Author: faridabadnews24

फरीदाबाद : चिकित्सा सुविधा हरियाणा में लोगों को घर पर ही मुहैया कराने के लिए ‘ई-संजीवनी ओपीडी’ के नाम से स्टे होम ओपीडी की शुरुआत की गई है। इससे राज्य के मरीज स्वयं को ई-संजीवनी पर पंजीकृत कर नि:शुल्क ऑनलाइन चिकित्सक परामर्श ले सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोरोना से उत्पन्न परिस्थितियों के फलस्वरूप अन्य बीमारियों के मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके दृष्टिगत केंद्र ने ई-संजीवनी ओपीडी की शुरुआत की है। इसी सेवा को हरियाणा में भी शुरू कर दिया गया है, जिसके तहत अभी तक करीब एक हजार से…

Read More

बल्लभगढ़ : गुरुग्राम नहर के किनारे पटेल नगर में बने हुए 40 अवैध निर्माण और झुग्गियों को सिचाई विभाग के दस्ते ने तोड़ दिया। किसी भी स्थिति से निबटने के लिए मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) जयवीर सिंह राठी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात था। तोड़फोड़ के दौरान सिचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता वीएस रावत ड्यूटी मजिस्ट्रेट थे। छह लेन के पुल का हो रहा निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुग्राम नहर के ऊपर छह लेन का पुल बनाने का काम चल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सिचाई विभाग से पुल बनाने के लिए यहां पर जमीन…

Read More

नई दिल्ली :  बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अपना 36वां बर्थडे मना रहे हैं। आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से हैं, जिन्होंने काफी कम वक्त में बॉलीवुड में खास मुकाम हासिल किया है। उनकी लाइफ में फिल्मी करियर के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी अहम है। एक्टर अक्सर अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप को लेकर भी खबरों में रहते हैं। दरअसल, उन्होंने कई बार साबित किया है कि उनकी लाइफ में पत्नी ताहिरा की कितनी इंपोर्टेंस हैं। कपल के कई सोशल मीडिया पोस्ट बताते हैं कि एक्टर और ताहिरा कश्यप एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं। आयुष्मान खुराना…

Read More

नई दिल्ली : अंग्रेजी के प्रभाव से रिश्तों की आत्मीयता भी सिमट रही है। समाज में ताऊ, चाचा, मामा, फूफा के लिए अंकल तो ताई, चाची, मामी, बुआ के लिए आंटी शब्द का प्रयोग होने लगा है। इसी तरह दादा-नाना के लिए ग्रांड फादर और दादी-नानी के लिए ग्रांड मदर का इस्तेमाल कर लोग अंग्रेजियत की दौड़ में हिंदी के साथ संबंधों में मधुरता के रस को भी नीरस कर रहे हैं। हालांकि कुछ युवा आज भी इस अंधी दौड़ से अलग हैं। युवा मनुप्रतीक गुप्ता कहते हैं कि अपने सगे चाचा को भी अंकल कहकर अपनत्व का बोध नहीं…

Read More

चंडीगढ़ : अक्‍सर चर्चाओं में रहने वाले हरियाणा के सीनयिर आइएएस अधिकारी अशोक खेमका ने एक बार फिर अपने ट्वीट से हलचल पैदा कर दी है और सरकारी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। इस बार खेमका ने हरियाणा सरकार द्वारा हर साल आढ़तियों को दिए जाने वाले कमीशन को मुद्दा उठाया है। खेमका ने परोक्ष रूप से इसे सिस्टम की खामी बताते हुए सीधी अदायगी को किसानों के हित में करार दिया है। खेमका के इस ट्वीट से किसानों के खाते में सीधे पेमेंट की मांग को बल मिला, जबकि आढ़तियों के माध्यम से की जाने वाली खरीद व भुगतान…

Read More

अंबाला : कोरोना काल में देश की अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ा है, लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुए रेल मंत्रालय एक आदेश पत्र ने लाखों रेल कर्मियों में उत्पादन के आधार पर बोनस (पीएलबी) की उम्मीद जगा दी। इस आदेश पत्र में देशभर में रेलकर्मियों को 78 दिनों का बोनस देने की बात कही गई है। बादे में रेलवे ने असलियत बताई और इस तरह के पत्र को पूरी तरह फर्जी करार दिया। इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने सभी मंडलों को मैसेज भेजकर स्थिति को स्पष्ट किया है। रेलकर्मियों को 78 दिनों का बोनस देने का…

Read More

नई दिल्ली  :  दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सोलन (हिमाचल प्रदेश) से एक ऐसे सीरियल दुष्कर्मी को गिरफ्तार किया है जो वडोदरा (गुजरात) में ट्यूशन पढ़ाने के दौरान नाबालिग लड़कियों व युवतियों को बहला फुसला कर उनका यौन शोषण करता था। आरोपित का नाम धवल त्रिवेदी उर्फ मुख्तियार सिंह उर्फ सतनाम सिंह उर्फ सुरजीत है। वडोदरा के रहने वाले धवल की गिरफ्तारी पर सीबीआइ की मुंबई शाखा ने पांच लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। डीसीपी क्राइम ब्रांच मोनिका भारद्वाज के मुताबिक, 50 वर्षीय धवल थाने (महाराष्ट्र) का रहने वाला है। उसने गुजरात विश्वविद्यालय, अहमदाबाद से अंग्रेजी में…

Read More

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र सोमवार को होगा। सत्र में भाग लेने के लिए सदस्यों को कोरोना जांच की रिपोर्ट दिखानी होगा। सत्र से पहले भी विधायकों के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट की सुविधा उपलब्ध रहेगी, ताकि कोई सदस्य किसी कारण वश जांच न करा सका हो तो जांच करा कर रिपोर्ट नेगेटिव आने पर सत्र में भाग ले सकें। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को विधानसभा से जुड़े लगभग 308 लोगों ने जांच कराई थी। इसमें से तीन कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, इसीलिए विधानसभा सत्र में भी कोविड प्रावधानों का पूरी तरह पालन कराने की…

Read More

दिल्ली :  उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगा केस के मुख्य आरोपित उमर खालिद को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रविवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। उमर जेएनयू का पूर्व छात्र है। उस पर दंगे की साजिश रचने और लोगों को भड़काने का आरोप है। उमर पर देशद्रोह के भी मामले दर्ज हैं। स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक रविवार को सेल ने उमर खालिद को पूछताछ के लिए लोधी कॉलोनी स्थित दफ्तर बुलाया था। यहां करीब 11 घंटे की कड़ी पूछताछ के बाद सेल ने उमर को गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत गिरफ्तार कर लिया।…

Read More

नई दिल्ली : दिल्ली दंगा मामले में माकपा महासचिव सीताराम येचुरी व स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव समेत अर्थशास्त्री जयति घोष, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर व एक्टिविस्ट अपूर्वानंद, डॉक्युमेंट्री फिल्म निर्माता राहुल रॉय, कांग्रेस के पूर्व विधायक मतीन अहमद, आप के विधायक अमानतुल्लाह खान व वकील महमूद प्राचा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जाफराबाद दंगा के मामले में आरोपित बनाए गए पिंजरा तोड़ संगठन की सदस्य जेएनयू की छात्रा देवांगना कलिता, नताशा नरवाल व जामिया मिल्लिया की गुलफिशा फातिमा उर्फ गुल ने अपने बयान में इन नेताओं के नाम लिए हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस इनसे पूछताछ कर सकती…

Read More