Author: faridabadnews24

मुंबई : कंगना रनोट (Kangana Ranaut) और महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) के बीच जारी तनाव और रस्साकशी के बीच कंगना आज मुंबई से मनाली के लिए रवाना हो गईं। बीते कई दिनों से जारी तनाव के बाद आज कंगना मुंबई से बाहर रवाना हुईं।  मुंबई से रवाना होने से पहले उन्होंने एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ हमला किया। कंगना ने मुंबई को पीओके बताने वाले बयान को भी दोहराया। कंगना ने मुंबई शहर की तुलना पीओके (Pakistan Occupied Kashmir) से की थी।बॉलीवुड अभिनेत्री आज मुंबई (Mumbai) से वापस हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मनाली (Manali) स्थित अपने घर…

Read More

सरकारी हो या निजी जमीन, बिना चारदीवारी या फेंसिंग के अगर खाली पड़ी है तो जबरन दखल होते देर नहीं होती। रेलवे दो तरह के अतिक्रमण से ग्रस्त है। एक तो बाहरी अतिक्रमण है जो रेल लाइन के किनारे दिखता है और दूसरा है आंतरिक जो विभिन्न रेलवे कोलनियों और रेलवे की अन्य जमीनों पर है जो कि रेलवे के कर्मचारियों द्वारा ही किया गया है। रेल लाइन के किनारे अतिक्रमण होने की दो मुख्य वजह है। एक बाढ़ और दूसरा है अग्निकांड। मैं रेलवे के कई अहम पदों पर वर्षों तक रहा हूं। अतिक्रमण हटवाने की जिम्मेदारी भी संभाली है। इस दौरान मैंने पाया कि कहीं बाढ़ आ जाए तो…

Read More

दिल्ली :  रेल लाइनों के किनारे की बेशकीमती जमीनों पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण का मर्ज पूरे देश को घेर चुका है। नेताओं के दबाव में आकर कई बार नगर निगम और पुलिस सहयोग नहीं करते। मेरे साथ ऐसा कई बार हुआ। यदि इन विभागों का सहयोग मिल भी जाए तो हमारे कुछ अफसर फील्ड पर नहीं जाते। कब्जों के लिए रेलवे अधिक जिम्मेदार है। अवैध निर्माण रोकने के लिए संसद की पब्लिक अकाउंट कमेटी की रिपोर्ट पर गौर करें तो पता चलता है कि आखिर कैसे 16 में से 13 जोनल मुख्यालयों ने लैंड मॉनीटरिंग सिस्टम अपनाया ही नहीं।…

Read More

दिल्ली : अतिक्रमण का यह अजगर पूरे देश में फैला है, लेकिन यहां बात हल्द्वानी की करता हूं। रेलवे की करोड़ों-अरबों की जमीन पर आज से ठीक 45 साल पहले यानी 1975 में अतिक्रमण शुरू हुआ। डंडे और उनके ऊपर बिछने वाली प्लास्टिक की तिरपालों से इसकी शुरुआत हुई। नजर सबकी थी। अफसरों की भी, नेताओं की भी और सत्ता के अलंबरदारों की भी, लेकिन नजराना पेश करने की खुली छूट दी गई। लिहाजा कुछ साल बाद डंडे ईंटों में बदल गए। तिरपालों की जगह सीमेंट की छत पड़ गई और खड़ी हो गई पक्की इमारतें।अफसर चुप रहे। क्योंकि उनको…

Read More

नई दिल्ली : देश के कई हिस्सों में आज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने अपना बुलेटिन जारी करते हुए अगले कुछ घंटों के दौरान कई शहरों में बारिश होने की बात कही है। देशभर में मौसम मिला जुला है। हालांकि, महीने की शुरुआत बारिश के साथ हुई थी और पिछले महीने भी हुई भारी बारिश से कई सालों का रिकॉर्ड टूट गया था। वहीं, अब देश के कुछ स्थानों को छोड़कर देखें तो बारिश धीमी पड़ी है, लेकिन मौसम विभाग पहले ही चेता चुका है कि एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला…

Read More

फरीदाबाद : नगर निगम द्वारा गांव खोरी में सरकारी जमीन पर बसी हुई झुग्गियों को सोमवार को तोड़ा जाएगा। इससे पहले भी नगर निगम ने बृहस्पतिवार को तोड़फोड़ की योजना बनाई थी, लेकिन किसी कारणवश टल गई थी। नगर निगम की यहां करीब 250 से 300 झुग्गियां तोड़ने की योजना है। दरअसल खोरी में नगर निगम व पर्यटन निगम की जमीन है, लेकिन यहां कई साल से अवैध रूप से बड़ी संख्या में झुग्गियां बसी हैं। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है। नगर निगम को सुप्रीम कोर्ट में 16 सितंबर को जवाब दायर करना है। इसलिए अब तोड़फोड़ की…

Read More

फरीदाबाद : वर्ष 2006 में जिला अदालत परिसर में पार्किंग को लेकर वकीलों के दो पक्षों में हुए गोलीकांड के मामले को सुलझाने के मकसद से रविवार को पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के फार्म हाउस पर अहम पंचायत हुई। छह घंटे तक चली पंचायत में दोनों तरफ से गिले-शिकवे हुए और अंतत: पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर पूर्व मंत्री करण दलाल ने वकील ओपी शर्मा को उनकी गलती मानने के लिए कहा। इस पर ओपी शर्मा ने पंचायत के आदेश को शिरोधार्य रखकर अपनी गलती मानते हुए क्षमा मांगी। इसका सभी ने स्वागत किया। मामले का…

Read More

फरीदाबाद : आठ वर्षीय खुशी की हत्या मामले में पुलिस को उसकी मां रानी पर शुरू में ही शक हो गया था, मगर गिरफ्तारी का आधार नहीं मिल रहा था। लटजीरा(ओंगा) के बीजों ने राह दिखाई और शक यकीन में बदला। खुशी के भाइयों से पूछताछ में पुलिस टीम को पता चला कि उनकी मां रानी बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे घर से निकली थी। शाम 4 बजे वापस लौटी। शनिवार को पुलिस के हाथ लगी सीसीटीवी फुटेज में वह खुशी का हाथ पकड़कर ले जाते दिखी, मगर पूछताछ में उसने हत्या से इन्कार कर दिया। उसके बघौला जाने का ठोस…

Read More

फरीदाबाद : एटीएम में मदद के बहाने डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने वाला एक बदमाश क्राइम ब्रांच एनआइटी के हत्थे चढ़ा है। आरोपित की पहचान नूंह निवासी शब्बीर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपित ने बल्लभगढ़ शहर थाना क्षेत्र में दो वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपित एटीएम के आस-पास मंडराता रहता था। जैसे ही कोई भोला व्यक्ति रुपये निकालने आता, मदद के बहाने उसका डेबिट कार्ड बदल लेता था। उससे पिन नंबर भी पूछ लेता। बाद में डेबिट कार्ड से रुपये निकाल लेता था। आरोपित को पूछताछ के बाद पुलिस ने अदालत में पेश किया।…

Read More

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड में ड्रग्स इस्तेमाल होने का आरोप लगा रही हैं। एक्ट्रेस ने दावा किया था कि 99 फीसदी फिल्म इंडस्ट्री कोकिन लेती हैं और उन्होंने कुछ स्टार्स का नाम लेते हुए यहां तक कह दिया कि उन्हें खुद का सही साबित करने के लिए ब्लड टेस्ट करवाना चाहिए। हालांकि, अब एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रही हैं कि वो पहले ड्रग एडिक्ट थीं। उनके इस बयान को अभी के बयानों से जोड़कर देखा जा रहा है और लोग कंगना के मजे ले रहे…

Read More