नोएडा : नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे स्थित नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (Noida Power Company Limited) के पावर हाउस में भीषण आग लगने की सूचना है। जानकारी मिलने पर आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गया है। हादसे में अबतक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। आग ने पूरे परिसर को अपने चपेट में लिया है, इसलिए इसे बुझाने में समय लग सकता है। आसपास की जगहों को खाली करा लिया गया है, जिससे आग फैले नहीं और इस पर…
Author: faridabadnews24
चौटाला रोड सेक्टर-29 स्थित मित्तल इंटरनेशनल फैक्ट्री में मास्क न पहनने पर हुई कहासुनी में सिक्योरिटी गार्डों ने ठेकेदार को दौड़ा-दौड़ा कर डंडों से पीटकर बेहोश कर दिया। पुलिस ने एक आरोपित को काबू कर लिया है। नारायणा गांव के अमित ने बताया कि उसका मित्तल फैक्ट्री में पैकिंग व क्लिपिंग का ठेका है। वह कामगारों को लेकर फैक्ट्री गया था। गेट पर खड़े गार्ड कर्मबीर ने उसे कहा कि मास्क लगाओ। उसने तुरंत मुंह पर रुमाल बांध लिया था। वह अंदर जाने लगा तो गार्ड ने उसे रोक दिया और अंदर जाने से रोका दिया। उसने बताया कि…
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आ गया है। कोर्ट ने साफ तौर पर कह दिया है कि इस मामले में CBI ही जांच करेगी। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि महाराष्ट्र सरकार को सभी आदेश का पालन करना होगा। इसके अलावा पटना में बिहार सरकार की जो FIR जर्द हुई वो भी सुप्रीम कोर्ट ने सही बताई है।
फरीदाबाद : नारी फाउंडेशन जवाहर इकाई द्वारा सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई, सुभाष चंद्र बोस जी देश के पहले अघोषित प्रधानमंत्री थे, परंतु विडंबना है उनको इतना सम्मान नहीं मिल पाया जितना मिलना चाहिए था, इस मौके पर नारी फाउंडेशन के प्रवक्ता श्रीमान विकास जी इकाई के कार्यक्रम में उपस्थित रहे,सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा युवाओं को सुभाष चंद्र बोस के जीवन को अनुसरण करना चाहिए, जिस तरह से वह शारीरिक मानसिक बौद्धिक तीनों रूप से सक्रिय थे उसी प्रकार युवाओं को इन तीनों शक्तियों को मजबूत करना…
फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा अपनी टीम राजबाला सरदाना, नीलम चौधरी, उषा रानी, अर्चना चित्रा, प्रिया सहगल व पीड़ित महिला के साथ फरीदाबाद के सीपी आफिस पहुँची। पीड़ित महिला लगातार 8 महीने से महिला थाने, सदर थाने के चक्कर लगा लगाकर थक चुकी थी लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही थी। महिला थाने में तैनात अधिकारी पीड़ित महिलाओं से अभद्र व्यवहार करती थी ओर ना ही उसकी कमलेंट पर ठीक से कार्यवाही करती थी। पीड़ित महिला राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी से मई महीने में मिली और अपनी व्यथा सुनाई। अम्बिका शर्मा जी ने महिला…
फरीदाबाद : फरीदाबाद का नगर निगम विभाग भ्रष्टाचार के मामले में सफेद हाथी बनकर खड़ा है। यहां कब, कहां और कैसे लाखों करोड़ों का घोटाला हो जाए, इस बात का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। खुद निगम मुखिया तक को भी इस बारे में पता नहीं लग पाता है। इस बात का अंदाजा हाल में नगर निगम की फाइनेंस ब्रांच में हुए अग्निकांड और फरीदाबाद शहर में विकास कार्यों को देखकर लगाया जा सकता है। मंगलवार को युवा नेता गौरव चौधरी ओल्ड फरीदाबाद में जलभराव एवं निगम अधिकारियों की लापरवाही को देखने सडक़ों पर उतरे। उन्होंने आरोप लगाया कि…
मध्य प्रदेश सरकार की सभी नौकरियां अब एमपी डोमिसाइल रखने वालों के लिए आरक्षित होंगी. यह ऐलान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया. उन्होंने कहा कि इसके लिए आवश्यक कानूनी बदलाव जल्द ही पेश किए जाएंगे. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, अपने भांजे-भांजियों के हित को ध्यान में रखते हुए हमने निर्णय लिया है कि मध्यप्रदेश में शासकीय नौकरियाँ अब सिर्फ मध्यप्रदेश के बच्चों को ही दी जाएंगी. इसके लिए आवश्यक कानूनी प्रावधान किया जा रहा है. प्रदेश के संसाधनों पर प्रदेश के बच्चों का अधिकार है.’ गौरतलब है कि राज्य की 27 विधानसभा सीटों पर…
आज राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय सचिव मनीषा बोहत जी ने एक घरेलू हिंसा से पीड़ित महिला की मदद की। यह महिला अपने पति व ससुराल वालों से पीड़ित थी। सास व ननद ने इस महिला के छोटे से बच्चे को भी।छीन लिया था। और पति को लापता कर दिया। राष्ट्रीय सचिव मनीषा बोहत जी की मदद से बच्ची तो माँ को मिल गई लेकिन पति अभी भी गायब है। परिवार वाले इतने कठोर होते जा रहे हैं कि अपनी ही बहु के साथ मार पीट, बच्चे छीनना जैसे घिनोने अपराध करते हैं लेकिन महिला थानों में फिर भी…
चंडीगढ़ : हरियाण के करीब 50 हजार कच्चे कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। स्थायी होने के लिए होने की जिद्दोजहद में लगे इन कर्मचारियों के लिए उम्मीद की किरण बंधी है। इन कर्मचारियों को हरियाणा सरकार पक्का (स्थायी) कर सकती है। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट सहित विभिन्न अदालतों में याचिका लगाने वाले स्वीकृत पदों पर काम कर रहे इन कर्मचारियों का पूरा ब्योरा सरकार ने तलब किया है। पक्का होने की जिद्दोजहद में लगे हैं आउटसोर्सिंग पार्ट-दो के तहत लगे 50 हजार कर्मचारी सेवाओं के नियमितीकरण को लेकर अदालतों में लंबित केसों पर मंथन के लिए…
नई दिल्ली : चार दिन पहले ही कोरोना वायरस संक्रमण को शिकस्त देने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संथान (All India Institute Of Medical Science) में भर्ती कराया गया है। एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया की अगुवाई में अनुभवी डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है। बताया जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह को देर रात करीब 2 बजे एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें पुराने प्राइवेट वार्ड में रखा गया है। एम्स के मुताबिक, उनकी हालत सामान्य है और स्थिर है। उन्हें सांस से…
