाइनीज लाइट, दीये व अन्य कोई भी सामान न खरीदें, केवल स्वदेशी ही अपनाएं। मीटिंग समाप्त होने के बाद ट्रस्ट ने आम जन से अपील की…

Read More

पलवल : केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने रविवार को जिला पलवल के होडल विधानसभा क्षेत्र में लगभग दो करोड़ रुपए की लागत से सडक़ों के विशेष सुधारीकरण के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उनके साथ होडल के विधायक व हरियाणा भूमि सुधार आयोग के चेयरमैन जगदीश नायर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे । केंद्रीय मंत्री ने बताया कि हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा तूमसरा से सोलका रेलवे स्टेशन तक लगभग 5 किलोमीटर लंबी सडक़ को एक करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से उदारीकरण का कार्य किया जाएगा। इसी तरह  गांव भीड़ूकी से यूपी बॉर्डर…

Read More

फरीदाबाद :  ग्रेटर फरीदाबाद स्थित बीपीटीपी गोल्डन गेट सेक्टर-75 में हरसीरत फाउंडेशन द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर समाजसेवी एवं जिला रैडक्रास सोसायटी के कोर्डिनेटर विमल खण्डेलवाल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में लगाया गया। इस शिविर में 25 से अधिक रक्त यूनिट एकत्र हुआ। इस शिविर का शुभारंभ प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के भाई एवं भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा ने किया। वहीं जिला रैडक्रास सोसायटी के सचिव विकास कुमार बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। सचिव विकास कुमार ने बताया कि जिला रैडक्रास सोसायटी के द्वारा एक मुहिम चलाई गई है कि शहर…

Read More

नई दिल्ली/फरीदाबाद : जननायक जनता पार्टी की नीतियों और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कार्यशैली से प्रभावित होकर राजनीतिक व समाजिक रूप से मौजिज लोगों का जेजेपी में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को मेवात से फिरोजपुर झिरका की ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन मुमताज बेगम, वाइस चेयरमैन इरसाद खान सहित अन्य कई मौजिज लोगों ने अपनी पूरी टीम सहित जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की। दिल्ली स्थित जेजेपी के केंद्रीय कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने पार्टी में शामिल हुए मुमताज बेगम व अन्य सभी साथियों का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि…

Read More