Author: faridabadnews24

दिल्ली के नरेला में बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक फैक्टरी में आग लग गई। आग लगते ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि अभी ये पता नहीं चल सका है कि आग कैसे लगी लेकिन सूचना है कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

Read More

संयुक्त राष्ट्र की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक अंतरराष्ट्रीय मंच से भारत के खिलाफ जहर उगला और कश्मीर का मुद्दा उठाया. जिस पर भारत ने स्पष्ट कर दिया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है. भारत ने कहा कि पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर की जगह भी खाली करे. संयुक्त राष्ट्र में जवाब देने के अधिकार का प्रयोग करे हुए इंडिया मिशन के फर्स्ट सेक्रेटरी मिजितो विनितो ने कहा कि कश्मीर के मामले में अब सिर्फ पीओके पर ही बात बाकी है. भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मंच से झूठ फैलाने वाले इमरान को मिजितो…

Read More

अमृतसर. संसद के दोनों सदनों से पास हो चुके कृषि विधेयक के खिलाफ किसान अब सड़क पर उतर आए हैं. कृषि बिल (Farms Bills) का सबसे ज्यादा विरोध में देखने को मिल रहा है. शुक्रवार को भारत बंद के बाद पंजाब में किसान रेल रोको आंदोलन अब भी जारी है. अमृतसर में किसान मजदूर संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान रेलवे ट्रैक पर डेरा डाले हुए हैं. किसानों ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने जल्द से जल्द कृषि बिल के तीनों विधेयक को वापस नहीं लिया तो ये लड़ाई और आगे जाएगी. ता…

Read More

पटना. शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा होने के बाद बिहार चुनाव के लिहाज से शनिवार को एक बड़ी खबर ये आ रही है कि बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय जेडीयू में शामिल होने जा रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें पार्टी दफ्तर में बुलाया है और आज ही वे जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे. बता दें कि हाल में ही बिहार के डीजीपी पद पर रहते हुए पुलिस सेवा से से गुप्तेश्वर पांडे. ने वीआरएस ले ली है. इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि वे वाल्मीकिनगर…

Read More

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जलापूर्ति को लेकर बड़ी घोषणा की है. सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्लीवासियों को 24 घंटे बिजली के साथ-साथ अब 24 घंटे पानी भी मिलेगा. आज वर्चुअल माध्यम से प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार जलापूर्ति के प्रबंधन को बेहतर बनाने और पानी की बर्बादी न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए सलाहकार नियुक्त कर रही है. विपक्ष के कुछ नेता कह रहे हैं कि दिल्ली में पानी का निजीकरण किया जा रहा है. मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि ऐसा कभी नहीं हो सकता. अ​रविंद केजरीवाल ने कहा, ‘दिल्ली में…

Read More

50 और 60 के दशक में हिंदी फिल्मों में अभिनेताओं की जिस महान तिकड़ी का नाम आता है, वह है दिलीप कुमार, राज कपूर और देव आनंद। इन तीनों कलाकारों ने दर्शकों के लिए अलग अलग स्वाद की फिल्में बनाईं। सिनेमा ने भी इनकी एक अलग छवि बनाई। दिलीप कुमार को ट्रेजेडी किंग कहा गया, राज कपूर को शोमैन तो देव आनंद को रोमांस का बादशाह। देव आनंद ने अपनी जिंदगी तो बनाई ही साथ ही कई और लोगों को भी अपने साथ मिलाकर मशहूर बनाया। आज देव आनंद का जन्मदिन है। इसलिए, आज हम कुछ ऐसे लोगों के बारे…

Read More

टीवी और फिल्मों की अभिनेत्री तनाज ईरानी 20 अक्टूबर से शुरू हो रहे धारावाहिक ‘अपना भी टाइम आएगा’ में एक मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आने वाली हैं। वर्ग भेद और ऊंच नीच पर प्रकाश डालने वाले इस शो में उनका किरदार जयपुर के राजावत खानदान की महारानी राजेश्वरी सिंह रावत का होगा। शो की कहानी के हिसाब से यह एक नकारात्मक किरदार है जो अपने राजसी घमंड से भरा हुआ है। यह किरदार मिलने पर तनाज को इस बात की खुशी है कि नकारात्मकता उनके किरदार में होगी, न कि उनके पहनावे और दिखावटी मेकअप में। अपने किरदार के…

Read More

 मॉनसून बस जाने को है. ये वक्त है जब शरीर में इम्युनिटी कम होने लगती है. स्किन फटने लगता है, बाल ड्राई होने लगते हैं, मूड उखड़ा-उखड़ा रहने लगता है. यही नहीं, टेंपरेचर जैसे-जैसे गिरने लगता है, ऐसा लगता है जैसे शरीर कमजोर पड़ रहा हो. क्या है इसकी वजह? न्यूट्रीशन एक्सपर्ट लारा राय कहती हैं, ‘ये सारे लक्षण कहते हैं कि शरीर में विटामिन सी की कमी होने लगी है. विटामिन सी की कमी से ही ये सारी दिक्कतें शुरू होती हैं.’ विटामिन सी का शरीर की त्वचा, ब्यूटी और ताजगी से काफी गहरा रिश्ता है. विटामिन सी शरीर…

Read More

 पपीते से होने वाले फायदों के बारे में हम सभी जानते हैं पर कम ही लोगों को पता होगा कि पपीते के बीज भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. पूरे साल उपलब्ध होने वाला यह फल हमारे शरीर को और भी कई तरीकों से फायदा पहुंचाता है. बाकी फलों की तरह पपीते में भी बीज मौजूद होते हैं. पपीते में पर्याप्त मात्रा में आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है. इससे शारीरिक क्रियाएं तो बेहतर रहती ही हैं, साथ ही अतिरिक्त चर्बी भी नहीं जम पाती है. पपीते के बीजों के सेवन से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर…

Read More

फरीदाबाद : नहर पार स्थित मॉडर्न डीपीएस स्कूल मनमानी से बाज नहीं आ रहा है इस स्कूल का संचालक अब अपने स्टूडेंट के पेरेंट्स पर अपने टीचर से फोन करा कर मनमानी फीस जमा कराने के लिए दबाव डलवा रहा है ऐसा न करने पर उसके बच्चे के दसवीं बोर्ड के रजिस्ट्रेशन कागज सीबीएसई में ना भेजने की धमकी दिलवा रहा है। पीड़ित अभिभावक मुकेश पांडे ने धमकी का रिकॉर्डिंग ऑडियो डॉ महावीर सिंह आईएएस अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा व चेयरमैन एफएफआरसी को भेजकर स्कूल के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। मुकेश पांडे का कहना है कि…

Read More