फरीदाबाद : निकिता तोमर हत्याकांड को लेकर रविवार को सर्व समाज पंचायत में बवाल करने के आरोप में गिरफ़्तार 30 युवकों में से 3 कोरोना वायरस संक्रमित मिले हैं। फरीदाबाद पुलिस ने अदालत में पेश करने से पहले सभी का कोरोना टेस्ट कराया था, जिसमें 3 युवक पॉजिटिव मिले हैं। अब सोमवार को आरोपितों को अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा। वहीं, 3 युवकों के कोरोना पोज़िटिव मिलने से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि इसके बाद सभी युवकों को पुलिस निगरानी में क्वारंटाइन किया जाएगा। वहीं, पंचायत में शामिल इन युवकों के…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : आज women’s power Ngo की टीम ने सेक्टर 23 कम्युनिटी सेंटर में स्लम एरिया की महिलाओं के निशुल्क मेहंदी लगा कर करवा चौथ की बधाई दी जिस में अपना योगदान आशा भारद्वाज, रिद्धिमा पाराशर, रेखा भारद्वाज ने मेहंदी लगा कर दिया साथ ही women’s power की प्रेसिडेंट चांदनी आजाद अली ने कहां कि हमारे द्वारा किया गया एक छोटा सा प्रयास किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है तो वह परिहास हमें लगातार जारी रखना चाहिए इस मौके पर उनके साथ उपसचिव शगुन तोमर, रजनी भारद्वाज आदि मौजूद रहे I
नई दिल्ली : विदेशों के साथ साथ अब देश में भी हैलोवीन पार्टी की चलन बढ़ गया है। इस मौके पर लोग डरावने लुक अपनाकर पार्टी करते हैं। और खुद को डरावनी यादों से जोड़ते हैं। तभी हैंग ओवर नाइट्स पार्टी एंटरटेनमेंट सर्विस दिल्ली के ओनर साहिल सोंधी को फिलहाल संपूर्ण रुप से अन लोकडाउन खुलने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। और इसका आगाज 31 अक्तूबर को Antidot Water Bar मे देखने को मिला। जहाँ हैंग ओवर नाइट्स की और से हैलोवीन पार्टी सेलिब्रेट की गई। इस पार्टी मे जानी मानी हस्तियों को निमंत्रण दिया गया। पार्टी में…
फरीदाबाद : श्री राम जानकी सेवा संगठन के ने हरियाणा प्रदेश की 54वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में गाँव शाहपुर कलां बल्लभगढ़ में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए Foundation Against Thalassemia और Rotary Club of Delhi South Central के साथ सयुक्त रूप से रक्त दान एवं कोविड 19 जाँच शिविर का आयोजन किया। जिसमें रक्त दान के साथ-साथ थैलेसीमिया रोग की जाँच भी निशुल्क की गयी। रक्त दान शिविर में गाँव शाहपुर कलां एवं अन्य क्षेत्र के युवाओं ने बढ़ चढ़ के भाग लिया। एवं भारत को थेलेसीमिया मुक्त देश बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस उपलक्ष्य में फ़रीदाबाद…
फरीदाबाद : थाना आदर्श नगर पुलिस ने मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर पैसा निकालने का प्रयास करने वाले दो आरोपियों विनोद कुमार और जोगिंदर निवासी पलवल को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता प्रकाश निवासी बिहार हाल निवासी डबुआ मंडी का एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने का प्रयास किया था शिकायतकर्ता प्रकाश को इस चीज की भनक लग गई और उसने पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। जिस पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी करने के प्रयास सहित मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने शिकायतकर्ता प्रकाश को अपनी गाड़ी में बिठा कर आरोपियों की…
फरीदाबाद : रोटरी क्लब आफ फ़रीदाबाद एन॰आइ.टी. और संकल्प फ़ाउंडेशन द्वारा रोटरी क्लब दिल्ली राजधानी के साथ मिलकर स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत गोंछी गाँव की महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु सैनिटेरी नैप्किन, साबुन, टूथ्पेस्ट, ब्रश, बॉडी लोशन आदि स्वच्छता सामग्री वितरित की गयी। क्लब प्रधान नीरज गुप्ता व रोटरी असिस्टेंट गवर्नर धीरेंद्र श्रीवास्तव ने महिलाओं को सफ़ाई के प्रति जागरूक रहने और बीमारीयों से बचाव के उपायों के बारे में बताया। उन्होंने कहा की स्वच्छता रखने से हम कई प्रकार की बीमारियों से बच सकते है।
फरीदाबाद : निकिता मर्डर केस मे न्याय की मांग की आड़ में करीब 200 प्रदर्शनकारियों के द्वारा दुकानों पर पथराव करने / नेशनल हाईवे जाम करने की कोशीश की गई। रोकने पर असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर भी बरसाए पत्थर, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को किया तितर-बितर। 30 लोगों को राउंडअप किया गया है बाकी और को चिन्हित किया जा रहा है। इनमें से कई फ़रीदाबाद से बाहर के हैं। पूछताछ में ये पता किया है माहौल ख़राब करने की साज़िश के पीछे कौन है। पुलिस उसके खिलाफ भी सख़्त कार्रवाई करेगी। पथराव में दस पुलिसकर्मियों को…
फरीदाबाद : अब वो जमाने चले गए जब हरियाणा में लोगों की जात पूछकर काम किए जाते थे। आज हरियाणा में भाजपा की मनोहर सरकार है जो सभी के काम बिना भेदभाव के करती है। यह बात विधायक राजेश नागर के पिता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रूप सिंह नागर ने कही। वह यहां तिगांव में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के काम की शुरुआत करने पहुंचे थे। रूप सिंह नागर ने कहा कि वह इस बात से बेहद प्रसन्न रहते हैं कि हरियाणा खासकर फरीदाबाद की जनता अब अपने हित के बारे में सोचने लगी है। जनता ने एक ऐसी जनहितैषी सरकार…
पलवल : विधायक दीपक मंगला ने कहा कि बड़े हर्ष का विषय है कि आज लौहपुरूष बल्लभभाई पटेल जयंती व हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश के हर जिले में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। लौहपुरूष बल्लभभाई पटेल के हम सदैव ऋणी रहेंगे क्योकि उन्ही की सूझबुझ व दृढ संकल्प शक्ति की बदौलत ही आज भारत देश राष्टï्रीय एकता व विकास के क्षेत्र में विश्व में उन्नति के शिखर को छू रहा है। उन्होंने लौहपुरूष बल्लभभाई पटेल जयंती व हरियाणा दिवस के अवसर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी। विधायक दीपक मंगला ने हरियाणा दिवस के अवसर पर…
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच 48 ने थाना ओल्ड एरिया में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दीपक निवासी बसेलवा कॉलोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ थाना ओल्ड में आईपीसी की धारा 457, 380, 201, के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी से ₹20000 कैश, सोने की 1 गले की कंठी, सोने की 1 जोड़ी झुमकी, तीन अंगूठी सोना, सोने का मंगलसूत्र, 2 जोड़ी पाजेब चांदी, एक कान के सुई धागा बरामद किया है। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि उसके माता पिता की मृत्यु हो चुकी है उसके पास कोई काम…
