फरीदाबाद : आर्यन्स फाउंडेशन द्वारा रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली साउथ सेंट्रल के सहयोग से थैलीसीमिया पीडि़त बच्चों के लिए चावला कॉलोनी, बल्लभगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 61 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने शिरकत की और रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि एक-एक रक्तदाता अपना रक्त देकर कई व्यक्तियों की जान बचा सकता है। इसलिए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए और सजग नागरिक का फर्ज निभाना चाहिए। भड़ाना ने कहा कि थैलेसेमिक बीमारी से ग्रस्त…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : करीब 100 साल पहले आगरा व गुरुग्राम नहर पर बना बडोली का पुल का बीच में से एक हिस्सा सोमवार सुबह भरभरा कर गिर गया। शुक्र रहा कि इससे कुछ ही क्षण पहले पुल के दोनों ओर से आवागमन बंद कर दिया गया था, जिसकी वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। अभी पुल का एक और हिस्सा भी गिरने की कगार पर है। यह हिस्सा टेड़ा हो गया है। बडोली पुल की समय पर मरम्मत न होने की वजह से पुल इतना जर्जर है कि इससे चौपहिया वाहनों की इंट्री बंद कर दी गई है। कई बार गांव के लोगों ने अधिकारियों को शिकायतें भी की हैं। इससे पहले भी दो-तीन बार पुल के छोटे-छोटे हिस्से…
फरीदाबाद : सर्व जाट एकता समिति के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव संजय डागर का गांव अलावलपुर में स्वागत किया गया। इस अवसर पर डागर ने कहा सबसे पहले मैं सर्व जाट एकता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन शेरावत का धन्यवाद करता हूं। जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है मैं उसे बखूबी निभाऊंगा डागर ने कहा मैं पूरे जाट समाज को साथ लेकर चलूंगा और समाज में आपसी भाईचारे को कायम रखने का प्रयास करूंगा । समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ भी हम आवाज उठाएंगे तथा जनहित और समाज सेवा के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे स्वागत करने वालों में जिला…
नई दिल्ली : जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार स्टारर सत्यमेव जयते 2 भी कोरोना काल के बाद वापसी को तैयार है। फ़िल्म को आने वाले ईद पर रिलीज़ किया जाएगा। इस बात की जानकारी जॉन अब्राहम ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। एक्टर ने अपनी अपकमिंग फ़िल्म का एक पोस्टर भी जारी किया है। जॉन अब्राहम में ने पोस्टर जारी करते हुए बताया कि फ़िल्म 12 मई, 2021 को थिएटर्स में रिलीज़ होगी। उन्होंने लिखा- जिस देश की मईया गंगा है, वहां खून भी तिरंगा है। सत्यमेव जयते 2 को सिनेमाघरों में 12 मई को ईद के…
नई दिल्ली : दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज साउथ थाना क्षेत्र में एक फैशन डिजाइनर से घर में घुसकर छेड़छाड़ की गई। युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपित ने रिश्तेदार को बुला लिया और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से नाराज पीड़िता ने दिल्ली महिला आयोग से शिकायत की है। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, रजोकरी गांव निवासी पीड़ित युवती के परिवार का एक्सपेार्ट का बिजनेस है। युवती के मकान मालिक के दो रिश्तेदार विक्रम यादव उर्फ विक्की व…
सोनीपत : दिल्ली से सटे सोनीपत जिले में गोहाना के गांव बनवासा में माता-पिता ने तेजधार हथियारों से हमला कर अपने ही 30 साल के बेटे पवन की हत्या कर दी। पवन पर दोनों ने तेज हथियारों (चाकू और दा) से पवन पर करीब 12-13 वार किए। पवन की पीजीआइ रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया है कि पवन पर कर्ज था और शराब पीकर वह माता-पिता को परेशान करता था। गांव बनवासा निवासी प्रवीण पत्नी व बच्चों के साथ करीब छह साल से अपने पिता रणबीर व माता किताबो से अलग रहता था। प्रवीण का…
बेंगलुरु : बेंगलुरु सिटी क्राइम ब्रांच ने विभिन्न स्थानों से दो नाइजीरियाई नागरिकों सहित छह ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार किया है। इनके पास से विभिन्न प्रकार के ड्रग्स जब्त किए गए हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने बताया कि पहली छापेमारी राममूर्ति नगर में की गई, जहां से दो नाइजीरियाई नागरिकों को 134 एक्स्टेसी टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 10 लाख रुपये भी बरामद किए गए।वहीं दूसरी छापेमारी में मुकेश सिंह और चंदन कुमार को बदरहल्ली इलाके से लगभग पांच किलोग्राम मारिजुआना के साथ गिरफ्तार किया गया। जबकि, तीसरी छापेमारी श्रीनिवास सुब्रमण्यन उर्फश्री के आवास…
नई दिल्ली : लोकसभा में वाईएसआर कांग्रेस के बागी सदस्य के. रघुराम कृष्ण राजू ने आरोप लगाया है कि आंध्र प्रदेश में हिंदू मंदिरों को लेकर नियमों में बदलाव किए जा रहे हैं। उन्होंने इस विषय पर ध्यान देने के लिए एक धाíमक आयोग के गठन की मांग की। राजू ने शनिवार को शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश में इस समय हिंदू मंदिरों के संबंध में ‘कंस्ट्रक्टिव डिस्ट्रक्शन’ चल रहा है। इस विषय को देखने के लिए ईसाई आयोग या मुस्लिम आयोग की तरह एक धार्मिक आयोग या हिंदू आयोग होना चाहिए। राजू ने…
कोच्चि : देश को दहलाने की अल कायदा की साजिश को नाकाम करने वाली राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने केरल की एक अदालत को बताया कि इस मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपित मुर्शीद हसन दक्षिण और पूर्वी भारत के कई जगहों पर गया था। वह अल कायदा की हिंसक विचारधारा से बहुत अधिक प्रभावित था। एर्नाकुलम की प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट-दो को एनआइए ने बताया कि उसे विश्वसनीय जानकारी मिली थी कि कुछ संदिग्ध देश में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए धन एकत्र करने के साथ ही युवाओं को अपने गिरोह में शामिल कर रहे हैं। एनआइए ने कहा…
नई दिल्ली : भले ही भारत समेत दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही हो, लेकिन लोगों की उम्मीद मजबूत हुई है कि अब यह महामारी ज्यादा दिनों की मेहमान नहीं है। सरकार की तरफ से अनलॉक-4 की घोषणा के बाद ज्यादातर दफ्तर, संस्थान व प्रतिष्ठान खुल गए हैं और वहां उपस्थिति भी बढ़ी है। पांच महीने पहले कोरोना के कारण गांव-घर का रुख करने वाले वाले प्रवासी कामगार अब काम पर लौटने लगे हैं। लोगों की मांग बढ़ने के कारण अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन करना पड़ रहा है। पेट्रोल व डीजल की खपत में वृद्धि हुई है और अर्थव्यवस्था भी रफ्तार पकड़ने लगी है। यूं…
