फरीदाबाद : लघु सचिवालय सेक्टर-12, जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर 20 अक्टूबर से अपनी 5 सुत्रीय मांगों को लेकर धरने व 22 अक्टूबर से अनशन पर बैठे पत्रकार मोहन तिवारी को फरीदाबाद बार एसोसिएशन वकीलों ने समर्थन किया है। सेकेट्ररी जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद ने अपना समर्थन देकर जिला उपायुक्त से मांगों को मानने की अपील की है। जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद नरेंद्र पराशर ने बार एसोसिएशन की तरफ से अपना समर्थन पत्र देने के बाद कहा कि सभी 5 सूत्रीय मांगे पत्रकारों के हित में हैं उन्हें मानकर पत्रकारों का मान सम्मान बढ़ाना चाहिए। बार एसोसिएशन दर्जन भर से…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार के पिछले छह वर्ष पूरी तरह से विकास को समर्पित रहे हैं। केंद्र हो या प्रदेश सरकार दोनों ने मिलकर अंत्योदय की भावना के साथ सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य किया है। केंद्रीय राज्यमंत्री मंगलवार को एचएसवीपी कन्वेंशन सेंटर में 77.51 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास अवसर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पूरे प्रदेश को…
फरीदाबाद : महिला कल्याण मंच ने बीकॉम की छात्रा निकिता की दिनदहाड़े हुई हत्या की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए गिरफ्तार हुए दोषियों को फास्ट ट्रैक अदालत में न्यायिक कार्रवाई करते हुए 30 दिन के अंदर फांसी की सजा देने की मांग की है। महिला कल्याण मंच की सदस्य पूनम भाटिया, सुनीता नाहटा, अमरजीत रंधावा, शैली बब्बर, एडवोकेट मीनाक्षी अंचल, हरमीत कौर, गजना लाम्बा ने एक बैठक आयोजित करके शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था और सरेआम हो रही हत्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस आयुक्त व जिला प्रशासन से ऐसी घटनाओं को रोकने की अपील की है। सभी…
गोहाना : पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा आज गांव सिकंदरपुर माजरा, ठसका, भंडेरी तथा सपरा में जन संपर्क अभियान चला ग्रामीणों से भाजपा उम्मीदवार योगेश्वरदत्त को वोट देने की अपील की ! ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार “हरियाणा एक – हरियाणवी एक” के नारे के साथ बिना किसी जात-पात वह क्षेत्रवाद के पूरे प्रदेश में विकास करवाने के लिए वचनबद्ध है। और इसी कड़ी में वह अग्रसर भी है। रामबिलास शर्मा ने कहा कि यह उपचुनाव बरोदा हलके के लिए बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। कांग्रेस की सरकार ने पिछले 10 सालों में बरोदा को इतना…
नई दिल्ली : बचपन में हर किसी को खेलते-कूदते चोट लगती हैं और अपने आप ये चोट ठीक भी हो जाती है। कई बार चोट इतनी ज्यादा खतरनाक लगती हैं कि उसके निशान लंबे समय तक रह जाते है। अगर ये निशान चेहरे पर रहे तो चेहरे की खूबसूरती छीन लेते हैं। इन निशानों की वजह से कई बार हमें शर्मिंदगी भी महसूस होती है। इन निशानों को मिटाने के लिए हम तरह-तरह की कॉस्मेटिक क्रीमों का इस्तेमाल करते हैं उसके बावजूद भी ये जिद्दी निशान हमारा पीछा नहीं छोड़ते। लेकिन आप जानते हैं कि इन निशानों को देसी नुस्खों की…
पलवल : हरियाणा के परिवहन एवं भूविज्ञान मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने प्रदेश में योग्यता के आधार पर नोकरी दे कर पर्ची ओर खर्ची पर रोक लगाने का काम किया है। Tv परिवहन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में आज प्रदेश भर भृष्टाचार पर नकेल लगी है जिसका सबसे बड़ा उदाहरण हरियाणा के परिवहन विभाग में देखने को मिला है । परिवहन मंत्री ने सरकार की एक साल की उपलब्धि पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि अवैध रूप से खनन करने वालो पर नकेल कसी गई है सरकार…
नई दिल्ली : कोरोना काल में दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार बेघरों के लिए इस बार खास तैयारी कर रही है। इस बार सर्दियों में बेघरों के लिए 250 फायर प्रूफ टेंट लगेंगे। ये टेंट बरसात से बचाएंगे और आग लगने का खतरा नहीं होगा। टेंट के लिए दिल्ली सरकार के तहत दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंट चार माह के लिए चलेंगे। इन्हें लगाने, इनमें रैन बसेरे बनाने और इन्हें संचालित करने पर करीब 4 करोड़ 92 लाख की राशि खर्च की जाएगी। रैन बसेरा चलाने वाली कंपनी ही बेघरों…
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की सीटों पर चुनाव प्रचार सोमवार को शाम पांच बजे थम गया है. बिहार में पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर बुधवार को वोट डाले जाएंगे. इन 71 सीटों पर 1,066 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 114 महिलाओं की किस्मत दांव पर लगी है. पहले चरण की 54 सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधा और बाकी 17 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना नजर आ रही है. पहले चरण की सियासी लड़ाई में भावी बिहार की कप्तानी के लिए असल टीम यहीं से…
बल्लभगढ़ : सोमवार की शाम अग्रवाल कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर आई छात्रा निकिता पर हमला कर गोली मारकर भाग गया आरोपी तौशिफ, जिसे सीसीटीवी फुटेज में अपने साथी के साथ कार में आया आरोपी को पुलिस ने देर शाम गिरफ्तार कर लिया था। बीती रात पुलिस आयुक्त ओपी सिंह सिविल अस्पताल पहुंचे थे और निकिता के परिजनों से मुलाकात की थी और उन्हें आश्वासन दिया था कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और 2 घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। पूर्व विधायक नागेंद्र भड़ाना अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी भुवनेश्वर शर्मा भी…
फरीदाबाद : स्मार्ट सिटी फरीदाबाद की विधानसभा एनआईटी 86 में सड़कों की जर्जर हालत में गहरे गड्ढों के चलते रोजाना हादसे हो रहे हैं पर सबसे बुरी स्थिति की जब बात हो तो हार्डवेयर से प्याली की सड़क मुख्य मार्ग है जो जवाहर कॉलोनी डबुआ कॉलोनी, पर्वतीय कॉलोनी, नगला गांव, गुड़गांव जाने के लिए मुख्य मार्ग है। इस रोड से रोजाना लाखों की संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है और इस सड़क पर इतने गड्ढे हैं कि रोजाना इस सड़क पर किसी ना किसी हादसे में कोई न कोई घायल जरूर होता है। अब तो यह सड़क धूल मिट्टी…
