नई दिल्ली : दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। एक ओर जहां सरकार जागरुकता अभियान चला रही है वहीं पर्यावरण मंत्री गोपाल राय लगातार संभावित जगहों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को गोपाल राय ने नाय सराय में पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनका दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) की 11 टीमें पटाखे-रोधी अभियान के तहत दुकानों का निरीक्षण कर रही हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार, केवल ग्रीन पटाखों के बिक्री की इजाजत है। बता दें…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त श्री अर्पित जैन ने अवैध तरिके से पैसे कमाने वाले व्यक्तियों पर नजर रखने और उनपर कानून के तहत कार्यवाही करने के लिए अपने कार्यालय में आयकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर श्री विक्रम गगंवार के साथ बैठक की। श्री विक्रम गगंवार को यह जानकारी देते हुए श्री अर्पित जैन ने क्हा कि ये वह लोग हैं, जो असामाजिक कार्यों से धन कमाते हैं और सरकार से टैक्स की चोरी भी करते हैं। आयकर विभाग के अधिकारियों से यह अपेक्षा की गई कि इन लोगों की कमाई और संपत्ति की जाँच की जाए तथा दोषी पाए जाने…
चंडीगढ़ : हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में करवाए गए दूसरे चरण के सिरो सर्वे में 14.8 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी पाई गईं। इसमें जिला फरीदाबाद के शहरी क्षेत्र सबसे ज्यादा 40.2 प्रतिशत एंटीबाडी मिले हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना की वर्तमान मृत्यु दर 1.06 प्रतिशत को न्यनूतम स्तर तक ले जाने के लिए डॉक्टरों को और कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया गया है। इसके साथ ही कोरोना के पूरे इतिहास पर शोध करने के भी निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने सोमवार को यह जानकारी कोविड-19 की तीव्रता जांच के लिए करवाए…
फरीदाबाद : हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के उप नेता व नूह विधायक चौधरी आफताब अहमद मंगलवार को नूह के समान्य अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने मरीजों का हाल चाल जाना और डाक्टरों से भी मुलाक़ात की। चौधरी आफताब अहमद ने डाक्टरों को दिशा निर्देश दिए कि लोगों को इलाज में समस्या ना हो इस दिशा में काम किया जाए। सीएलपी उप नेता आफताब अहमद ने कहा कि मौसम बदल रहा है और सर्दी शुरु हो रही है, ऐसा भी हो सकता है कि कोरोना फिर तेज़ी से बढे इसलिए डाक्टरों व अस्पतालों को सजग रहना होगा। सीनियर मेडीकल अधिकारी गोविंद सरण…
फरीदाबाद। पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने सेक्टर 21ए स्थित अपने कार्यालय में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अर्पित जैन, सहायक पुलिस आयुक्त आदर्शदीप सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त क्राइम उप एसआईटी प्रमुख अनिल यादव, सहायक पुलिस आयुक्त राजीव कुमार व क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी अनिल कुमार के साथ घंटों तक चली बैठक में निकिता मर्डर केस में तफ्तीश के हर पहलू की बारीकियों से समीक्षा की गई। आपको बता दें की निकिता मर्डर केस में 5 सदस्यी एसआईटी गठित की गई थी, जिसका इंचार्ज सहायक पुलिस आयुक्त क्राइम अनिल यादव को बनाया गया था। इस केस में आरोपियों को सख्त से सख्त सजा…
बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण के लिए धुआंधार प्रचार किया जा रहा है. मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब मधुबनी के हरलाखी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे, तो उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा. जब नीतीश रैली को संबोधित कर रहे थे, तब उनपर प्याज और पत्थर का टुकड़ा फेंका गया. इस दौरान पत्थर फेंकने वाले शख्स ने लगातार नारेबाजी की और कहा कि शराब खुलेआम बिक रही है, तस्करी हो रही है लेकिन आप कुछ नहीं कर पा रहे हैं. इसी बीच नीतीश कुमार के सुरक्षाकर्मियों ने उस शख्स को रोकने का प्रयास किया, लेकिन…
उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित गोवर्धन इलाके की ईदगाह में हनुमान चालीसा पढ़ने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. अभी हाल ही में नंदगांव के नंदबाबा मंदिर में दो मुस्लिम युवकों द्वारा नमाज पढ़ने का मामला सामने आया था, जिसके बाद प्रशासन ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. ये मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि अब गोवर्धन में चार युवकों द्वारा बरसाना रोड स्थित ईदगाह में हनुमान चालीसा पढ़ने का मामला सामने आ गया. गोवर्धन के ही…
फरीदाबाद : डिवाइन चैरिटेबल ब्लड बैंक नीलम बाटा रोड फरीदाबाद में हरियाणा वाइस चेयरपर्सन सुषमा गुप्ता ने प्लाज्मा दान कर लोगों को जीवन बचाने का संदेश दिया। सुषमा गुप्ता ने बताया कि पूरा विश्व एक वैश्विक महामारी के दौर से गुजर रहा है, इस संकट की घड़ी में पूरे विश्व में रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा मानव सेवा के लिए उत्कृष्ट कार्य किए जा रहे हैं, रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से भारत में भी बहुत ही शानदार कार्य किए जा रहे हैं, हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा पूरे लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन के साथ मिलकर प्रवासी मजदूरों को…
फरीदाबाद : एसडीएम बल्लभगढ़ अपराजिता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है और इसके लिए आमजन को अपना सहयोग देना चाहिए। वह मंगलवार को बल्लभगढ़ उपमंडल के अंतर्गत विभिन्न कालोनियों, निर्माण स्थलों व औद्योगिक क्षेत्रों का निरीक्षण कर रही थी। उन्होंने कहा कि हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए कई कदम उठाने होंगे। किसी भी तरह के कूड़े को न जलाएं। निर्माणाधीन मकान/दुकान से निकलने वाले मलबे व रिहायशी/व्यवसायिक जगहों से निकलने वाले कूड़े करकट को सार्वजनिक व खाली पड़े प्लाटो में न डालें। यह कानूनी रूप से अपराध भी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई ऐसा…
फरीदाबाद : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फरीदाबाद इकाई के कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कॉलेज प्रिंसपल एम.के.गुप्ता जी को सौंपा ज्ञापन। कंचन डागर ने कहा कि 60%-80% अंक प्राप्त करने वाले छात्र भी दाखिले के बिना कॉलेजो में धक्के खा रहे है। ऐसे में यूजी की कक्षाओं (बी.एससी , बी.कॉम , बी.ए , बीबीए, बीसीए ) कि यूजी की 20% सीटें बढ़ाई जाए, फरीदाबाद जिले में कुछ ही सरकारी कालेज है जिनमें सभी में सीटें भर चुकी है। और हजारों बच्चे दाखिला लेने से वंचित रह गए हैं। ज्यादातर बच्चों के 60% से 80% तक अंक…
