Author: faridabadnews24

फरीदाबाद : केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में लाए गए 3 कृषि विधेयकों के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देश पर आज देशभर में कांग्रेस कार्यक्र्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को ‘किसान-मजदूर बचाओ दिवस’ के रूप में मनाया गया। इसी कड़ी में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सेक्टर-17 स्थित लेबर चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी जीवनी पर प्रकाश…

Read More

फरीदाबाद : फ्रैडस सोशल वर्करज एसोसिएशन के प्रांगण में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर संस्था के वरिष्ठ उपप्रधान गुलशन सहगल और महासचिव मुकेश मल्होत्रा ने एसोसिएशन के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें पुष्पांजलि दी। इस अवसर पर गुलशन सहगल ने कहा कि महापुरूष कभी मरते नहीं वह तो आज प्रत्येक भारतवासी के दिलों में जिन्दा है। उन्होनें कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिन्दुस्तान की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी। वह केवल…

Read More

फरीदाबाद : आज 2 अक्टूबर शुक्रवार को “श्याम भवन” सुभाष कॉलोनी बल्लभगढ़ में आँखों की निशुल्क जांच एवं चश्मा वितरण का आयोजन किया गया।श्री श्याम बाबा सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित शिविर बी के आई ऑप्टिकल क्लीनिक के सहयोग से किया गया। इस शिविर में 98 लोगो ने अपनी आँखों की जाँच करवारी और उनको निशुल्क चश्मे भी वितरित किये।इस अवसर पर वार्ड नम्बर 36 के पार्षद दीपक यादव वार्ड नम्बर 40 से भाजपा नेता एवं पार्षद पति राकेश गुर्जर ने शिविर में पहुच कर इस नेक कार्य करने के लिये ट्रस्ट के सभी सदस्यों का आभार प्रकट कर उन्हें प्रोत्साहित…

Read More

फरीदाबाद : महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कुमारी सैलजा के निर्देशानुसार भाजपा सरकार द्वारा लाए गए किसान विरोधी तीन कृषि विधेयकों, हाथरस गैंगरेप और गत दिवस उत्तर प्रदेश की दमनकारी भाजपा सरकार द्वारा राहुल गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी समेत अन्य कांग्रेसजनों के साथ की गई बर्बरता के विरोध में बल्लभगढ़ के अम्बेडकर चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल द्वारा किया गया। तयशुदा कार्यक्रम के तहत कांग्रेसी कार्यकर्ता मोहना रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर…

Read More

फरीदाबाद : वेलफेयर एसोसिएशन एसी नगर व रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर थैलीसीमिया ग्रसित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन पंडित अमरनाथ हाई स्कूल नीलम बाटा रोड़ पर किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बढखल विधानसभा क्षेत्र की विधायिका श्रीमति सीमा त्रिखा मौजूद थी। विधायक श्रीमति सीमा त्रिखा का स्वागत आरडब्लूए प्रधान दिनेश बंसवाल,महासचिव दीपक कुमार,उपाध्यक्ष बशारत हुसैन व कोषाध्यक्ष अशोक कपूर ने पुष्प गुच्छा भेंट कर किया। इस अवसर पर सीमा त्रिखा ने कहा कि रक्तदान करने का मतलब किसी बहुमुल्य…

Read More

फरीदाबाद : एनएसयूआई का सत्याग्रह देशभर में किसानों के मुद्दे को लेकर,महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार एवं उत्तर प्रदेश में राहुल गाँधी-प्रियंका गांधी के ऊपर योगी सरकार के आदेश पर पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार एवं लाठी चार्ज को लेकर किया। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के अनुसार उत्तर प्रदेश में दलित समाज की बेटी के साथ बलत्कार करके उसकी हत्या कर दी जाती है लेकिन प्रदेश की योगी सरकार अपराधियों पर कार्यवाही करने की जगह उन्हे बचाने का काम करती है तथा परिवार पर मामला शांत करने का दबाव बनाया जाता है। जब राहुल गाँधी जी पीड़िता के परिवार की आवाज़…

Read More

फरीदाबाद : फरीदाबाद में आज गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर जिला प्रशासन, ज़िला रेड क्रॉस सोसायटी व रोटरी क्लब एवं अन्य कई संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में प्लाज़्मा डोनेशन जागरूकता अभियान चलाया गया।उपायुक्त यशपाल ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जो लोग कोरोना की जंग जीत चुके हैं वह दूसरे कोरोना पॉजिटिव लोगों की जान बचाने के लिए अपना प्लाज्मा दान अवश्य करें । इससे न केवल हम किसी व्यक्ति की जान बचा सकते हैं बल्कि कोरोना महामारी को खत्म करने में भी अपना बड़ा योगदान दे सकते हैं। इस दौरान उपायुक्त यशपाल…

Read More

फरीदाबाद : करप्शन कंट्रोल ओर्गनाईजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश चौहान का फरीदाबाद पहुंचने पर राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार एडवोकेट राहुल बिधूड़ी व कानूनी सलाहकार मानव वर्मा ने अन्य अधिवक्ताओं के साथ मिलकर जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश चौहान राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार एडवोकेट राहुल बिधूड़ी द्वारा सेक्टर-82 भतौला गांव में आयोजित अधिवक्ताओं की बैठक में भाग लेने फरीदाबाद आए थे। इस बैठक में देश और समाज में तेजी से बढ़ रहे भ्रष्टाचार पर कैसे अंकुश लगाया जाए इस पर विचार विर्मश किया गया। इस अवसर पर आकाश चौहान ने कहा कि आज के समय में भ्रष्टाचार समाज के लिए नासूर बन…

Read More

फरीदाबाद: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 151वीं जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर आज सेक्टर-31 एचएसआईआईडीसी वाली सडक़ पर स्वच्छता पखवाड़ा अभियान की शुरूआत फरीदाबाद नगर निगम के वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चौधरी,वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल नागर तथा सेक्टर-31 के अन्य मौजिज लोगों ने की। इस अवसर पर सेक्टर-31आरडब्ूलए प्रधान राजपाल शर्मा,महासचिव राजीव मोहन कुकरेजा मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि आज पूरे देश और प्रदेश में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल जी के आह्रवान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 151वीं जयंती पर स्वच्छता पखवाड़े की शुरूआत…

Read More

फरीदाबाद : गांधी जी के नाम पर जिन लोगों ने 60 साल देश पर शासन किया, वास्तव में उन्होंने ही गांधी जी को भुला दिया जबकि भाजपा सही मायने में गांधीजी के सपने पूरे कर रही है। यह बात तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने 17 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़े को शुरु करते हुए कही।विधायक राजेश नागर ने कहा कि हमारी केंद्र की मोदी सरकार ने गांधी जयंती पर स्वच्छता पखवाड़ा शुरू करने की परंपरा डाली थी जिसे हरियाणा की मनोहर लाल सरकार पूरी तरह से निबाह रही है। इससे लोगों में स्वच्छता के प्रति अलख जगी…

Read More