रोहतक : अग्निवेश का रोहतक का 1967-1968 से ही नाता रहा है। 1968 में रोहतक के जाट भवन के निकट जबरदस्त आंदोलन हुआ था। छात्रों की मांगों को लेकर हुए इस आंदोलन में शिरकत करने पहुंचे स्वामी अग्निवेश ने उस दौरान दीक्षा नहीं थी और उस दौरान उनका नाम था प्रोफेसर श्यामराव। करीब 10 हजार छात्रों को संबोधित किया। इससे पहले चंडीगढ़ में छात्र और अध्यापकों के हकों की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। रोहतक में छात्रों को भड़काने के आरोप लगे। इसलिए यहां करीब एक माह तक सेंट्रल जेल में रहे। आपातकाल के दौरान भी एक माह रोहतक की…
Author: faridabadnews24
अंबाला : एक रेलकर्मी के साहस और सूझबूझ से यहां एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया और ट्रेन पटरी से उतरने से बच गई। अंबाला छावनी स्टेशन से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर रेल ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया था और पटरी उखड़ गई थी। रेलकर्मी की उस पर नजर पड़ गई और तभी उसने पंजाब की ओर से आ रही मालगाड़ी को रोकने के लिए लालझंडी लेकर ट्रैक पर दौड़ लगा दी। इसके बाद ट्रेन उखड़ी पटरी से ठीक पहले रुक सकी। यह मालगाड़ी पंजाब से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की ओर जा रही थी। अंबाला छावनी…
नई दिल्ली : दिल्ली के इंद्रलोक इलाके में स्थित एक प्लास्टिक फैक्टरी में भीषण आग लगने की सूचना है। दमकल की 9 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, इंद्रलोक के शाहजादा बाग इलाके में शनिवार सुबह प्लास्टिक फैक्टरी की बहुमंजिला इलाके में आग लग गई। सूचना पर पहुंची 9 दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। इसी के साथ आग लगने की वजह का भी पता नहीं चला है।
नई दिल्ली : ‘बिग बॉस 13’ की कंटेस्टेंट और पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना और आसिम रियाज की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इन दिनों हिमांशी अपने पीसीओएस के दर्द से गुजर रही हैं। इसकी वजह से उन्हें चलने फिरने में भी काफी समस्या हो रही है। वहीं अब इसी बीच हिमांशी खुराना के कुछ पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में आए हैं। उनके इस पोस्ट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का ब्रेकअप हो गया है। इस खबर के…
चंडीगढ़ : आत्मनिर्भर अभियान के तहत कृषि ढांचागत विकास के लिए निर्धारित एक लाख करोड़ रुपये में से हरियाणा ने अपने हिस्से के 3900 करोड़ रुपये की योजनाएं अनुमोदन के लिए केंद्र सरकार को भेज दी हैं। ऐसा करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कोशिश है कि केंद्र से 6000 करोड़ रुपये तक की योजनाएं हरियाणा को मिलें। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने शुक्रवार को आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत घोषित कृषि ढांचागत निधि के उपयोग और केंद्र सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में सुधार लाने के लिए लाए गए तीन अध्यादेशों…
मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंरी उद्धव ठाकरे का एक कार्टून फॉरवर्ड करना सेवानिवृत्त नेवी अधिकारी को बहुत भारी पड़ा। मुंबई पश्चिमी उपनगर कांदीवाली में शिवसैनिकों ने शुक्रवार को पूर्व नौ सेना अधिकारी मदन शर्मा पर आधा दर्जन से अधिक शिवसैनिकों ने जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद उनकी तस्वीर सामने आई, जिसमें उनकी आंख को नुकसान पहुंचा था। हाल में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट का ऑफिस तोड़े जाने के बाद शिवसेना की आक्रामकता बढ़ गई है। इसको लेकर पूर्व नौसेना अधिकारी की बेटी शीला शर्मा ने मुंबई में हुए पिता पर हमले को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा…
नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा के 14 सितंबर यानी सोमवार को आयोजित होने वाले एक दिवसीय मानसून सत्र से पहले जांच में विधानसभा परिसर के तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें एक विधानसभा की महिला सुरक्षा कर्मी, डिप्टी स्पीकर के निजी सचिव और एक अन्य कर्मचारी शामिल है। विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए सभी सदस्यों, स्टॉफ को आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य है। इसी के तहत बृहस्पतिवार से विधानसभा परिसर में कोरोना जांच की सुविधा शुरू की गई है। विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गाेयल ने बताया कि बृहस्पतिवार को 214 लोगों की कोरोना सैंपल की जांच की…
मुंबई : ड्रग मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) एवं उसके भाई शौविक (Showik Chakraborty) को विशेष अदालत से भी जमानत नहीं मिली। रिया के वकील सतीश मानेशिंदे अब बांबे हाई कोर्ट में चुनौती देंगे। ये सभी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रिया की जमानत का कड़ा विरोध किया था। उधर, रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी के सामने लगभग 15 बॉलीवुड हस्तियों (Bollywood Celebrities) का नाम लिया है, जो ड्रग्स का इस्तेमाल करते हैं। ये सभी लोग अब एनसीबी के निशाने पर हैं। इन लोगों में कुछ ड्रग के खरीदार और अन्य उपभोक्ता हैं।…
आज डीएमआरसी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए एक यूजर ने तस्वीर डाली। इस तस्वीर में दो लोग बिल्कुल अगल-बगल बैठे देखे जा सकते हैं। इनमें लड़का तो उस स्टीकर लगी सीट पर बैठा है जिसपर किसी को नहीं बैठना है। दरअसल डीएमआरसी ने सामाजिक दूरी मेंटेन करने के लिए एक-एक सीट छोड़कर पीला स्टीकर लगाया है। नियम है कि उस स्टीकर लगी सीट पर किसी को नहीं बैठना है ताकि लोगों के बीच उचित दूरी रखी जा सके। लेकिन इस तस्वीर में दिख रही नियमों की अनदेखी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऐसे बहुत…
नई दिल्ली : भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। बीते तीन दिनों से लगातार 95 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। रोजाना बड़ी संख्या में सामने आ रहे मामलों के चलते संक्रमितों का आंकड़ा 46 लाख को पार कर गया है। हालांकि, कुल मामलों में से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कई गुना अधिक है। अब तक 77 फीसद से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के 97,570 नए मामले सामने आए हैं इसके साथ ही…
