फरीदाबाद : जैसा की कहा और सुना भी गया है कि बच्चो को बचपन में जो सिख दी जाती है उसका असर उनके वर्तमान एवं भविष्य के जीवन पर पढता है इसलिए बच्चो को अच्छी-अच्छी बातें बताई व सिखाई जाती है। इसी कड़ी में आज सांसे मुहिम के संयोजक जसवंत पंवार ने ग्राम पंचायत चंदावली स्थित एचएसआईआईडीसी पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी वहां उपस्थित सभी बच्चो को देते हुए बताया की आज लगातार पृथ्वी पर प्रदुषण का स्तर बढ़ता जा रहा है जो की नई-नई बीमारियों को जन्म दे रहा है। आज ना तो पृथ्वी पर शुद्ध…
Author: faridabadnews24
नई दिल्ली : अनलॉक-4 में दिल्ली मेट्रो का परिचालन एक सितंबर से शुरू हुआ तो दिल्ली मेट्रो रेल निगम एक बहुत बड़ा बदलाव करेगा। इसके तहत अब मेट्रो सुबह साढ़े सात बजे से चलेगी और रात में पूर्व निर्धारित समय से डेढ़ से दो घंटा पहले परिचालन बंद हो जाएगा। इसके अलावा, मेट्रो स्टेशनों पर सिर्फ 40 फीसद गेट ही खुले रहेंगे, ताकि अधिक भीड़ न होने पाए। सभी स्टेशनों के गेट पर सुरक्षा कर्मी भी तैनात रहेंगे। वहीं, 500 अधिकारी विशेष ड्यूटी के लिए तैनात किए जाएंगे जो मेट्रो में सफर के दौरान शारीरिक दूरी के नियम के पालन का…
नई दिल्ली : रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पांच लाख वर्ग मीटर के क्षेत्र और इसके आसपास 2.6 लाख वर्ग मीटर एक अन्य कॉमर्शियल क्षेत्र के पुनर्विकास के लिए निजी कंपनियों से निविदाएं मांगी हैं। प्राधिकरण ने कहा है कि इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में करीब चार साल का समय लग सकता है। आरएलडीए की ओर से मंगाई गई पात्रता संबंधी बोली में स्टेशन के पुनर्विकास की अनुमानित लागत 4,925 करोड़ रुपये है। इस प्रोजेक्ट में इस रेलवे स्टेशन का रीडेवलपमेंट, फ्लाईओवर के माध्यम से सड़क संपर्क, रेलवे कार्यालयों और भवनों का स्थानांतरण…
नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की शुक्रवार को हुई सदन की बैठक में हंगामेदार रहीं। जोरदार हंगामें के बीच विपक्ष के नेता प्रेम चौहान ने वेल में पहुंचकर महापौर के सामने अपने कपड़े फाड़ दिए। इससे हंगामा और बढ़ गया। सदन में मौजूद महिला पार्षदों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। महापौर ने भी कपड़े फाड़ने वाले विपक्ष के नेता के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश दिए हैं। शुक्रवार को नेता सदन नरेंद्र चावला ने सदन की बैठक शुरू की। बैठक में संक्रामक बीमारियों डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया की रोकथाम पर चर्चा होनी थी। सदन में आम आदमी पार्टी…
फरीदाबाद : कोरोना संकट के दौर में जिले में खूब बिजली चोरी हुई है। अधिकांश मामलों में लोगों ने कुंडी कनेक्शन का खेल करके बिजली चोरी की और निगम को मोटा चूना लगाया। अब पकड़ में आए हैं, तो जुर्माना भरना पड़ रहा है। जून, जुलाई और अगस्त (27 अगस्त तक) में बिजली चोरी के 1521 मामले सामने आए हैं। बिजली चोरी के कुल मामलों में 8.36 करोड़ जुर्माना किया गया है। बिजली चोरी के सर्वाधिक मामले बल्लभगढ़ के हैं। बल्लभगढ़ में बिजली चोरी के 552 मामले आए हैं। बता दें कि बिजली निगम के उच्च अधिकारियों ने कोरोना संकट…
फरीदाबाद : जरूरतमंद लोगों के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई आयुष्मान कार्ड योजना के नाम पर भी फर्जीवाड़ा हो गया। फर्जीवाड़ा करने वाले बीके अस्पताल के तीन कर्मचारी हैं। इन्होंने तीन-चार लोगों का फर्जी तरीके से आयुष्मान कार्ड बना दिया और इसका उपयोग एक वरिष्ठ नागरिक के इलाज में किया, जिस पर 85 हजार रुपये खर्च हुए। अब एसजीएम नगर थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू हो गई है। आरोपितों के गिरफ्तार होने के बाद पता लगेगा कि इन्होंने और कितने लोगों के इस तरह के कार्ड बनवाए हैं। एसजीएम…
फरीदाबाद : एक तरफ हरियाणा की मनोहर सरकार गांवों में 24 घण्टे बिजली देने का दावा करती नहीं थकती, जबकि पृथला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पंचायत झुगगी (गांव छांयसा) के करीब 200 परिवारों में रहने वाले 600 लोग बिजली की भारी किल्लत का सामना करने को मजबूर है। यहां रहने वाले लोगों ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा उन्हें बिजली आपूर्ति के कोई पुख्ता इंतजामात नहीं किए है, उनके ट्यूबवैलों पर जो कनेक्शन है, वहीं से उन्होंने एक से दो किलोमीटर लम्बी लाईनें खींचकर घरों में बिजली सप्लाई शुरू की है। हालात यह है कि चौबीस घण्टे मेें…
गुरूग्राम : राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए बजघेड़ा सरकारी स्कूल में अध्यापक के पद पर कार्यरत मनोज कुमार लाकड़ा चयनित हुए हैं। इस अवसर पर एबीवीपी के शिष्ट मंडल ने व्यक्तिगत मिलकर प्राध्यापक मनोज को पुष्पगुच्छ वह स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया एबीवीपी के प्रदेश सह संयोजक मयंक निर्मल ने उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे हरियाणा के लिए गौरव का विषय है उनका शैक्षणिक जगत में उत्कृष्ट योगदान दूसरे अद्यापकों के लिए प्रेरक उदाहरण है। परिषद के विभाग संयोजक हिमांशु वर्मा ने सरकार से आह्वान किया की शिक्षक मनोज द्वारा किए गए विशेष प्रयासों…
यमुनानगर में पूर्व पार्षद के पति की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। पिछले पांच महीने से कुछ बदमाशों से धमकियां मिल रही थी। आज इन्हीं बदमाशों ने दुकान में घुसकर पूर्व पार्षद के पति को मौत की नींद सुला दिया। दरअसल, पूर्व पार्षद पुष्प लता के पति रघु प्रजापति जगाधरी वर्कशॉप रोड पर स्थित अपने शोरूम में बैठे थे, तभी बाइक सवार युवकों ने नजदीक आकर उन पर गोलियां चलाई। जिससे वह वहीं गिर पड़े, इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई । मृतक की पत्नी और पूर्व पार्षद पुष्प…
हरियाणा : हरियाणा पुलिस ने Whatsapp Users को एडवाइजरी जारी करते हुए उन्हें Whatsapp अकाउंट हैक करने के लिए जालसाजों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले साइबर क्राइम के एक नए चलन के बारे में सचेत किया है। वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के लिए यूजर्स उनके फोन पर आए किसी भी वेरिफिकेशन कोड वाले मैसेज का रिप्लाई न करें। साइबर जालसाजों के फर्जी मैसेज से सावधान रहने की सलाह देते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था), नवदीप सिंह विर्क ने आज यहां बताया कि कोविड-19 की स्थिति के बाद काफी संख्या में आनॅलाइन गतिविधियों का चलन बढ़ने से साइबर अपराधी…
