फरीदाबाद : एनआईटी-86 विधानसभा क्षेत्र से इनेलो-बसपा प्रत्याशी नगेंद्र भड़ाना ने आज अपने जनसंपर्क अभियान के तहत गांव सारन, डबुआ, गाजीपुर में जहां नुक्कड सभाओं को संबोधित किया वहीं नंगला एंक्लेव-पार्ट-2 में डोर टू डोर जनसंपर्क करके लोगों से अपने लिए समर्थन मांगा। इस दौरान जगह-जगह छत्तीस बिरादरी के लोगों ने श्री भड़ाना को अपना प्यार व आर्शीवाद देते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा में भेजने का भरोसा दिलाया। नुक्कड सभाओं को संबोधित करते हुए नगेंद्र भड़ाना ने कहा कि एनआईटी क्षेत्र उनका परिवार है और इस परिवार की वह वर्षाे से लायक बेटे की तरह सेवा…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद: फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला को अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान उस समय बड़ा राजनैतिक बल मिल गया, जब वाल्मीकि समाज ने बड़ी सभा करके उन्हें खुला समर्थन देते हुए उनके पक्ष में हुंकार भरते हुए उन्हें विजयी बनाने का आह्वान किया। वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष मदन जी, ओमप्रकाश दरोगा, डिप्टी मेहरचंद, पूर्व पार्षद राजेंद्र चपराना, रामकृपाल प्रधान इत्यादि ने श्री सिंगला का फूल मालाओं से भव्य स्वागत करते हुए कहा कि उनके समाज का एक-एक वोट उनके पक्ष में जाएगा और कांग्रेस की सरकार बनाने का काम करेगा। वाल्मीकि समाज द्वारा दिए गए मान-सम्मान…
फरीदाबाद: तिगांव विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक एवं पंचायती उम्मीदवार ललित नागर आज अपने चुनावी अभियान के तहत विजय नगर, टिकावली, शेरपुर, ढाढर, शेरपुर कालोनी, किड़ावली, लालपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित कर लोगों से अपने पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान जगह-जगह ललित नागर का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाकर विधानसभा भेजने का भरोसा दिलाया। सभाओं में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए ललित नागर ने कहा कि चुनावी माहौल चल रहा है आपके पास बहुत लोग आएंगे, लेकिन आपको चयन करना है कि कौन जनप्रतिनिधि आपके सुख-सुख में शामिल होगा और…
फरीदाबाद: आप लोगों का वोट यदि कांग्रेस के अलावा किसी और पार्टी को गया। तो वह सिर्फ भाजपा को फायदा पहुंचाएगा। ये कहना है पूर्व मंत्री आफताब अहमद का। जोकि एनआईटी से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा के पक्ष में वोट की अपील करने गांव धौज पहुंचे थे। जहां पहुंचने पर लोगों ने फूलमाला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं इस मौके पर वरिष्ठ बसपा नेता इकराम खान के साथ प्रदीप राणा, वेदपाल, नासीर सरपंच, जाहिद सरपंच, आसिफ सरपंच, बीरू सरपंच, कर्मवीर सरपंच, फारूक, युसूफ, जुल्फिकार मलिक, हाजी मोहम्मद अली आदि कांग्रेस में शामिल हुए। पूर्व मंत्री आफताब अहमद ने कहा…
फरीदाबाद: एनआईटी से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा का हरियाणा व्यापार मंडल द्वारा 60 फुट एयरफोर्स रोड स्थित बंसल एम्पोरियम में फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। जहां पर सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एयरफोर्स रोड को ऐसा बनवाया जाएगा, जिसके बनने के बाद यहां की दुकानों के रेट बढ़ जाएंगे। जिसे सौदा करना है, अभी कर ले। यहां पर कोई समस्या नहीं रहेगी। इसकी पूरी योजना मेरे पास है। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा ने एयरफोर्स रोड पर चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। जहां भारी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर कर नीरज शर्मा को…
फरीदाबाद : फरीदाबाद विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विपुल गोयल ने सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल व्यू होटल में आयोजित कार्यक्रम में जहां उपस्थित सैकड़ों लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया और भारतीय जनता पार्टी में अपनी आस्था प्रकट की। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के झूठे प्रोपगेंडा में न फंसकर अपने बच्चों के हित में मतदान करें। कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश को लूटने का काम किया है और अब फिर से लोगों को झूठे प्रलोभन में फंसाकर सरकार बनाने का सपना देख रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारतीय…
फरीदाबाद : एनआईटी 86 विधानसभा क्षेत्र से बसपा-इनेलो के संयुक्त उम्मीदवार नगेंद्र भड़ाना के समर्थन में गांव पाली की सरदारी द्वारा आयोजित जनसमर्थन सभा देखते ही देखते एक विशाल जनसभा में बदल गई। इस विशाल जनसभा में हजारों की संख्या में ग्रामीण परिवेश का जनसमूह उमड़ा पड़ा। आलम यह था कि हजारों की संख्या में लोग जनसभा के पंडाल में अंदर बैठे हुए थे और उससे ज्यादा हजारों की संख्या में ही लोग जनसभा स्थल के बाहर खड़े हुए थे। इस जनसभा में एनआईटी 86 विधानसभा क्षेत्र के गांवों के मौजूदा सरपंच, पूर्व सरपंच, पूर्व जिला पार्षद, ब्लाक समिति के मेम्बरों,…
फरीदाबाद : तिगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार राजेश नागर ने अपने खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के बागी ललित नागर पर शब्दों के तीर चलाए। उन्होंने कहा कि आज वह रो-रो कर दिखा रहे हैं क्योंकि लोगों की सहानुभूति लूटना चाहते हैं जबकि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। इन रोने वालों ने पहले अपनी पार्टी के साथ धोखा किया, अब पार्टी ने जब इनका टिकट काट दिया तो पार्टी पर धोखेबाजी का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरा क्षेत्र जानता है कि लोकसभा चुनाव में इन रोने वालों ने अपनी पार्टी के साथ धोखा किया, अपने प्रत्याशी…
बडख़ल : बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह ने 3सी बलॉक, राजेश धर्म कांटा डबुला पाली रोड, 1जे ब्लॉक, 5 एन पार्क, 5 एफ पार्क, 3 नंबर डब्लयूएच, ग्रीनफील्ड कॉलोनी एवं शिव दुर्गा विहार लक्कडपुर में आयोजित जन सभाओं को सम्बोधित किया। विजय प्रताप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। 85 करोड़ का टेंडर शहर के गड्ढों को भरने का लिया गया। लेकिन, शहर के हालात क्या हैं, वो आपके सामने है। विजय प्रताप ने कहा कि मैं आपसे वादा करता हूं शहर में नई सडक़ें बनेंगी, लेकिन वो तब…
बडखल: बडखल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी धनेश अदलक्खा ने कहा है कि विकास का दूसरा नाम भारतीय जनता पार्टी है, पिछले दस सालों में भाजपा ने हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किए है, देश व प्रदेश में पहली बार ऐसी सरकार बनी, जिन्होंने छत्तीस बिरादरी के हितों के लिए कार्य किया। अगर आप लोग चाहते हो कि बडखल सहित समूचे हरियाणा में विकास का यह पहिया ऐसे ही घूमता रहे तो आने वाली पांच अक्टूबर को कमल के सामने वाला बटन दबाकर भाजपा को मजबूत करने का काम करें। श्री अदलक्खा आज अपने चुनावी अभियान के तहत एक…
