नई दिल्ली: आईपीएल पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाली टी-20 लीग है. क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट का खेल बहुत तेजी से आगे बढ़ता है, बड़े हिट करने वाला बल्लेबाज और विकेट टेकर गेंदबाज किसी भी टीम को मजबूत बनाते है. 170 विकेट लेकर लसिथ मलिंगा आईपीएल इतिहास के अब तक के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी है. अगर हम भारतीय गेंदबाजों की बात करें आईपीएल में अमित मिश्रा 157 विकेट लेकर टॉप पर काबिज है. नज़र डालते है ऐसे ही 3 भारतीय गेंदबाजों पर जिन्होंने पिछले 3 सीजन में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए है और…
Author: faridabadnews24
नई दिल्ली : दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) केस में सीबीआई लगातार जांच कर रही है. वहीं, फैंस सोशल मीडिया के जरिए लगातार सुशांत सिंह राजपूत के जस्टिस की मांग भी लगातार कर रहे हैं. इस केस को लेकर अब देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी सुशांत को इंसाफ दिलाने की आवाज उठ रही है. सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद भी दुनियाभर में उनकी फैन फॉलोइंग में किसी तरह की कोई कमी नहीं आई है. बता दें कि अमेरिका के शहर शिकागो में लोग सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ दिलाने की इस मुहिम में…
फरीदाबाद । ओल्ड फरीदाबाद स्थित सराय हुसैनी मोहल्ले में दस दिवसीय गणेश पूजा का समापन हुआ। इसके बाद अखिल भारतीय लैय्या बिरादरी के हनुमान मंदिर के पास से पूरे विधि विधान के साथ भगवान गणेश प्रतिमा की विर्सजन यात्रा का निकाली। यह यात्रा ओल्ड फरीदाबाद मार्किट से होते हुए सैक्टर-18, खेड़ीपुल होते हुए मंझावली घाट पर गणेश प्रतिमा के विसर्जन के साथ समाप्त हुई। कार्यक्रम का आयोजन सौरभ ढींगड़ा परिवार द्वारा किया गया था। इस अवसर पर सौरभ ढींगड़ा ने बताया कि पूरे दस दिनों तक सोशल डिस्टेंसिंग के साथ गणेश उत्सव मनाया गया और प्रतिदिन पूजन, महिला कीर्तन…
नई दिल्ली । Delhi Unlock 4.0 Guidelines: कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लगाए गए लॉकडाउन को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से जारी अनलॉक -4 की गाइडलाइंस के बाद उपराज्यापाल अनिल बैजल ने भी दिल्ली मेट्रों के संचालन को अपनी मंजूरी दे दी है। वहीं, इसकी पुष्टि भी हो गई है। बताया जा रहा है कि एलजी के फैसले के बाद दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार भी मेट्रो की गाइडलान को लेकर बुधवार को ही फैसला ले सकती है। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (Department Of Delhi Disaster Management Authority) की बुधवार को सुबह 11 बजे से बैठक जारी है। इसी…
फरीदाबाद : एमडीयू से संबंधित कॉलेजों में सात सितंबर से स्नातक में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने सत्र 2020-21 के लिए दाखिले का शेड्यूल मंगलवार शाम को जारी कर दिया। इस बार अक्टूबर से नया शिक्षा सत्र शुरू होगा। स्नातक में दाखिले केंद्रीयकृत दाखिला प्रक्रिया के तहत पूरे किए जाएंगे। एमडीयू से संबंधित कॉलेजों में सात से 21 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन जारी रहेंगे। 22 से 25 सितंबर तक दस्तावेजों की जांच और मेरिट सूची बनाई जाएगी। 26 सितंबर को पहली मेरिट सूची जारी होगी और छात्र 26 से 29 सितंबर तक फीस जमा करके दाखिला…
फरीदाबाद : जिले में 22 जुलाई से बंद पड़ी रजिस्ट्रियों की वजह से आमजन परेशान हैं। अवैध कॉलोनियों में प्लॉटों की रजिस्ट्री रोकने के चक्कर में सरकार ने अब नया सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया है। सोमवार देर शाम सरकार के आदेश आए कि मंगलवार से रजिस्ट्री होंगी, लेकिन हर महीने के पहले मंगलवार को तहसील में रजिस्ट्री व टोकन नहीं काटे जाते इसलिए कोई काम नहीं हो सका। रजिस्ट्री शुरू होने व टोकन कटने की सूचना पाकर कुछ लोग सुबह तहसील में आए तो जरूर लेकिन यहां ताला लगा देख वापस लौट गए। उधर, कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें…
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने का सुझाव दिया है। अठावले ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार सत्ता में वापसी करेगी और चूंकि कपिल सिब्बल, गुलाम नबी आजाद और अन्य दिग्गज कांग्रेसी नेताओं पर भाजपा के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया गया है, इसलिए उन्हें ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरह अपना इस्तीफा देना चाहिए और भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए। अठावले ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, “कांग्रेस प्रमुख के पद को लेकर विवाद है। राहुल गांधी ने सिब्बल, आजाद पर बीजेपी की ओर…
आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि योगी सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में थाने दलित वर्ग पर अत्याचार करने के ठिकाने बन गए हैं। संजय सिंह ने कहा कि कल रायबरेली के लालगंज में एक दलित युवक की पुलिस हिरसत में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि मंगलवार को आप की एससी-एसटी विंग ने इस पर आवाज उठाई प्रदर्शन किया इसका विरोध किया तो बर्बरता से हमारे नेताओं को पीटा गया। दरअसल, यूपी में कानून नाम की कोई चीज़ नही बची हैं। थाने दलितों के अत्याचार का केंद्र बन गए हैं। आगरा और…
देशभर में लॉकडाउन के चलते सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाना एक खेल सा बन गया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर काम अब ये तेजी से फैलता जा रहा है। वहीं हरियाणा के हैकर्स के हौसले भी दिन-प्रतिदिन इतने बुलंद होते जा रहे है कि मानों उन्हें किसी का खौफ नहीं। हैकर्स ने तो शिक्षा मंत्री के नाम का फर्जी अकाउंट बना कर काफी सारी घोषणा भी कर डाली। जिससे प्रदेश में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। लेकिन जैसे ही शिक्षा मंत्री को इस बात की खबर लगी तो उन्होंने तुरंत मीडिया के माध्यम से इस बात को…
हरियाणा में आज अनलॉक-4 का पहला दिन है। वहीं बात करें कोरोना मरीजों की संख्या की तो लगातार बढ़ती ही जा रही है। लेकिन हरियाणा बीजेपी के लिए एक दुखद खबर है। फतेहाबाद में भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष रमेश सिंगला की आज सुबह कोरोना से मौत हो गई। सिंगला पिछले कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। सिंगला की बाइपास सर्जरी हो चुकी थी। बता दें कि 28 अगस्त को रमेश सिंगला और उनका बेटा कोरोना पॉजिटिव संक्रमित पाए गए थे । जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।हालांकि खबर ये भी सामने…
