Author: faridabadnews24

हरियाणा में कोरोना मरीजों की देखभाल अब ‘स्टैप-वन’ एनजीओ करेगी। सरकार ने इसके साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ‘संशोधित गृह एकांतवास प्रोटोकॉल’ भी जारी किया। स्वास्थ्य मंत्री ने उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में जींद के उचाना में स्थापित की नई कोविड-19 आणविक (मॉलिक्यूलर) लैब का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उद्घाटन किया। विज ने कहा कि राज्य में अब 14 सरकारी अस्पतालों तथा मेडिकल कॉलेजों में ऐसी कोविड-19 लैब स्थापित की जा चुकी हैं, जिनमें 13350 टेस्ट प्रतिदिन किए जाते हैं। प्रदेश के 6 निजी अस्पतालों में 5620 टेस्ट की सुविधा दी जा…

Read More

भारत बंद का असर अंबाला में व्यापक रूप से देखने को मिला। चीन बॉर्डर की तरफ जा रहा सेना के जवानों का काफिला शंभू बॉर्डर पर करीब आधा घंटा फंसा रहा।  स्थानीय पुलिस और सेना के जवानों की गुहार के बाद आखिर में गलत दिशा की तरफ से काफिले को रवाना किया गया। सुबह करीब 9 बजे से ट्रैक्टर-ट्राली लेकर सड़कों पर उतरे किसानों ने करीब सात घंटे तक जगह-जगह सरकार के खिलाफ जमकर रोष जताया। जबकि शंभू और सद्दोपुर बॉर्डर सुबह से शाम 5 बजे तक बंद रहा। इसी कारण अंबाला-चंडीगढ़ और अंबाला- अमृतसर नेशनल हाईवे पूरी तरह से बंद…

Read More

बरौदा उपचुनाव से पहले सरकार ने हलके की कायापलट की तैयारी कर ली है। करोड़ों की परियोजनाओं को बरौदा तक पहुंचा दिया गया है। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने शुक्रवार को दावा किया कि बरौदा हलके से इस बार भाजपा का विधायक जीत कर आएगा। उन्होंने कहा कि संयोग से सोनीपत जिले के बरौदा विधानसभा क्षेत्र में तीन कार्यकाल से कांग्रेस का विधायक रहा है, लेकिन लगता है वहां पर जानबूझ कर तत्कालीन सरकार ने विकास कार्य नहीं करवाए। हालांकि बरौदा के विधायक के निधन के कारण वहां उपचुनाव होने जा रहा है और एक महीने से उन्होंने स्वयं उस…

Read More

फरीदाबाद :  बंधवाड़ी कूड़ा निस्तारण संयंत्र का कचरा उठाने के लिए दो गुटों में दबंगई के दौरान गोलीबारी हुई। इसमें गैंगेस्टर मांगरिया ने एक वकील के सिर पर गोली मार दी, तो मांगरिया गुट के एक व्यक्ति को भी गोली लगने की सूचना है। सूत्रों के अनुसार बंधवाड़ी कूड़ा निस्तारण संयंत्र का कचरा उठाने के लिए दो गुटों में तनातनी चल रही है।दोनों ही गुट फरीदाबाद के मांगर गांव के हैं। इनमें एक गुट मनोज मांगरिया का है। जिला अदालत में 2013 के दौरान शशि नागर की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस आरोप में मुख्य आरोपी मनोज मांगरिया…

Read More

फरीदाबाद : गांव भोपानी स्थित रावल किक्रेट गांऊड में प्रथम एसकेजेसीए ओपन लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के फाईनल मैच में दॉ क्रिकेट गुरूकुल ने रावल क्रिकेट एकेडमी को 46 रनों से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। दॉ क्रिकेट गुरूकुल ने सबसे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में 5 विकेट खोकर 234 रन बनाए। दॉ गुूरूकुल क्रिकेट एकेडमी की तरफ से सबसे अधिक रन घनश्याम 58,अहान पोददार ने 46 और अनिकेत ने 40 रन बनाए। रावल किक्रेट एकेडमी के चन्दरपाल और प्रमोद चंदीला ने 2-2 और रवि बलहारा ने 1 विकेट लिया। रावल क्रिकेट एकेडमी की टीम…

Read More

फरीदाबाद : जिला न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,जिला बार एसोसिएशन, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के के तत्वाधान में में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 62 रक्तवीर ने रकतदान कर मानवता का संदेश दिए। आज के कार्यक्रम का शुभारंभ डालास सचिव मगेशलेश चौबे, प्रधान संजीव चौधरी, सचिव नरेंद्र पाराशर, रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार, ब्लड कोऑर्डिनेटर विमल खंडेलवाल ने लोगों का उत्साह वर्धन वर्धन कर किया,सचिव मगेशलेश चौबे ने बताया कि इस नेक कार्य मे जिला बार एसोसिएशन, रेडकॉस सोसाइटी के तत्वाधान में सफल आयोजन के लिए मैं सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता बधाई एवं शुभकामनाएं देता…

Read More

फरीदाबाद : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा द्दारा फरीदाबाद सैक्टर 11 स्थित कार्यालय के समीप नव वाटिका में शुक्रवार को प्रखर राष्ट्रवाद एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता, पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा जिला फरीदाबाद द्वारा ऑनलाइन वेबिनार आयोजित कर जयंती मनाई गई। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए वेबिनर के माध्यम से भी लगभग 400 पदाधिकारी व कार्यकर्ता ऑनलाइन जुड़े। शहर फरीदाबाद में 25 सितंबर को शुक्रवार 3:30 बजे मिलन वाटिका में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर वेबीनार के माध्यम से उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कार्यक्रम आयोजित किये गए साथ ही हर…

Read More

फरीदाबाद : कैंसर एक घातक बीमारी है। जिसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ जन-जागरूकता अभियानों को चलाया जाना बेहद जरूरी है। यह विचार उपायुक्त यशपाल ने सरकोमा कैंसर केयर फाउंडेशन, नई दिल्ली के निदेशक पंकज बागा द्वारा उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में इस संबंध में उनसे की मुलाकात में विचार विमर्श करते हुए कहे। उपायुक्त ने कहा कि कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव हेतु स्वास्थ्य संगठन, संस्थाओं एवं इकाइयों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए ताकि जन जागरूकता अभियान के माध्यम से आमजन को इस बारे जागरूक किया जा सके। सरकोमा कैंसर केयर फाउंडेशन के निदेशक पंकज…

Read More

फरीदाबाद : नरेश कुमार, जिला नगर योजनाकार ने बताया की ईन्फोर्समैन्ट एण्ड विजीलेंस, फरीदाबाद द्वारा गाँव खंदावली व भनकपुर की राजस्व सम्पदा में 3 अवैध कालोनियां जो कि लगभग 8 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही थीं, में जिला प्रशासन की मदद से तोड़फोड़ की कार्यवाही अमल में लाई गई। तोड़फोड़ की कार्यवाही के दौरान अवैध कालोनियों में बनाये गये रोड़ नेटवर्क के अलावा 8 रिहायशी निर्माण, 1 डीलर ऑफिस, 4 दुकानें व 30 डीपीसी/बाउंड्रीवाल में तोड़फोड़ की कार्यवाही की गई। उक्त अवैध कालोनी राम सिंह प्रॉपर्टी डीलर, आस मोहम्मद प्रॉपर्टी डीलर एवं शाहिद खान प्रॉपर्टी डीलर द्वारा विकसित…

Read More

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने हमेशा की तरह इस बार संयुक्त राष्ट्र संघ के वार्षिक अधिवेशन में भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला. पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने पहले आरएसएस और फिर कश्मीर मुद्दे को लेकर भारत पर हमले किए. पाकिस्तान के इस विषवमन के बाद आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) संयुक्त राष्ट्र संघ के अधिवेशन को संबोधित कर उसे आइना दिखाएंगे. जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी का संबोधन भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे होगा. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाले इस संबोधन में पीएम मोदी भारत की बात रखेंगे. माना जा रहा है कि हर बार की तरह पीएम…

Read More