फरीदाबाद : शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 113वीं जयंती की पूर्व संध्या पर 27 सितंबर (रविवार) दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश के हजारों ग्रामीण युवाओं से ऑनलाइन संवाद करेंगे | कार्यक्रम संयोजक योगेश कौशिक ने बताया कि यूथ फॉर न्यू हरियाणा (वाईएफएनएच) के बैनर तले होने वाले इस संवाद को ‘हम लाएंगे इंकलाब’ नाम दिया गया है | अब तक 6100 युवाओं ने इस संवाद के लिए पंजीकरण कराया है | विशेष तौर पर पंजीकरण कराने वाले 18 से 35 आयु के युवा हैं | वेबीनार में वे मुख्यमंत्री से सीधा संवाद करेंगे और विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के केन्द्रीय पुरस्तकालय में आज अंत्योदय व एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके जीवन दर्शन और रचनाओं का एक संदर्भ अनुभाग स्थापित किया है। कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय केन्द्रीय पुस्तकालय में संदर्भ अनुभाग का शुभारंभ किया तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी 104वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर विज्ञान संकाय के डीन एवं पुस्तकालय अध्यक्ष प्रो. आशुतोष दीक्षित, लाइब्रेरियन डाॅ. पीएन बाजपेयी तथा निदेशक, युवा कल्याण डाॅ. प्रदीप डिमरी भी उपस्थित रहे तथा…
फरीदाबाद : एस्लान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कालेज के छात्रों के पैरेंट्स ने शुक्रवार को डीसी से मुलाकात कर आरोप लगाया कि वाईएमसीए युनिवर्सिटी शैक्षिक सत्र 2019-20 में कालेज में दाखिल हुए छात्रों से शत्रुतापूर्ण व्यवहार कर रही है। वाईएमसीए युनिवर्सिटी ने अभी तक फस्ट समेस्टर का परिणाम तक धोषित नहीं किया है और ना ही कालेज की 2019-20 की एफिलिएशन दी। जिसके कारण अंडर ग्रेजुएट के करीब पांच सौ छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। पैरेंट्स के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को उपायुक्त यशपाल यादव से उनके कार्यकाल में मुलाकात की ओर ज्ञापन सौंपा। जिसमें इस मामले में…
फरीदाबाद : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए विदेशी राष्ट्र की श्रेणी में दाखिले के लिए आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को 15 अक्तूबर, 2020 तक बढ़ाने का निर्णय किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अंतर्राष्ट्रीय मामलों की निदेशक डॉ. शिल्पा सेठी ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा विदेशी राष्ट्र के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान, इंजीनियरिंग, पत्रकारिता और प्रबंधन के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले की पेशकश की गई है, जिसके लिए इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन कर सकते है तथा प्रोस्पेक्टस प्राप्त कर सकते है। इसके अलाव, विद्यार्थी पर…
सिनेमाजगत के मशहूर गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का निधन हो गया है। 74 वर्षीय बालासुब्रमण्यम ने चेन्नई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। बालासुब्रमण्यम ने हिंदी फिल्मों के साथ ही साथ अन्य भाषाओं में भी गीत गाए थे। 80 के दशक से लेकर नई सदी की शुरुआत तक एसपी बालासुब्रामण्यम हिंदी फ़िल्मों में गाते आए है। दक्षिण भारत में पहचान बना चुके एसपी बालासुब्रामण्यम ने 1981 में आई फ़िल्म एक दूजे के लिए पहली हिंदी फ़िल्मों में गाना गया कमल हासन के लिए और नेशनल अवॉर्ड जीता। गीत का नाम था- ‘तेरे मेरे बीच में कैसा है ये बंधन अंजाना।’…
राजस्थान के डूंगरपुर जिले में शिक्षक पदों पर भर्ती को लेकर कांकरी डूंगरी पहाड़ी पर 17 दिन से चल रहे युवाओं के धरने-प्रदर्शन का गुरुवार को उग्र होना पुलिस पर भारी पड़ा। ऊंचाई वाले स्थान पर डटे प्रदर्शनकारियों ने मौके पर पहुंची पुलिस पर इतने पत्थर बरसाए कि पुलिसकर्मियों को अपना बचाव कर पाना मुश्किल हो गया। पथराव में गंभीर रूप से घायल हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गणपत महावर को एक ट्रक के पीछे लटक कर जैसे-तैसे वहां से निकलना पड़ा। महावर ने बताया कि जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची हाईवे पर अचानक चारों ओर से पथराव शुरू हो…
उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के सिलसिले में दायर आरोपपत्र में दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और अधिवक्ता प्रशांत भूषण का नाम शामिल किया है। इसके अलावा आरोपपत्र में कई नेता, वकील और सामाजिक कार्यकर्ताओं के नाम भी सामने आए है। कड़कड़डूमा स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत की अदालत के समक्ष दायर आरोपपत्र में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद व अधिवक्ता प्रशांत भूषण का नाम सामने आया है। उनके नाम कांग्रेस की पूर्व पार्षद एवं दिल्ली दंगों की साजिशकर्ता मानी जा रही इशरत जहां और एक अन्य आरोपी खालिद सैफी ने अपने इकबालिया बयान में लिया…
कांग्रेस की तेज तर्रार युवा महिला नेता अमृता धवन को दिल्ली महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुश्री धवन को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी के स्थान पर यह जिम्मेदारी दी गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अमृता धवन को तत्काल प्रभाव से दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सुश्री धवन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। वेणुगोपाल कहा कि दिल्ली प्रदेश की निवर्तमान अध्यक्ष…
भिवानी : यहां बैंक कॉलोनी में भारतीय जनता पार्टी के सस्थापकों में एक पडिंत दीनदयाल उपाध्याय की जयंती आज भाजपाईयों ने “आत्मनिर्भर भारत” संकल्प सप्ताह के रूप में मनाई । इस अवसर पर भाजपा नेता रीतिक वधवा एवं धार्मिक सामाजिक संगठन के संयोजक विनोद अत्री ने उपाध्याय के व्यक्तिव एवं व्यवहार पर बोलते हुऐ कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक हिंदुत्ववादी विचारक और भारतीय राजनितिज्ञ थे। उन्होंने हिन्दू शब्द को धर्म के तौर पर नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति के रूप में परिभाषित किया है। इसी के साथ भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने राजनीति के अलावा भारतीय साहित्य में भी योगदान दिया। उनके…
पलवल : सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी सुरेश कुमार पांचाल ने बताया कि एनसीआर क्षेत्र में आने वाले सभी ईंट भट्टा मालिकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जिले में इसे बंद रखें। उन्होंने कहा कि इन पर एनजीटी ने 15 नवंबर तक रोक लगाई हुई है, जो आगामी आदेशों तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मुख्यालय से आदेश जारी किए गए हैं कि वह जिला के सभी ईंट भटों को तुरंत बंद करवाएं। अगर कोई भट्टा संचालक इन आदेशों का उल्लंघन करता है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। चूंकि मॉनसून का…
