केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी के नेता राम विलास पासवान के दिल का ऑपरेशन हुआ है. उनके बेटे चिराग पासवान ने रविवार को यह जानकारी दी. राम विलास पासवान (74) पिछले पांच दशक से भी अधिक समय से राजनीति में सक्रिय हैं और देश के प्रमुख दलित नेताओं में से एक हैं. वह पिछले कुछ सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं. चिराग पासवान ने ट्वीट किया, ‘‘पिछले कई दिनों से पिता जी का अस्पताल में इलाज चल रहा है. कल (शनिवार) शाम अचानक उत्पन्न हुई परिस्थितियों की वजह से देर रात उनके दिल का ऑपरेशन करना पड़ा.’’ इसके कारण…
Author: faridabadnews24
मुंबई: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि हाल ही में पारित तीन कृषि कानून गेम चेंजर फैसले हैं जो किसानों के जीवन में सुधार लाएंगे और उनकी आय को बढ़ा कर दोगुना करेंगे. कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि किसानों को सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है. मुंबई में एक “आउटरीच पहल” के एक हिस्से के रूप में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, रेलवे, वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने कहा कि “संसद द्वारा पारित कृषि विधेयकों ने हमारे किसानों को उनकी उपज की बिक्री के दशकों पुराने बंधनों से मुक्त किया है. इससे देश…
मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा पिछले एक महीने से मिस इंडिया प्रतियोगिता का आयोजित किया जा रहा है। कल “मिस इंडिया प्रतियोगिता 2020” में अम्बिका शर्मा को बतौर जज बनने का मौका मिला। 10000 प्रतिभागी की लिस्ट में से 15 प्रतिभागी फाइनल राउंड के लिए चुने गए। फाइनल राउंड क्विज राउंड था जिसमे प्रतिभागियों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछने थे। अम्बिका शर्मा जी ने सभी 15 प्रतिभागियों से ज्यूरी होने के नाते प्रश्न पूछे। ज्यूरी में अपनी अच्छी भूमिका निभाने के लिए व राष्ट्रीय स्तर पर देशहित में अच्छा कार्य करने पर मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड की तरफ से…
नई दिल्लीः यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) आज देशभर में सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन करेगा. परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब यह परीक्षा अपने तय शेड्यूल के मुताबिक ही आयोजित होगी. इस साल सिविल सेवा परीक्षा 2020 के लिए 10 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है. देश के विभिन्न शहरों में 2,569 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होनी है. कोरोना के कारण बदली गई थी परीक्षा तिथि इससे पहले 31 मई को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2020 होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते आयोग ने इसे स्थगित कर इसकी नई तारीख 4 अक्टूबर तय…
मुंबई: अभिनेता सुशांत राजपूत केस में ड्रग एंगल की जांच कर रहे NCB के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा को कोरोना संक्रमण हो गया है. वे ड्रग एंगल की जांच के दौरान अभिनेत्री दीपिका, सारा और श्रद्धा से पूछताछ कर चुके हैं. ऐसे में उनके संक्रमित होने की सूचना से हड़कंप मच गया है. बता तें कि सुशांत मामले में ड्रग एंगल सामने आने के बाद दिल्ली से NCB की 5 सदस्यीय टीम मुंबई भेजी गई थी. NCB के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा इस टीम को लीड कर रहे हैं. यह टीम टीम सुशांत केस में बॉलीवुड और ड्रग्स माफिया के कनेक्शन की…
हरियाणा : हरियाणा सरकार ग्रामीण महिलाओं को सशक्त करने के लिए गांवों में गठित स्वयं सहायता समूहों को और मजबूती देगी। ग्रामीण महिलाओं के हुनर को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलवाने के लिए सरकार सक्रिय हो गई। इसी को लेकर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वे इन स्वयं सहायता समूहों को एक्टिव करें। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ हुई बैठक में डिप्टी सीएम ने महिलाओं को आर्थिक दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाने और परिवार की आमदनी बढ़ाने के लिए स्वयं सहायता समूह के गठन पर फोकस किया। उन्होंने आगामी वर्ष लगने वाले सूरजकुंड मेले…
हरियाणा : हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी के हरियाणा आगमन से प्रदेश सरकार बौखला गई है। इसलिए राहुल गांधी के आगमन पर रोड़ा अटकाने की साजिशें रची जा रही है। मगर राहुल गांधी हरियाणा में जरूर आएंगे और किसानों का दर्द सुनेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल के हरियाणा आगमन पर प्रदेश कांग्रेस उनका जोरदार स्वागत करेगी। सैलजा के अनुसार राहुल गांधी का अधिकार है कि वह लोगों की बात सुनें और उनका दुख दर्द बांटें। उनके आने की सूचना से ही भाजपा सरकार बौखलाई हुई है और डरी हुई है। हम देखेंगे कि कैसे हरियाणा…
दिल्ली : बदलते मौसम के साथ पांच राज्यों की बैठक के बाद वायु प्रदूषण की स्थितियों से निपटने के लिए केंद्र और राज्यों ने प्रयास तेज कर दिए हैं। केंद्र का कहना है कि इस मौसम में बढ़ने वाले वायु प्रदूषण की वजह केवल पराली नहीं है, बल्कि वहां के उद्योगों में प्रदूषण मानकों की अनदेखी और अन्य कारणों से होता है। पराली चालीस फीसदी प्रदूषण के लिए जिम्मेदार है। वायु प्रदूषण को खत्म करने के लिए केंद्र और राज्यों को मिलकर समग्रता से काम करने की जरूरत है। सार्वजनिक स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्य में मानकों का पालन…
दिल्ली : नई दिल्ली के बॉर्डर थाना क्षेत्र की बंथला नहर में रविवार सुबह करीब 24 वर्षीय युवती का शव मिला है। सुबह दौड़ लगा रहे युवकों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया शिनाख्त नहीं होने पर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मौके पर पहुंचे सीओ अतुल सोनकर ने आशंका जताई है कि महिला की पहले ही कही हत्या करके यहां शव लाकर फेंका गया…
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हाथरस जाने के दौरान डीएनडी पर हंगामा करने वाले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-20 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी, महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन समेत 500 से अधिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा-144 के उल्लंघन, महामारी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हाथरस जाना था। उनके काफिले को डीएनडी से गुजरना था। इसे देखते हुए डीएनडी पर सुबह से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। राहुल और प्रियंका के…
