नई दिल्ली : दिल्ली कांग्रेस में गुटबाजी और अनुशासनहीनता अब सिर से ऊपर हो रही है। आलम यह है कि एक अध्यक्ष, पांच उपाध्यक्ष और 14 जिलाध्यक्षों की छोटी सी कार्यकारिणी में भी एक दूसरे के प्रति भरोसा व सम्मान नहीं है। इसकी एक और बानगी करावल नगर जिले में तीन ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त करने में देखने को मिली है। जानकारी के मुताबिक करावल नगर जिलाध्यक्ष ए आर जोशी ने प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी को बताए बगैर अपने स्तर पर ही तीन ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी। उन्हें नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिए गए। सूत्रों का कहना है…
Author: faridabadnews24
नई दिल्ली : सितंबर महीने का दूसरा पखवाड़ा शुरू हो गया है, लेकिन बिजली की मांग अगस्त से भी ज्यादा है। इसकी बड़ी वजह पिछले कुछ दिनों से बारिश का नहीं होना है। उमस भरी गर्मी की वजह से बिजली की खपत भी बढ़ी है। यही कारण है कि अधिकतम मांग छह हजार मेगावाट से भी ज्यादा है। मांग बढ़ने से घनी आबादी वाले इलाके में बिजली की अघोषित कटौती भी हो रही है। लॉकडाउन और उसके बाद भी व्यवसायिक गतिविधियां पूरी तरह से शुरू नहीं होने के कारण मार्च से जून तक बिजली की खपत पिछले साल की तुलना…
नई दिल्ली : मालवीय नगर स्थित पीटीएस कॉलोनी में रह रहे दिल्ली पुलिस के एक सिपाही का शव उनके आवास पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दक्षिणी दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिला के निवासी सत्येंद्र परिवार के साथ मालवीय नगर स्थित पीटीएस कॉलोनी में रहते थे। उनके परिवार में मां, पत्नी, चार साल की बेटी और डेढ़ साल का बेटा है। सत्येंद्र वर्ष 2010 में दिल्ली…
दिल्ली : कूड़े के पहाड़ राजधानी की सुंदरता को धूमिल तो कर ही रहे हैं, साथ ही हवा-पानी को दूषित कर पर्यावरण के लिए भी खतरनाक साबित हो रहे हैं। दिल्ली में कांच के कबाड़ भी लोगों के लिए सिरदर्द पैदा करते के साथ ही पर्यावरण का नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे में लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए 18 वर्षीय उदित सिंघल (Udit Singhal) ने कांच से रेत बनाने की मुहिम चलाकर मिसाल पेश की है। ब्रिटिश स्कूल चाणक्य पुरी से स्कूली शिक्षा पूरी करने वाले उदित के कार्य को सराहते हुए संयुक्त राष्ट्र ने उन्हें…
नई दिल्ली : 17 सितंबर का दिन भारत के किसानों के लिए काला दिन माना जाएगा, क्योंकि प्रधानमंत्री ने इसी दिन अपने जन्मदिन पर देश को किसान विरोधी बिलों का एक तोहफा दिया है। यह बात पंजाब से आप सांसद भगवंत मान ने कही। मान ने कहा कि इन कृषि सुधार विधेयकों के लिए कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल दोनों समान रूप से जिम्मेदार हैं। मान ने कहा कि कल हमने शिरोमणि अकाली दल द्वारा हरसिमरत कौर बादल के कैबिनेट पद से इस्तीफा के रूप में एक ढोंग देखा, लेकिन अब इस्तीफा देने का क्या मतलब है? उन्होंने कहा कि…
नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों और दलितों के खिलाफ हिंसा और अत्याचार के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे हैं, इसलिए योगी सरकार ने देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया है। अगर जनता की आवाज उठाना देशद्रोह है तो वह देशद्रोही हैं। दिल्ली स्थित आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में AAP के वरिष्ठ नेताओं में शुमार संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस, टीएमसी, सपा, शिवसेना, राजद, टीआरएस, टीडीपी, डीएमके, अकाली दल, एनसीपी और कई अन्य दलों के 37 सांसदों ने उनका समर्थन…
फरीदाबाद : फसल अवशेषों को जलाने से रोकने व निगरानी के लिए उपायुक्त यशपाल ने जिला, उपमंडल, तहसील, ब्लॉक व गांव स्तर पर कमेटियों का गठन किया है। उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण व माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार खेतों में फसलों के बचे हुए अवशेषों को जलाने से रोकने के लिए विभिन्न इन्फोर्समेंट टीमों व मोबाईल स्कवायड का गठन किया गया है। ग्रामीण स्तर की कमेटियों में संबंधित पटवारी, सरपंच और कृषि विभाग के एडीओ को शामिल किया गया है। ब्लॉक स्तर की कमेटी में बीडीपीओ, कानूनगो और ब्लॉक एजुकेशन आफिसर शामिल हैं। उपमंडल स्तर की कमेटी…
फरीदाबाद : बडखल विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायिका श्रीमति सीमा त्रिखा के आर्शीवाद से आज भांकरी गांव में ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने गांव वालों के साथ मिलकर टयूबवैल का शुभांरभ किया। जैसे ही मशीन ने टयूबवैल की बोरिंग करना शुरू किया गांव वालों ने केन्द्रीय मंत्री चौ.कृष्णपाल गुर्जर जिन्दाबाद,विधायिका श्रीमति सीमा त्रिखा जिन्दाबाद,प्रवीण चौधरी जिन्दाबाद के जोरदार नारे लगाए और खुशी में लडडू बांटे। इस अवसर पर प्रवीण चौधरी ने कहा कि पिछले काफी समय से यहां उत्पन्न पानी के समस्या को विधायिका श्रीमति सीमा त्रिखा के संज्ञान में लाया गया था। सीमा त्रिखा जी ने…
फरीदाबाद : तिकोना पार्क ऑटो मार्किट के प्रधान देविंदर रतड़ा ने बताया की नगर निगम ने लीज़ की अवैध रूप से बनी दुकानों को तोड़ने का 15 सितम्बर का नोटिस दिया है। जबकि कम्प्लेक्स ने उन्हें यह दुकाने 99 साल की लीज़ पर दिया था। निगम ने उन्हें अवैध तरीके से बनाने का नोटिस दिया है की वह 7 दिनों में अपना अवैध निर्माण हटा ले। जिसको लेकर शुक्रवार को मार्किट के दुकानदारों ने नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर प्रशांत अटकन से मुलाकात की।दुकानदारों ने जॉइंट कमिश्नर को नोटिस के बारे में अवगत कराया। जॉइंट कमिश्नर ने दुकानदारों को आश्वाशन…
बहादुरगढ़ : हरियाणा रोडवेज ने अब चंडीगढ़ और सिरसा के लिए भी बस सेवाएं शुरू कर दी हैं। अब तक इन दोनों रूटों पर बसें नहीं जा रही थीं। शुक्रवार को दोनों रूटों पर दो-दो बसें भेजी गई। यात्रियों की संख्या पर्याप्त रहती है तो बसों के ट्रिप बढ़ाए जाएंगे। इससे यात्रियों को भी राहत मिली है। दरअसल, अब रोडवेज बसों की परिचालन व्यवस्था को धीरे-धीरे पटरी पर लाया जा रहा है। विगत में बसों के अंदर फुल सीटिग की अनुमति दी गई। अब यात्री बढ़ने लगे हैं। इस बीच चंडीगढ़ के लिए बसें चलाने की अनुमति भी मिल गई…
