फरीदाबाद: विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद के कानूनी जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 2 अक्टूबर 2020 को श्री दीपक गुप्ता ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश एंवम चेयरमैन ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे व श्री मंगलेश कुमार चौबे सीजेएम एव सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद की देखरेख मे चावला कॉलोनी बल्लबगढ़ ज़िला फरीदाबाद मे हरसीरत फाउंडेशन एनजीओ रजिस्टर्ड के सहयोग से मौलिक कर्तव्यों एंवम कोविड 19 के पर एक विशेष कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे प्राधिकरण की तरफ से पैनल एडवोकेट निबरास अहमद व मीनाक्षी आँचल एडवोकेट ने हिस्सा लिया व विशेष अतिथि के रूप…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनन्द कौशिक एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने सैक्टर-9 स्थित अपने कार्यालय पर कोरोना महामारी के नियमों के अनुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन मनाया और किसानों के हित के लिए शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में दोनों महापुरूषों के चित्रों पर माल्या अर्पण करते हुए पूर्व विधायक आनन्द कौशिक कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का हमारे देश को आजादी दिलाने में सबसे अधिक योगदान रहा है। उन्होने सत्य और अंहिसा का मार्ग अपनाकर बिना खून खराबा किये अंग्रेजो को देश से बाहर कर…
फरीदाबाद : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जिले के कांग्रेसियों ने कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ के सेक्टर-10 डीएलएफ स्थित कांग्रेस भवन में श्रद्धापूर्वक मनाई। इस मौके पर कांग्रेसियों ने श्री गांधी व शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने हाथरस गैंगरेप पीडि़ता मनीषा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और उसे जल्द न्याय दिए जाने की मांग की वहीं यूपी पुलिस द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ की गई अभद्रता व धक्का-मुक्की की घटना की…
फरीदाबाद : केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीनों कृषि कानून किसानों के हित में हैं और किसानों की आय को दोगुना करने में यह मील का पत्थर साबित होंगे। इन कानूनों का कोई भी किसान विरोध नहीं कर रहा बल्कि जो भी विरोध हो रहा है वह विपक्षी पार्टियों द्वारा प्रायोजित है। वह गुरुवार को सेक्टर-11 स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि इन कृषि कानूनों से किसान आत्मनिर्भर, सशक्त और मजबूत…
फरीदाबाद : यूपी के हाथरस में गैंगरेप पीडि़ता की मौत के बाद उसके परिजनों को सांत्वना देने जा रहे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर पुलिस द्वारा की गई बर्बरतापूर्ण कार्यवाही को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। इसी मुद्दे को लेकर आज युवा कांग्रेेस बल्लभगढ़ के अध्यक्ष चुन्नू राजपूत के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करके अपना आक्रोश जाहिर किया। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की…
फरीदाबाद : एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नगेंद्र भड़ाना ने आज स्वच्छता अभियान के तहत डबुआ सब्जी मण्डी में लोगों को कपड़े के बैग वितरित करते हुए उन्हें पॉलीथिन का उपयोग न करने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पॉलीथिन कभी नष्ट नहीं होती और यह मानव जीवन के लिए हानिकारक है, इससे पर्यावरण पर भी बुरा असर पड़ता है इसलिए हमें इसका प्रयोग कतई नहीं करना चाहिए। श्री भड़ाना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस संकल्प व स्वच्छता अभियान के रूप में मना रही है और इसी कड़ी…
फरीदाबाद : उपायुक्त यशपाल ने जिला के सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि वह धान की कटाई के बाद पराली न जलाएं। उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण को नुकसान तो पहुंचता ही है इसके साथ ही पशु पक्षियों, पेड पौधो को भी नुकसान पहुंचता है। उन्होंने कहा कि भावी पीढिय़ों की खुशहाली के लिए हमें पर्यावरण को स्वच्छ रखना होगा। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से रोकने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से जिला स्तर, उपमण्डल स्तर, खण्ड स्तर व गॉव स्तर निगरानी के लिए टीमों का…
चंडीगढ़ : हरियाणा के नवनियुक्त मुख्य सचिव विजय वर्धन ने आज अपना पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी अपना कार्य ईमानदारी, सहानुभूति और निश्चित समय अवधि में पूरा करें।विजय वर्धन ने आज 34वें मुख्य सचिव के तौर पर अपना पदभार ग्रहण किया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत गौरव की बात है कि वे हरियाणा के मुख्य सचिव के पद पर आसीन हुए हैं। विजय वर्धन ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच के अनुरूप सरकारी विभागों की कार्यशैली में पारदर्शिता के साथ नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ त्वरित पहुंचाना सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी…
हरियाणा : हरियाणा सचिवालय में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के पास होम आइसोलेशन वाले मरीजों की लिस्ट लेकर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मंत्री की औचक निरीक्षण पर पसीना आ गया। विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सभी जिलों में होम आइसोलेशन वाले मरीजों की यह लिस्ट है और स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों और कर्मचारियों की देखरेख में इनका इलाज चल रहा है। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जब यह लिस्ट पेश की तो विज ने कहा कि मेरी इन मरीजों या उनके परिजनों से फोन पर बात करवाओ। मैं ऐसे नहीं मानूंगा कि इन मरीजों की देखरेख…
हरियाणा : जीटी बेल्ट के छह जिले कुरूक्षेत्र, अंबाला, पानीपत, करनाल, यमुनानगर और कैथल में पांचवें दिन धान की खरीद न होने पर आक्रोशित किसानों ने जगह-जगह नेशनल और स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। जिसके कारण वाहनों की लंबी – लंबी कतार लग गई। इस दौरान कई स्थानों पर पुलिस से भी झड़पें भी हुईं, बाद में प्रदर्शनकारी किसान नेताओं से बात करके जाम खुल सका। करनाल में सीएम और डिप्टी सीएम का पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अंबाला की किसी भी मंडी में धान की खरीद न होने पर गुस्साए किसानों ने सुबह 9…
