Author: faridabadnews24

मुंबईः एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि उनकी फिल्म ‘सीरियस मैन’ (Serious Man) में एक भारतीय के जीवन के हर पहलू को दर्शाया गया है. यह एक ऐसी फिल्म है जो देश की जमीनी हकीकत को पेश करते हुए दुनिया भर में दर्शकों की तारीफ पाने की क्षमता रखती है. सुधीर मिश्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. यह फिल्म लेखक मनु जोसफ के 2010 में आए उपन्यास ‘सीरियस मैन’ पर आधारित है. फिल्म में नवाज ने तमिलनाडु के दलित अय्यन मणि की भूमिका निभाई है, जो पीढ़ियों से लोगों पर ज्यादती का…

Read More

नई दिल्ली: कुछ महीने पहले खबर आई थी कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी दिवाली पर थियेटर में रिलीज होने जा रही है. यह जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि INOX ने खुद अपने ट्विटर हेंडल से दी. मगर अब जो ताजा खबर आ रही है जिसके अनुसार सूर्यवंशी दिवाली पर नहीं आएगी. 26 मार्च को होने वाली थी रिलीज रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ लीड रोल में हैं. यह फिल्म 26 मार्च को रिलीज होने वाली थी. मगर उसी वक्त देश में कोरोना वायरस की महामारी ने जोर पकड़ लिया और सिनेमाघर को बंद कर दिया…

Read More

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हाथरस सिर्फ पीड़ित परिवार से मिलने नहीं जा रहे, बल्कि राजनीति के लिए स्नार्थवश जा रहे हैं.केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि जनता कांग्रेस की रणनीति से वाकिफ है, इसलिए उन्होंने 2019 में बीजेपी की जीत सुनिश्चित की. लोग समझते हैं कि हाथरस का उनका (राहुल गांधी) दौरा अपनी राजनीति के लिए है, पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए नहीं. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, ‘महिलाओं की सुरक्षा सरकार के साथ समाज का…

Read More

नई दिल्लीः हाथरस मामले में जिले में अभी भी धारा 144 लागू है. इसके साथ ही एबीपी न्यूज़ की मुहिम का असर देखने को मिला है. योगी सरकार ने कल शुक्रवार को जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) और चार अन्य पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया. जिसके बाद तत्काल प्रभाव से नए एसपी विनीत जायसवाल ने आधी रात को कार्यभार संभाल लिया है. फिलहाल स्थानीय अधिकारियों ने साफ किया कि मीडिया को पीड़िता के गांव में जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी. पांच पुलिसकर्मी कल हुए थे निलंबित हाथरस मामले में यूपी सरकार ने सख्ती दिखाते हुए जिले के एसपी सहित पांच…

Read More

नई दिल्लीः भारत- चीन सीमा पर काफी लंबे समय से तनाव की स्थिती बनी हुई है. ऐसे समय में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया की सबसे लंबी हाईवे टनल का उद्घाटन कर दिया है. सर्दियों में पूर्वी लद्दाख को पूरे भारत से जोड़ने वाले इस टनल का नाम ‘अटल टनल’ रखा गया है. सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस टनल का उदघाटन करने हिमाचल प्रदेश पहुंचे थे. प्रधानमंत्री मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी ‘अटल टनल’ के उद्धाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे. हिमाचल प्रदेश के कुल्लु मनाली और लाहौल-स्पिति जिले में बनी 9 किलोमीटर…

Read More

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी आज हाथरस जा सकते हैं. कांग्रेस के दोनों नेता पीड़िता के परिवार से मुलाकात करने की कोशिश कर सकते हैं. इससे पूर्व 1 अक्टूबर को राहुल-प्रियंका ने हाथरस जाने की कोशिश की थी लेकिन यूपी प्रशासन ने इन्हें पहले ग्रेटर नोएडा में परी चौक के निकट रोक दिया गया जिसके बाद वे पैदल ही हाथरस के लिए निकल गए. कुछ देर बाद पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर इन्हें हिरासत में ले लिया. इस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस ने राहुल गांधी को रोकने के लिए उनके साथ धक्का-मुक्की की जिस…

Read More

हरियाणा :कांग्रेस के रोड शो पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के बयान पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रहार किया है। उन्होंने कहा है कि क्या हरियाणा में जंगल राज है। भाजपा, केंद्र और राज्यों में बैठे विपक्ष की ऐसे धमकी देकर आवाज को दबाना चाहती है लेकिन इन धमकियों से कांग्रेस का हौसला और बढ़ेगा। विज के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने हरियाणा सरकार से पूछा है कि ‘क्या हरियाणा में जंगल राज है। जहां आप किसी को भी रोक सकते हो, यहां तक कि राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी के एक चुने हुए नेता…

Read More

हरियाणा : हरियाणावासी ध्यान दें, अब गंदगी और अव्यवस्था की फोटो अपलोड करके बताएं, तुरंत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने विभाग की वेबसाइट और मोबाइल ऐप स्वच्छ हरियाणा का शुभारंभ किया। इस ऐप की सहायता से  लोगों को स्वच्छता और वेबसाइट से प्रदेश की किसी भी नगरपालिका, परिषद तथा निगमों संबंधी जानकारी प्राप्त हो सकेगी। सरकार की ओर 2 अक्तूबर से शुरू किए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत 2 अक्तूबर को पंचकूला से मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छ हरियाणा मोबाइल ऐप राज्य में सफाई व्यवस्था के…

Read More

दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने विभिन्न दलों के उन नेताओं के खिलाफ महामारी अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51बी के तहत केस दर्ज किया है जिन्होंने हाथरस मामले को लेकर या सुशांत सिंह प्रकरण को लेकर जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन में शामिल होने वाले गैर सरकारी संगठनों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। इससे पहले हाथरस दुष्कर्म पीड़िता को इंसाफ दिलाने की आवाज जंतर मंतर पर गूंजी। बड़ी संख्या में लोगों ने उतर प्रदेश सरकार…

Read More

फरीदाबाद : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर शहर की सामाजिक संस्था शरद फाउण्डेशन द्वारा राष्ट्रव्यापी (राजकीय अस्पताल स्वच्छता एवं सुन्दरता ) का अभियान किया। इस अवसर पर शहर की विभिन्न धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं ने शरद फाउण्डेशन के नेतृत्व में सिविल अस्पताल बादशाह खान के विभिन्न वार्डों में सफाई अभियान चलाया और उसके बाद पार्क में पौधारोपण किया तत्पश्चात लोगों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। शरद फाउण्डेशन की संस्थापक डा. हेमलता शर्मा ने सिविल अस्पताल में उपचार के लिए आए मरीजों, उनके तीमारदारों, डाक्टरों, स्टाफ नर्सों व अन्य कर्मचारियों को स्वच्छता अपनाने व निर्धारित…

Read More