Author: faridabadnews24

Government Job: अगले चार सालों में करीब एक लाख सरकारी नौकरियां देने का लक्ष्य लेकर चल रही हरियाणा सरकार ने सभी विभागों को खाली पदों का ब्योरा तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (Haryana Staff Selection Commission) और हरियाणा लोक सेवा आयोग (Haryana Public Service Commission) के माध्यम से यह भर्तियां होंगी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से अभी तक 76 हजार 897 भर्तियां की जा चुकी हैं, जबकि 30 हजार भर्तियों की प्रक्रिया पाइप लाइन में है। इन 30 हजार भर्तियों में 24 हजार भर्तियां ऐसी हैं, जिनकी अभी परीक्षा होनी है। कोरोना की वजह…

Read More

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त ओ.पी सिंह ने अपने कार्यालय सै0 21सी में बल्लबगढ़ व एन॰आई॰टी॰ जोन के पुलिस उपायुक्तों, सहायक पुलिस आयुक्तों, थाना व चैकी प्रभारियों की एक संगोष्ठी के दौरान गत सप्ताह दिए लक्ष्य के मुताबिक किए गए कार्यों के निष्पादन की जानकारी लेते हुए कहा कि अगर किसी थाना के इलाके में जुआ, सट्टा, शराब व अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री से संबिंधित अपराध होते हुए पाए गए तो उसके लिए उस थाने का एस॰एच॰ओ॰ जिम्मेदार होगा। हालाँकि पुलिस विभाग में प्रभारी थाना का कार्य अत्यंत जटिल होता है, क्योंकि समाज, विभाग व सरकार सहित समाज के विभिन्न…

Read More

बल्लभगढ़ / फरीदाबाद : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कुमारी सैलजा के निर्देशानुसार बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल व कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव संजय त्यागी ने संयुक्त रूप से किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ शुक्रवार को बल्लभगढ़ अनाज मंडी सहित कई जगहों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने जहां किसानों की समस्याओं को जाना वहीं सरकार द्वारा लाए गए कृषि विधेयकों से होने वाले नुकसान के बारे में भी उन्हें जानकारी दी। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कांगे्रसी नेता मनोज अग्रवाल ने कहा कि…

Read More

फरीदाबाद : मॉडर्न डीपीएस डायरेक्टर यूएस वर्मा द्वारा अपने एक पेरेंट्स को पनिशमेंट देने की धमकी का वीडियो हरियाणा अभिभावक एकता मंच द्वारा ट्वीट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजने पर पीएमओ ऑफिस ने हरियाणा सरकार को जांच के आदेश दिए हैं। हरियाणा सरकार ने वीडियो की जांच के लिए एचसीएस ऑफिसर दिनेश सिंह यादव को जांच अधिकारी बना कर शीघ्र एक्शन टेकन रिपोर्ट देने को कहा है। मंच के प्रदेश महासचिव कैलाश शर्मा व जिला सचिव डॉ मनोज शर्मा ने कहा है कि 3 दिन पहले जब एक पेरेंट्स ने मॉडर्न डीपीएस के डायरेक्टर यू एस वर्मा…

Read More

पलवल : उपायुक्त नरेश नरवाल ने बताया कि खरीद एजेंसियों व मिलर्स द्वारा सभी फसलों को सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर सुचारू रूप से खरीदा जा रहा है। अत: जिला के सभी किसान अपनी फसल को निर्धारित शैड्यूल के अनुसार मंडियों व खरीद केंद्रों में सुखाकर लाएं। उपायुक्त ने कहा कि जिला की पांच मण्डियों में कुल 1 लाख 18 हजार 600 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जिसमें मिलर्स व डीलर्स द्वारा 59 हजार 194 एमटी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 19 हजार 610 एमटी, एफसीआई द्वारा 3 हजार 471 एमटी, हरियाणा भंडारण निगम द्वारा…

Read More

फरीदाबाद :  हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन एवं पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक नयनपाल रावत ने कहा है कि कोरोना महामारी ने विकास के पहिये को थामा जरूर है, लेकिन आने वाले तीन सालों में क्षेत्र के सभी 104 गांवों की तस्वीर विकास के मामले में पूरी तरह से बदल दी जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें विजयी बनाकर चंडीगढ़ भेजा है, उसी विश्वास और जनता के आदेश के चलते उन्होंने प्रदेश की मनोहर सरकार को अपना समर्थन दिया है और क्षेत्र का समुचित विकास करवाने का जो वायदा उन्होंने लोगों से किया…

Read More

फरीदाबाद : गत सायं एनआईटी क्षेत्र को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोडऩे वाले नीलम फ्लाइओवर के नीचे हुए अग्निकांड से नीलम पुल को क्षति के बारे में आज बडखल विधानसभा क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा ने निगम आयुक्त यश गर्ग व बडखल के एसडीएम पंकज सेतिया को फोन कर संज्ञान लिया। उन्होंने दोनों अधिकारियों को निर्देश दिये कि पुल को हुई क्षति के बारे में बाहर से विशेषज्ञ बुलाकर जल्द से जल्द जायजा लेकर इसकी मरम्मत कराई जाए और पुल के बंद होने से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए पुल को सिर्फ एक ओर से ही बंद रखने और…

Read More

फरीदाबाद  : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) ने पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के नवनियुक्त प्रिंसिपल डॉ एम.के. गुप्ता जी का फूलों का गुलदस्ता देकर कालेज अध्यक्ष कंचन डागर ने उनका स्वागत किया। प्रिंसिपल एम.के. गुप्ता ने अपने स्वागत के लिए एबीवीपी कार्यकर्ताओं सहित सभी विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर प्रिंसिपल गुप्ता जी ने कहा कि आप कॉलेज को प्रतिनिधित्व करते हो और अच्छे से संभालो। उन्होंने उन्होंने एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी को आशीर्वाद दिया। कंचन डागर ने प्राचार्य को हर संभव रचनात्मक सहयोग देने का आश्वासन दिया है।…

Read More

फरीदाबाद : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा जी के द्वारा बडख़ल मण्डल अध्यक्ष श्री सत्येंद्र पाण्डेय जी की उपस्थिति में भाजपा बडख़ल मण्डल के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई । सभी पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश धनकड जी ,फरीदाबाद के सांसद श्री कृष्णपाल गुर्जर जी,बड़खल की लोकप्रिय विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा जी, जिलाध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा जी व मण्डल के अध्यक्ष भाई सत्येंद्र पाण्डेय जी का इस नियुक्ति के लिए अभिवादन किया व धन्यवाद प्रेषित किया ।

Read More

फरीदाबाद : 26 गांव को नगर निगम में शामिल किए जाने का विरोध शांत होने का नाम नहीं ले रहा है, फिर एक बार 26 गांव के युवा, पंच सरपंच और बुजुर्ग अपने पूरे दलबल के साथ सेक्टर 12 राजस्थान भवन से हरियाणा सरकार और नगर निगम के खिलाफ पैदल मार्च करते हुए, नगर निगम मुर्दाबाद, 26 गांव की एकता जिंदाबाद, हम अपने गांव को नगर निगम में शामिल नहीं करेंगे नहीं करेंगे, डीसी साहब हमारी मांगे पूरी करो नारे लगाते हुए सचिवालय पहुंचे और अपनी पंचायतों से पास करवाया हुआ रेजूलेशन जिला उपायुक्त को सोंपा, जिसमें लिखा गया कि…

Read More