बल्लभगढ : निकिता तोमर हत्याकाण्ड से ख़फा कई सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्षों ने शुक्रवार को महामहिम राष्ट्रपति के नाम एस.डी.एम. आफिस बल्लभगढ़ पहुंच कर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। मानव उत्थान मंच के संस्थापक अध्यक्ष डा.महेश वैद्य के नेतृत्व में तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान डा. महेश वैद्य ने कहा कि देश की बहन बेटी को सुरक्षित रखने के लिए पुरुषों का प्रथम दायित्व बनता है, यदि रक्षक ही भक्षक बन जाए तो देश की क्या दशा होगी, यह गहन विचारणीय बात है। ज्ञापन देने में शामिल संस्थाओं में भारत स्वाभिमान सेवा परिषद के अध्यक्ष जय शर्मा, मानव…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : हरियाणा सरकार की पहल पर शहीदों को नमन कार्यक्रम के तहत एन.एच.पांच स्थित राजकीय बाल माध्यमिक विद्यालय में सन् 1976 में शहीद हुए पुलिस जवान योगराज मेहता के चित्र का अनावरण थाना एनआईटी के प्रभारी फूल कुमार ने किया। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसीपल ज्योति मंगला ने सर्वप्रथम देश के सभी शहीदों को नमन करते हुए उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सभी जिलों में स्थापित स्कूलों में शहीद हुए पुलिस कर्मियों के चित्र लगाने की पहल का स्वागत किया। श्रीमती मंगला ने कहा कि उन्हें इस बात का हर्ष है कि…
सोनीपत : जहरीली शराब पीने से मरने वालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार सुबह तीन और लोगों की मौत हो गई। इससे जहरीली शराब पीकर मरने वालों की संख्या 25 हो गई है। अभी एक दर्जन से ज्यादा लोगों की हालत खराब है। उनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। वहीं शहजादपुर के ईंट-भट्ठे पर जहरीली शराब पीने से सात लोगों की हालत बिगड़ गई है। उनको पीजीआइ में भर्ती कराया गया है। वहां पर ईको कार में सब्जी विक्रेता द्वारा शराब की सप्लाई की जा रही थी। वहीं, पुलिस की ताबड़तोड़ छापामारी जारी…
नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक महिला कमेटी के लाखों रुपये लेकर फरार है, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पीड़ित अपनी फरियाद लेकर पुलिस के पास पहुंच रहे हैं, कई लोगों ने महिला के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस शिकायतें लेकर मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ितों की आखिरी उम्मीद अब पुलिस से बची है। लाखों रुपये फंसे होने के कारण कई पीड़ितों की हालत सड़क पर आने की हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।एक शिकायतकर्ता छाया पांडेय अपने परिवार के साथ वेस्ट विनोद…
चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है. अब मामले की सुनवाई 27 नवंबर को होगी. झारखंड हाई कोर्ट में 6 नवंबर को कॉज लिस्ट के नंबर 18 में सुनवाई के लिए मामला सूचीबद्ध है. दरअसल दुमका ट्रेजरी मामले में लालू प्रसाद यादव को 7 साल की सजा हुई थी. लालू प्रसाद यादव के वकील ने सजा की आधी अवधि गुजर जाने को आधार बनाते हुए लालू प्रसाद यादव के लिए जमानत अर्जी दाखिल की है जिस मामले में आज सुनवाई टल गई.सुनवाई से पहले लालू यादव के वकील प्रभात कुमार ने…
चंडीगढ़ : बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार ने निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत आरक्षण का कानून बनाकर प्रदेश के युवाओं को रोजगार दिलवाने की दिशा में मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है। कोरोना काल में हजारों युवाओं की नौकरियां छीनने के बाद नया आरक्षण बिल कानून प्रदेश के युवाओं को नौकरियों के नए अवसर उपलब्ध करवा कर उनकी नई तकदीर लिखेगा। उद्योगों में प्रदेश के युवाओं का नौकरियां देने का नया कानून लागू होने के साथ ही निजी क्षेत्र में नौकरियों के नए अवसर मिलेंगे। एक ओर जहां सरकारी महकमों में घटते रोजगार के अवसरों के बीच बढ़ती बेरोजगारी का दवाब भी कम…
फरीदाबाद : निगमायुक्त डा. यश गर्ग के निर्देशानुसार ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) स्थिति से निपटने के लिए फरीदाबाद नगर निगम प्रशासन लगातार युद्ध स्तर पर काम कर रहा है और आज भी प्रदूषण फैलाने, कूड़ा फेंकने और अवैध मैटेरियल खुले में रखने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की और चालान काटे। निगम के अधीक्षण अभियंता विजय ढाका ने बताया कि ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) को ध्यान में रखते निगम प्रशासन ने आज पूरे दिन पैट्रोलिंग जारी रखी और प्रदूषण फैलाने वाले तत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की और चालान काटे। उन्होंने बताया कि निगम के जे0ई0 व…
फरीदाबाद : लघु सचिवालय सेक्टर-12 जिला उपायुक्त के प्रतिनिधि एसडीएम जितेंदर कुमार को इंडियन जॉर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया फरीदाबाद, जिला प्रधान पत्रकार मोहन तिवारी ने अपने साथ दर्जन भर पत्रकारों के साथ महामहिम राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बताया कि रिपब्लिक मीडिया समूह के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी को रॉय गढ़ पुलिस ने आत्महत्या के उकसाने के लिए मई 2018 के मामले में गिरफ्तारी किया है। पत्रकार मोहन तिवारी ने कहा कि आननफानन में हुई गिरफ्तारी की ये मामला राज्य की शक्तियों के दुरुपयोग का प्रतीक होता है, हम इसकी कड़ी निंदा करते है। हम…
फरीदाबाद : आज दिनांक 6-11-20 सुचना मिली की एक गाड़ी जिसका नम्बर HR73A0931 पलवल से तीन गौवशों को गौकशी के लिए मेवात लेकर जाएगी । और बाईक पर पाईलेटिगं है तभी अधेरें में गाड़ी आती दिखाई दी। उसे रूकने का इशारा किया उसने हमारे ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया। फिर पिछा करने पर टक्कर मारी तो गाड़ी खेत में घुस गई। और उसे पकड़ लिया। गाड़ी में तीन गौवशों को बुरी तरह बांध रखा है। लिव फॉर नेशन सगंठन फरीदाबाद, लिव फॉर नेशन सगंठन पलवल गौरक्षा दल पलवल ने मिलकर गाड़ी को पकड़ा। अनिल कौशिक पुरखासिया,प्रवीण वशिष्ठ, पुनीत वशिष्ठ, विक्रम…
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में नवंबर की शुरुआत में ही वायु प्रदूषण ने बुरा हाल कर दिया है। आलम यह है कि दिल्ली-एनसीआर के शहरों की हवा बेहद जहरीली हो गई है। लोगों ने सांस लेने में तकलीफ के साथ आंखों में जलन होने की भी शिकायत की है। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Central Pollution Control Board) के मुताबिक, दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता स्तर खराब है। सराह काले खां, आनंद विहार, आश्रम, रोहिणी, द्वारका जैसे इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 450 के पार है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हालात…
