Author: faridabadnews24

नई दिल्ली : कोविड-19 का प्रभाव अब भी लगातार देखने को मिल रहा है। फेमस यूट्यूबर भुवन बाम भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उनके कोविड-19 टेस्ट पॉजटिव आया है। भुवन ने अपने इंस्टाग्राम से एक बाद एक स्टोरी के जरिए अपने फैंस को इस बारे में जानकारी दिया। साथ ही साथ फैंस से सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों के पालन करने की अपील भी किया। बाम ने अपने सोशल मीडिया स्टोरी में लिखा- ‘बीते कुछ दिनों से तबियत ख़राब चल रही है। टेस्ट का रिजल्ट आ गया है। मैं कोविड-19 पॉजटिव निकला हूं।’ वहीं, अलग स्टोरी में उन्होंने…

Read More

बिहार: बिहार में दूसरे चरण के लिए मतदान किया जा रहा है. मंगलवार को 17 जिलों की कुल 94 सीटों पर मतदान किया जा रहा है. पटना में सुबह-सुबह उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी वोट डालने पहुंचे, यहां उन्होंने अपना मत डाला और लोगों से भी अधिक संख्या में वोट करने की अपील की. वोट डालने के बाद सुशील मोदी ने कहा, ‘आज चुनाव का दिन है, ऐसे में आज कोई राजनीति की बात नहीं होगी. मैं सभी मतदाताओं से यही अपील करूंगा कि कोरोना से डरे नहीं, प्रथम चरण में भारी मतदान हुआ है ऐसे में दूसरे चरण में…

Read More

पुलिस ने बाबा का ढाबा (Baba Ka Dhaba) के बुजुर्ग मालिक द्वारा पैसों की हेराफेरी करने का दावा करने वाली शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है. मालिक ने दावा किया कि भोजनालय चलाने वाले बुजुर्ग दंपति को कई दान किए गए थे. लेकिन धन का प्रबंधन करने वाले व्यक्ति ने उन्हें केवल 2 लाख रुपये दिए. ये वीडियो को शूट किया था यू-ट्यूबर गौरव वासन (Gaurav Wasan) ने जिसके बाद उनकी काफी तारीफ भी हुई थी. उस वीडियो को कई सेलिब्रिटीज ने भी शेयर किया था और बुजुर्ग की सहायता करने के लिए कहा था. जिनके वीडियो…

Read More

मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है. प्रदेश की 28 सीटों पर 355 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें 22 महिला प्रत्याशी व 12 मंत्री भी मैदान में हैं. कांग्रेस और बीजेपी के बीच ज्यादातर सीटों पर सीधी लड़ाई मानी जा रहाी है जबकि कुछ सीटों पर बसपा और निर्दलीय ने त्रिकोणीय मुकाबला बना दिया है. यह उपचुनाव सूबे के शिवराज सरकार की भविष्य का फैसला करेगा तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सीएम कमलनाथ की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एमपी की 28 सीटों…

Read More

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने राज्य के महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों को आगामी 16 नवंबर 2020 से खोलने का निर्णय लिया है जबकि ऑनलाइन कक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं।हरियाणा के उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में पढऩे वाले विद्यार्थियों की जरूरतों को देखते हुए राज्य सरकार ने ‘स्टेंडर्ड ऑपरेटिंग सिस्टम’ के दिशा-निर्देशानुसार 16 नंवबर 2020 से सरकारी, एडिड व स्वयंपोषित महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों को खोलने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि उक्त संस्थानों में शैक्षणिक स्टॉफ उपस्थित रहेगा। अगर किसी विद्यार्थी को अपनी पढ़ाई से संंबंधित…

Read More

फरीदाबाद : कालेज छात्रा निकिता तोमर हत्याकांड को लेकर सोमवार बल्लबगढ़ स्थित प्रेम नगर कार्यालय पर श्री महाराणा प्रताप राजपूत सेवा समिति के बैनर तले 36 बिरादरी के प्रमुख लोगों की बैठक हुई। यह बैठक महाराणा प्रताप राजपूत सेवा समिति के अध्यक्ष किशन ठाकुर के नेतृत्व में हुई।  इस मौके पर आए हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों ने प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार से निकिता तोमर के परिवार को एक करोड़ रुपए की राशि मुआवजे, किसी भी स्कूल या कॉलेज को बल्लभगढ़ में बहन निकिता के नाम पर रखना, निकिता तोमर के भाई को हरियाणा सरकार में नौकरी दिलाना तथा जल्द से…

Read More

फरीदाबाद : आज एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री के नेतृत्व में छात्रों ने सभी कॉलेजों की स्नातक कक्षाओं में 20 प्रतिशत सीट बढ़वाने के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के प्राचार्य श्री एम० के० गुप्ता को उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी श्री अंकुर गुप्ता के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2020-2021 के लिए दाखिले का अंतिम समय चल रहा हैं लेकिन इसके बाद भी 80 प्रतिशत से लेकर 85 प्रतिशत के छात्र-छात्रा दाखिले से वंचित घूम रहे हैं। इन छात्रों के घूमने का सबसे बड़ा कारण…

Read More

मध्य प्रदेश / इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में मानपुर घाट पर कुछ दिन पहले एक युवक की हादसे में मौत हुई थी. लेकिन अब इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. युवक की मौत हादसा नहीं बल्कि हत्या निकली. शादी को लेकर हुए विवाद में चार लोगों ने युवक को घर से बुलाकर रॉड, उस्तरा और लात-घूंसों से जमकर पीटा था. इतना ही नहीं अधमरी हालत में आरोपियों ने उसे मानपुर घाट पर एक ट्रक के सामने फेंक दिया था. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, एक आरोपी…

Read More

लखनऊ : लखनऊ के हजरतगंज थाने में शायर मुनव्वर राणा के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. ये एफआईआर मुनव्वर राणा के उस बयान को लेकर दर्ज किया गया है जिसमें उन्होंने कार्टून विवाद को लेकर फ्रांस में हुई हत्याओं को सही करार दिया था. FIR में इस बयान को वैमनस्यता बढ़ाने वाला बताया गया है.  पुलिस के मुताबिक मुनव्वर राणा के द्वारा दिया गया बयान सामाजिक सौहार्द्र को बिगाड़ने के लिए पर्याप्त है जिसकी वजह उनके खिलाफ ये FIR दर्ज की गई है. शायर मुनव्वर राणा के खिलाफ दर्ज FIR में कहा गया है कि फ्रांस में कार्टून विवाद…

Read More

बिहार : बिहार के अररिया जिले में जोगबनी नाम की एक जगह है। जब से बिहार में शराब पर प्रतिबंध लगा है, तब से ही जोगबनी में कुछ बेहद दिलचस्प नजारे दिखने लगे हैं। असल में जोगबनी बिलकुल भारत-नेपाल सीमा पर है। दोनों मित्र देश हैं, लिहाजा बॉर्डर खुला ही रहता है और दोनों देश के लोग आराम से दूसरी तरफ आ-जा सकते हैं। आने-जाने वाले इन लोगों में बड़ी संख्या शराबियों की भी है। बिहार में शराब पीना और शराब पीकर दाखिल होना, दोनों ही अपराध हैं, लेकिन नेपाल में ऐसा नहीं है। जोगबनी में रहने वाले शराब के…

Read More