फरीदाबाद: बीएमएस सिस्टम में प्रमुख टेक्नोलॉजी प्लेयर टैली सोल्युशन्स ने फरीदाबाद की टैक्स एवं अकाउन्टिंग कम्युनिटी को सम्मानित किया। जिन्होंने देश भर में छोटे, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की अकाउन्टिंग और कम्प्लायन्स संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जीएसटीपी, अकाउन्टेन्ट्स, टैक्स एडवोकेट्स और अन्य प्रोफेशनल्स के योगदान को सम्मानित करने के लिए टैली ने एक विशेष कार्यक्रम टैक्स एण्ड अकाउन्टिंग टाइटन्सश् का आयोजन किया। जिसमें क्षेत्र से 19 पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में टैक्स एवं अकाउन्टिंग कम्युनिटी से 160 से अधिक प्रोफेशनल्स ने…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : 78वें स्वतंत्रता दिवस पर भारती चैरिटेबल ट्रस्ट व मामचंद प्रधान के सहयोग से मामचंद भडाना के कार्यलय श्री बालाजी प्रोपर्टी नंगला एनक्लेव पार्ट 2 फरीदाबाद पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में भूतपूर्व सैनिकों धारा सिंह नांदल एयरफोर्स, मनोज नागर फौजी, राजेंद्र भड़ाना नेवी, सतवीर सिंह फौजी ओमप्रकाश फ़ौजी, एस सी शर्मा फौजी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। वहीं संस्था द्वारा उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रगान एवं देशभक्ति के गीतों से कार्यक्रम में गुंजायमान रहा, भारत माता की जय के जयकारे, वंदे मातरम, जय हिंद आदि नारे लगाए गए। इस कार्यक्रम…
फरीदाबाद: आम आदमी पार्टी के एन आईटी 86 विधानसभा फरीदाबाद के पूर्व विधायक प्रत्यासी प्रवासी नेता संतोष यादव स्वतंत्रता दिवस पर कई स्कूलों के कार्यक्रम में शामिल हुए और तिरंगा यात्रा निकाल क्षेत्र की जनता को शुभकामना दी।आप नेता संतोष यादव ने कहा कि आजादी के 78 वर्ष हो गए है और ये आजादी वीर शहीदों के बलिदान से मिली है जिन्हें मैं तहेदिल से नमन करता हूँ और उस मां के चरणों मे श्रधांजलि अर्पित करता हूँ जिन्होंने ऐसे लाल को जन्म दिया जिन्होंने अपने जान की परवाह किये बिना देश की आजादी के लिए हँसते हँसते फांसी पर…
फरीदाबाद: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फरीदाबाद प्रशासन द्वारा एन आई टी फरीदाबाद दशहरा मेला ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में समाजसेवी पूनम सिनसिनवार को उनके अद्वितीय सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। पूनम सिनसिनवार ने अपने सावित्री कमलनयन बजाज स्किल डेवलपमेंट सेंटर के माध्यम से महिला सशक्तीकरण और जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यातिथि सत्य प्रकाश जरावता, विधायक पटौदी, ने पूनम सिनसिनवार को सम्मानित किया। उन्होंने कहा, “पूनम सिनसिनवार का योगदान समाज के लिए प्रेरणादायक है। उनके कार्यों ने न केवल महिलाओं…
फरीदाबाद: ब्राह्मण समाज फरीदाबाद द्वारा 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर झंडारोहण समारोह का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष पं विनोद कुमार भारद्वाज जी ने झंडारोहण किया। महासचिव पं अवधेश कुमार ओझा ने अपने विचार व्यक्त किये।स्कूल के छात्र छात्राएं भी उपस्थित होकर राष्ट्रीय ध्वज को सैल्यूट किया और झंडारोहण के उपरांत सभी ने राष्ट्र गान गाया ।उपस्थित गणमान्य लोगों में संस्था के पदाधिकारी और स्कूल के शिक्षक थे। विशेष रूप से उपस्थित गणमान्य लोगों में कोषाध्यक्ष पं सुभाष चन्द सोनक, उपाध्यक्ष पं श्रीनिवास शर्मा, उपाध्यक्ष पं सुरेश चंद्र पाठक, संगठन सचिव पं रामनिवास कौशिक, सचिव पं बृजभूषण शर्मा,…
हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने प्रदेश चुनाव समिति की लिस्ट जारी की थी। बीजेपी की प्रदेश चुनाव समिति को लेकर अब घमासान मचा हुआ है। दो दिन पहले जारी हुई लिस्ट में गृहमंत्री अनिल विज का नाम नहीं था। इससे नाराज विज सोमवार को दिल्ली पहुंच गए। यहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर अपनी नाराजगी जाहिर की। इसके बाद सोमवार देर रात ही पार्टी की ओर से चुनाव समिति की संशोधित लिस्ट जारी की गई। इस लिस्ट में 9वें नंबर पर पूर्व गृह मंत्री अनिल विज…
फरीदाबाद: मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फरीदाबाद और मिनिमली इनवेसिव एवं जनरल सर्जरी विभाग ने वैरिकोज वेन्स और एनोरेक्टल रोगों जैसे कि बवासीर, भगंदर या फिस्टुला और फिशर के एडवांस्ड उपचार के लिए लेजर क्लीनिक की शुरुआत की। दो दिवसीय कार्यक्रम में भारत के डॉक्टरों को लाइव कार्यशालाओं के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। मिनिमली इनवेसिव एवं जनरल सर्जरी टीम का नेतृत्व मिनिमली इनवेसिव एवं जनरल सर्जरी के क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ. मनु शंकर ने किया तथा इस दौरान डॉ. नितिन सरदाना और डॉ. बीरबल कुमार का भी विशेष योगदान रहा। वैरिकोज वेंस बड़ी, सूजी हुई और मुड़ी हुई नसें होती हैं जो…
Delhi: दिल्ली-एन०सी०आर स्थित काईट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने हाल ही में हॉलिडे इन, एरोसिटी, नई दिल्ली में HR कॉन्क्लेव 2024 नामक कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस विशेष कार्यक्रम में मानव संसाधन अर्थात ह्यूमन रिसोर्सेज के क्षेत्र से सम्बंधित नामी एवं वरिष्ठ विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया था जिन्होंने मानव संसाधन के क्षेत्र में नवीन विचारों पर गहन चर्चा की और सभी उपस्थित लोगों के लिए बहुमूल्य अंतर्दृष्टि प्रदान की। केपीएमजी, ईपीएएम, ब्रिलियो, सर्विसनाउ, हेक्सावेयर, जंगलगेम्स, न्यूजेन, एवेवा, पर्सिस्टेंट, एनटीटी डेटा, एटलसियन, डब्ल्यूएनएस, कोफोर्ज और अन्य बड़े संगठनों के प्रतिनिधियों संग संस्थान संकाय सदस्यों ने भी पैनल डिस्कशन में भाग…
चंडीगढ़ : केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम आज से दो दिन हरियाणा का दौरा करेगी। टीम प्रदेश में चुनाव प्रबंधों पर बैठक करेगी। चंडीगढ़ में दोपहर 12:00 बजे विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी। हरियाणा के सीनियर अफसरों के साथ भी चुनाव आयोग की टीम बैठक करेगी। अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दिशा निर्देश दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव तय समय से पहले हो सकते हैं। इस साल चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें हरियाणा के अलावा महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और झारखंड शामिल हैं। ECI के सूत्रों का…
Faridabad: विधायक नीरज शर्मा ने एनआईटी विधानसभा क्षेत्र की वैध रोड पर्वतीय कॉलोनी के सड़क का उद्घाटन किया गया। विधायक नीरज शर्मा का कहना था कि लंबे संघर्ष के बाद पर्वतीय कॉलोनी की जनता को नरकीय जीवन से निजात मिलने जा रही है। क्योकि वर्षों से खराब सड़क से जूझ रहे लोगों को इस सडक के बनने से राहत मिलेगी। विधायक नीरज शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि भ्रष्ट भाजपा सरकार से 28 करोड़ की फाइल पास कराने के लिए मैंने लगातार संघर्ष किया। इस दौरान मैंने बिना सिले कपड़े पहने और नंगे पैर रहकर अपने संकल्प को मजबूत…
