नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी लंबे समय से घर में हैं और अपने पति रणवीर सिंह के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है कि दोनों ने लॉकडाउन टाइम में काफी मस्ती की है। लेकिन, अब यह मस्ती वाला टाइम ओवर हो गया है और अब टाइम काम पर लौटने का आ गया है। एक्ट्रेस अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए मुंबई से गोवा के लिए रवाना हो गई हैं, जहां उन्हें शकुन बत्रा की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग करनी है। एक्ट्रेस को शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट पर…
Author: faridabadnews24
नई दिल्ली : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) में बड़ा फेरबदल किया गया है। इसमें दिल्ली के कई नेता भी शामिल हैं, जिन्हें नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। राज्यसभा सदस्य शक्ति सिंह गोहिल को दिल्ली के अंतरिम प्रभारी से पूर्ण प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन को राजस्थान का प्रभारी पहले ही घोषित किया जा चुका है। इसके अलावा नया नाम देवेंद्र यादव का सामने आया है। अभी तक राजस्थान के सह-प्रभारी रहे देवेंद्र यादव (Devendra Yadav) को अब उत्तराखंड का प्रभारी घोषित किया गया है। इसी के साथ दिल्ली के पूर्व…
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की प्रदेश महासचिव अंजली दुबे जी व बरेली जिले की टीम रजनी पांडे, कामिनी शुक्ला, ममता वर्मा, पूजा गुप्ता, सोनम रस्तोगी, रीना रस्तोगी ने आज दिनांक 11-09-2020 को स्कूलों में फीस माफी के लिए एक हस्ताक्षर अभियान चलाया। कोविड 19 के चलते लगातार 6 महीने से स्कूल बंद है और स्कूल प्रबंधक अभिभावकों पर बच्चो की स्कूल फीस के लिए दबाव बना रहे हैं। जब बच्चे स्कूल गए ही नही तो कैसा बिल्डिंग फंड ओर कैसी ट्यूशन फीस। ऑनलाइन पढ़ाई से बच्चो को आधा समझ मे आता है आधा नही। सिर्फ फीस लेने के बहाने से…
नई दिल्ली : सोने-चांदी की हाजिर कीमतों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोने के घरेलू हाजिर भाव में 191 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट से दिल्ली में सोने का भाव 52,452 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में गुरुवार को सोने का हाजिर भाव 52,643 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोने की वैश्विक और घरेलू वायदा कीमतों में भी शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। वहीं, घरेलू सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी…
नई दिल्ली : सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती की निचली अदालत से जमानत याचिका खारिज हो गई है। अब उनके पास केवल दो ही विकल्प बचे हैं। यदि ये दो विकल्प भी नाकाम हुए तो उन्हें पूरे 14 दिन जेल की सलाखों के पीछे ही काटने होंगे। आपको बता दें कि एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को 8 सितंबर को हुई पूछताछ के बाद शाम करीब 4:30 बजे गिरफ्तार किया था। इसके बाद शाम 4:45 बजे उन्हें मेडिकल जांच के लिए सायन अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका कोविड-19 टेस्ट भी किया गया। शाम 6:40 बजे उनकी…
फरीदाबाद : नगर निगम पहले का शहर का सम्पूर्ण विकास करे फिर दायराा बढायें फरीदाबाद के 26 गांवों को नगर निगम में शामिल करने के चलते कल 12 सितंबर दिन शनिवार को गांव चंदावली में युवाओं की युवा महापंचायत का आयोजन किया जायेगा, जिसमें 26 गांवों के युवा समाजसेवी सम्मलित होंगे। यह युवा महापंचायत सुबह 10ः30 बजे गांव चंदावली की पंचायत वाटिका में आयोजित की जायेगी। यह जानकारी युवा महापंचायत के आयोजक जसवंत पवार ने दी है। जसवंत पवार ने कहा कि वह 26 गांवो को नगर निगम में मिलाने का पुरजोर तरीके से विरोध करते हैं और फरीदाबाद नगर…
फरीदाबाद : लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे फरीदाबाद के पर्वतीय कॉलोनी के वार्ड नंबर 5 के लोगों ने आज नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर बड़े ही अनोखे तरीके से कव्वाली के रूप में गाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया और अपनी समस्याओं का रोना रोया ताकि सोया हुआ नगर निगम उन्हें इस नारकीय जीवन से छुटकारा दिला सके । नगर निगम मुख्यालय पर पर्वतीय कॉलोनी के वार्ड नंबर 5 के लोग हारमोनियम ढोलक और चिमटा लेकर पहुंचे और नगर निगम मुख्यालय के प्रांगण में बड़े ही अनोखे अंदाज से कव्वाली के रूप में अपनी समस्याओं को…
पृथला : जिले के 26 गांवों को नगर निगम में शामिल किए जाने का विरोध और मुखर हो रहा है। बृहस्पतिवार को विभिन्न गांवों के सरपंचों ने पृथला के विधायक एवं हरियाणा भंडारण निगम के अध्यक्ष नयनपाल रावत को उनके सेक्टर-15ए स्थित निवास पर ज्ञापन सौंपा। सरपंचों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सरपंच एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महीपाल आर्य कर रहे थे। विधायक से मिलने वाले सरपंचों में नंगला जोगियान के गुलशन कीना, नवादा के बेगराज नागर, खंदावली के निसार अहमद, जाजरू के प्रेम सिंह बोहरा, पंचायत समिति के सदस्य राजकुमार गोगा, जिला परिषद की महिला सदस्य पुष्पा डागर के पति मोहन…
फरीदाबाद : आम आदमी पार्टी के एन आईटी 86 विधानसभा के अध्यक्ष व विधानसभा उम्मीदवार संतोष यादव ने पिपली किसान आंदोलन पर भाजपा सरकार द्वारा पुलिसिया लाठी चार्ज की घोर निंदा की। संतोष यादव ने कहा कि मैं भी किसान का बेटा हूँ और किसान का दर्द समझता हूँ लेकिन भाजपा सरकार सत्ता के नशे में चूर है और केवल शर्मायदारों का विकास कर रही है,भाजपा सरकार अपने तानाशाही रवैये के कारण ये भूल रही है कि हरियाणा की सत्ता की राह गॉव के खेतों से गुजरता है। आज हरियाणा का किसान चिंतित है ,रोज आत्महत्या कर रहा है,सरकार द्वारा…
फरीदाबाद : साल 2019 में इटली में आयोजित हुए यूरोपियन मास्टर्स गेम्स में भारतीय महिला वालीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकीं शशि नागर की नजर अब मई 2021 में जापान में होने वाले वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स पर टिकी हैं। इसके लिए शशि और उनकी टीम के अन्य खिलाड़ी अभी से जमकर पसीना बहा रहे हैं। शशि का कहना है कि जापान में होने वाले गेम्स में मुकाबला कड़ा होगा। इटली में यूरोप और एशिया महाद्वीप के कई देशों के खिलाड़ियों ने ही हिस्सा लिया था, मगर जापान में पूरे वर्ल्ड की टीमें हिस्सा लेंगी। उनकी कोशिश इटली जैसी सफलता जापान…
