फरीदाबाद : स्वतंत्रता सेनानी राजा नाहर सिंह की नगरी बल्लभगढ़ की सूरत अगले एक साल में पूरी तरह बदली हुई नजर आएगी। कोरोना काल में धीमे पड़ चुके विकास कार्यों में अब तेजी लाई जा रही है। इनमें से ज्यादातर काम ऐसे हैं, जिन्हें पूरा होने में 4 से 6 महीने का समय लगेगा और उनसे लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। सौंदर्यीकरण के लिए तो व्यापक योजनाएं बनाई गई हैं। इनमें सुंदरता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। लंबित कार्यों के साथ-साथ नई योजनाओं के लिए भी बजट बनाया जा रहा है। रविवार को ही मुख्यमंत्री ने अकेले बल्लभगढ़ के…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद :बल्लभगढ़ के चंदावली गांव में एक कलयुगी बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर 62 वर्षीय बुजुर्ग मां को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। महिला को इतनी बुरी तरह से पीटा गया है कि उसके शरीर पर कई जगह जख्म बन गए। आसपास के लोगों व महिला के छोटे बेटे ने उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। थाना सदर पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला कृष्णा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह गांव चंदावली में अपने छोटे बेटे राजकुमार व उसकी पत्नी के साथ…
हरियाणा : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच छत्तीसगढ़ की दुर्ग जिला अध्यक्ष नन्दा प्रफ़ुल्ल पान्डे जी द्वारा ड्राइन्ग प्रतियोगिता रखी गयी। बच्चे स्कूल ना जा पाने की वजह से आनलाइन पढाई करते रहते है। बच्चों की प्रतिभा निखारने, उनमें जोश और खुशी लाने के लिए राष्ट्रीय महासचिव टाटा शोभा जी के निर्देशानुसार दुर्ग जिला अध्यक्ष नंदा पांडे जी द्वारा विश्वकर्मा जयन्ती के अवसर पर बच्चो की पसन्दीदा ड्राइन्ग प्रतियोगिता करवायी गई जिससे बच्चे काफी उत्साहित हुए और बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जिला अध्यक्ष नन्दा पान्डे जी द्वारा की गई इस प्रतियोगिता का परिणाम बहुत अच्छा आया। विजेता रहे 5…
ग्वालियर. मध्य प्रदेश में अगले माह प्रस्तावित विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। यहां 27 सीटों पर उपचुनाव होना है, जिन 27 सीटों पर उपचुनाव होना है उनमें से 16 सीटें ऐसी हे जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा से राज्यसभा सांसद बने ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव वाले ग्वालियर-चंबल इलाकों में हैं। 16 सीटों में से भी 9 सीटें गुर्ज बाहुल्य है ऐसे में सिंधिया को उन्हीं के गढ़ में मान देने के लिए कांग्रेस में उच्च स्तर पर रणनीति तैयार की गई है। 9 गुर्जर बाहुल्य सीटों पर प्रचार के लिए राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम…
फरीदाबाद : केंद्र सरकार द्वारा लाए गए 3 कृषि विधेयकों को लेकर अब किसानों के साथ-साथ विपक्षी दलों ने भी इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। इसी को लेकर बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि कृषि विधेयकों के जरिए केंद्र सरकार देश के अन्नदाता पर कुठाराघात करने जा रही है, लेकिन कांग्रेस किसानों का दमन और उन्हें प्रताडि़त नहीं होने देगी। उन्होंंने कहा कि भाजपा की तानाशाही सरकार में किसानों से विधेयक के खिलाफ आवाज उठाने का संवैधानिक अधिकार छीना जा रहा है। शांतिपूर्वक किसानों…
चेतना संस्था-एचसीएल फाउंडेशन द्वारा विशेष किशोर पुलिस इकाई गौतमबुद्ध नगर के सहयोग से ज़ूम एप्प पर किशोर न्याय तंत्र पर पुलिस प्रशिक्षण कार्यशाला एवमं परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विशेष किशोर पुलिस इकाई गौतमबुद्ध नगर के सभी थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और विशेष किशोर पुलिस इकाई गौतमबुद्ध नगर की नोडल श्रीमती वृंदा शुक्ल डी0 सी0 पी0 (महिला एवमं बाल सुरक्षा), विशेष किशोर पुलिस इकाई गौतमबुद्ध नगर इंचार्ज श्री देवेंद्र सिंह, बाल कल्याण समिति से श्रीमती आदेश रानी एवं श्री कमल दत्ता, मेंबर ऑफ जुविनाइल जस्टिस बोर्ड श्री अनीत बघेल जी, जिला…
फरीदाबाद : जननायक जनता पार्टी फरीदाबाद के अध्यक्ष बने अरविंद भारद्वाज को रविन्द्र पाराशर एडवोकेेट ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके साथ सन्नी पाराशर विशेष रूप से उपस्थित रहे। जननायक जनता पार्टी ने प्रदेश स्तर पर संगठन विस्तार के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए जिला प्रधानों की महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद जिला प्रधानों की सूची जारी की और नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को बधाई दी। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान…
फरीदाबाद : एनआईटी क्षेत्र में निजी टैंकरों व आर.ओ. संचालकों के खिलाफ निगम द्वारा की गई कार्यवाही के विरोध में शुक्रवार को शुरू हुई हड़ताल क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नगेंद्र भड़ाना के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार आज समाप्त हो गई। निजी टैंकर संचालक और आर.ओ. प्लांट चलाने वाले लोग संयुक्त रूप से पूर्व विधायक नगेंद्र भड़ाना से उनके नवादा स्थित निवास पर मिले और उन्हें निगम द्वारा की जा रही कार्यवाही से अवगत करवाया। उनकी पूरी बात सुनने के बाद पूर्व विधायक भड़ाना ने इस मामले में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, जिला उपायुक्त यशपाल यादव, नगर निगम…
नई दिल्ली : 28 अगस्त को बॉबी देओल की वेब सीरीज़ आश्रम को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज़ किया गया था। प्लेटफॉर्म का दावा है कि दो हफ़्तों में सीरीज़ को 200 मिलियन यानि 20 करोड़ से अधिक बार स्ट्रीम किया जा चुका है, यानि लगभग इतने लोग इस सीरीज़ को देख चुके हैं। बता दें कि यह दावा एमएक्स प्लेयर ने अपने इंटरनल एनालिटिक्स के आधार पर 28 अगस्त से 12 सितम्बर की अवधि के लिए किया है। इंस्टाग्राम पर एमएक्स प्लेयर के एकाउंट से इसकी जानकारी दी गयी है। इसके साथ लिखा गया है- आश्रम 200 मिलियन भक्तों के साथ…
नई दिल्ली : कोरोना काल में लंबे समय के इंतज़ार के बाद क्रिकेट का मेला लगने वाला है। देर से ही सही, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग 19 सितंबर यानि शनिवार से शुरू होने जा रहा है। इस इंवेंट की ख़ास बात है कि यहां फैंस को क्रिकेट के साथ-साथ बॉलीवुड के ग्लैमर का जलावा भी देखने को मिलता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। इसकी शुरुआत क्रिकेट लाइव शो के साथ होने वाला है। इसी शुरुआत एक्टर फरहान अख़्तर कर रहे हैं। फरहान चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन के मैच से पहले शो क्रिकेट लाइव का…
