फरीदाबाद : जिला पंचायत समिति के सदस्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक रावल ने कहा है कि सरकार 26 गांवों को नगर निगम में शामिल करके उन पंचायतों की जन भावनाओं का अनादर कर रही है जिनको जनता ने चुनकर भेजा था ।अशोक रावल ने पंचायतों को नगर निगम में शामिल करने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि पहले जिला प्रशासन सरकार यह बताए कि नगर निगम के 40 वार्डों में कितना विकास हुआ है आज भी नगर निगम की कॉलोनियों में लोग नर्क जैसी जिंदगी जी रहे हैं ना पानी है ना सीवरेज लाइन की व्यवस्था है ऊपर से…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : सांसे हो रही कमाओ पौधे लगाए हम मुहिम को आगे बढ़ाने में पृथला क्षेत्र के पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा जी का भी योगदान रहा है। उनके सहयोग से गांव में चंदावली, पनहेड़ा, हीरापुर, नरियाला, शाहपुर कला, मच्छगर गांव में पीपल, नीम, बड़, पील्कन, अमरुद जामुन, गुलमोहर फलदार और छायादार 6 फुट के पौधे लगाए गए। जानकारी देते हुए साँसे मुहीम के संयोजक जसवंत पंवार ने बतया की सांसे मुहिम का जमीनी स्तर पर पर्यावरण पर कार्य को देखते हुए पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा जी 300 पौधे उपलब्ध कराये है। और कहा कि सांसे मुहिम पर्यावरण के क्षेत्र में…
भिवानी : भारत रत्न” पं. गोविन्द बल्लभ पंत जी आधुनिक उत्तर भारत के निर्माता के रूप में याद किये जाते हैं। वह देश भर में सबसे अधिक हिन्दी प्रेमी के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने 4 मार्च, 1925 को जनभाषा के रूप में हिन्दी को शिक्षा और कामकाज का माध्यम बनाने की जोरदार मांग उठाई थी। पंत जी के प्रयासों से हिन्दी को राजकीय भाषा का दर्जा मिला। उक्त शब्द भाजपा नेता रीतिक वधवा ने आज यहां भारत रत्न” पं. गोविन्द बल्लभ पंत जी की जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहे। उन्होंने कहा की पंत जी ने…
गुरुग्राम Coronavirus News Update: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों के साथ-साथ विधायक, सांसद और मंत्री भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। ताजा मामले में कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बुधवार रात डेढ़ बजे के करीब इलाहाबाद से सांसद और भारतीय जनता पार्टी की नेता रीता बहुगुणा जोशी को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हरियाणा सरकार के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर को भी कोरोना संक्रमित होने के बाद रात को ही मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जागरण संवाददाता के मुताबिक, कोरोना वायरस…
नई दिल्ली : शिक्षकों, डॉक्टरों व अन्य कर्मचारियों को वेतन देने में आए दिन सामने आने वाली समस्या को देखते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) को केंद्र सरकार सीधे फंड क्यों नहीं जारी करती है? मुख्य न्यायमूर्ति डीएन पटेल व न्यायमूर्ति प्रतीक जालान की पीठ दिल्ली सरकार की तरफ से फंड नहीं देने को लेकर एनडीएमसी की याचिका पर सुनवाई कर रही थी।केंद्र की तरफ से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा से कहा कि इस पर संबंधित मंत्रालय के निर्देश लेकर वे पीठ के समक्ष रखेंगे। इस पर पीठ…
फरीदाबाद । अग्रवाल वैश्य समाज की सोशल मीडिया इकाई में हर्ष जिंदल को फरीदाबाद लोकसभा इकाई का संयोजक नियुक्त किया गया है। ये जानकारी देते हुए सोशल मीडिया इकाई के प्रदेश संयोजक हिमांशु गोयल ने बताया कि सोशल मीडिया की अहमियत को समझते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने प्रदेशस्तर से लोकसभा स्तर जिला एवं विधानसभा स्तर पर संगठन के कार्यों को समाज के लोगों तक पहुंचाने तथा उन्हें संगठन से जोडऩे के लिए सोशल मीडिया टीम के गठन के निर्णय लिया गया था जिसके तहत ये नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि हर्ष जिंदल पिछले काफी…
फरीदाबाद। संजय कालोनी पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित सेक्टर-52 में मंगलवार रात असामाजिक तत्वों ने शराब पीकर हंगामा किया। युवकों ने सेक्टर के लोगों से झगड़ा किया और पत्थर मारकर एक युवक का सिर भी फोड़ दिया। वार्ड-4 के पार्षद जयवीर खटाना ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर-52 निवासी बिट्टू ने बताया कि मंगलवार शाम रात करीब 8 बजे वह अपने घर में खाना खा रहे थे। इस दौरान किसी ने उनके घर के गेट पर बड़ा सा पत्थर मारा। उन्होंने बाहर…
बल्लभगढ़ : सरकार की तरफ से जिले के 26 गांव नगर निगम में शामिल करने की योजना बनाई गई है। सरपंचों ने इसके विरोध में खंड कार्यालय पर नारेबाजी की। मिर्जापुर के सरपंच महीपाल आर्य, खंदावली के निसार अहमद और पियाला के टेकचंद डबास ने कहा कि नगर निगम में पहले से जो गांव शामिल किए गए हैं, उनमें विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया गया। नगर निगम इन गांवों के करोड़ों रुपये की संपत्ति हजम कर गया। अब निगम की इन 26 पंचायतों के खातों में जमा राशि और जमीन पर निगाह है। ग्रामीण नहीं चाहते कि…
फरीदाबाद : शहर के सीएनजी पंपों पर लगने वाली लंबी लाइनों को कम करने के लिए अब पंपों की संख्या बढ़ाई जा रही है। सेक्टर-37 में एक पंप बनकर तैयार हो गया है। इसे अगले महीने शुरू करने का दावा किया जा रहा है। सेक्टर-85 में भी सीएनजी पंप का काम चल रहा है, जो दिसंबर में शुरू हो जाएगा। अब जिले में सीएनजी पंपों की संख्या 17 हो जाएगी। अभी तक 15 पंप चल रहे हैं। अगले साल शहर में चार और पंप लगाए जाएंगे। रोजाना 50 हजार वाहन चालक भरवाते हैं गैस इस समय जिले में 15 सीएनजी…
फरीदाबाद : आम आदमी पार्टी के एन आईटी 86 विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी संतोष यादव ने भाजपा सरकार द्वारा गॉव को नगर निगम में डालने का भरपूर विरोध कर रहे हैं।संतोष यादव का कहना है कि गांव में भोले भाले लोग रहते हैं और मिलजुलकर गॉव के विकास के लिए कार्य करते हैं और गॉव का सरपंच और सदस्य चुना जाता है जो गांव के स्वच्छ पानी,पक्की सड़कें और अन्य विकास के कार्य करता है लेकिन भाजपा सरकार अब गाँव पर शर्मायदारों का राज करवाना चाहती है और गाँव मे पड़ी पंचायती जमीन और तालाबों को हड़प कर नगरनिगम के…
