फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक व राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी लगभग 5 सालों से महिला उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं।आये दिन पीड़ित महिलाएं अपनी शिकायत लेकर अम्बिका शर्मा जी से मिलती रहती हैं या फोन पर मदद मांगती हैं। ज्यादातर महिलाएं अपने ही परिवार में पति, सास, ससुर, जेठ, देवर, ननद से घरेलू हिंसा, मानसिक प्रताड़ना, यौन शोषण, दहेज से पीड़ित होती रहती हैं। परिवार वाले इतने बेरहम हो जाते हैं कि अपने ही परिवार की सदस्य यानी बहु, बेटी को रोज प्रताड़ना देते रहते हैं। अम्बिका शर्मा जी के पास जो महिलाएं अपनी…
Author: faridabadnews24
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति सैनी जी पंचकुला स्थित गौ शाला में गायों को चारा खिलाने पहुँची। राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति सैनी जी ने जन्मष्टमी के शुभ अवसर पर श्री कृष्णा की बेहद प्रिय गायों को हरा चारा फल व गुड़ खिलाया। ज्योति जी का कहना है कि गाय हमारे लिए बहुत ही पूज्नीय व लाभदायक होती हैं। हमें समय समय पर गायों की देखभाल के गौ शाला जरूर जाना चाहिए
फरीदाबाद : यातायात नियमों का पालन न करने वालों को अब जरा संभलकर चलने की जरूरत होगी। स्मार्ट सिटी के तहत शहरभर में लगाए गए कैमरों की मानिटरिग होना शुरू हो गई है। 29 जुलाई से 9 अगस्त तक रेड लाइट जंप करने के ही 139 चालान काटे जा चुके हैं। इन चालान को पोस्ट द्वारा संबंधित व्यक्ति के घर भेजा जा रहा है। रेड लाइट जंप करने का चालान पांच हजार रुपये का है। स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. गरिमा मित्तल ने बताया कि जहां कैमरे किसी तकनीकी खराबी की वजह से बंद थे, उन्हें चालू कर…
फरीदाबाद : अपनी मांगों के समर्थन में आशा वर्कर उतरी सड़कों पर। जिले भर की तमाम आशा वर्करों ने हड़ताल के दूसरे दिन सिविल अस्पताल के सामने एकत्रित होकर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद बीके नगर निगम चौक से नीलम चौक तक जुलूस निकाला। गुस्साई आशा वर्करों ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। उन्होंने आशा वर्करों को पक्का करो , न्यूनतम वेतन लागू करो, प्रोत्साहन राशि का भुगतान करो के नारे लगाये। हड़ताली कर्मचारियों का नेतृत्व जिला प्रधान हेमलता ने किया जबकि कार्रवाई का संचालन जिला सचिव सुधा पाल कर रही थी। इस मौके पर सीटू के जिला प्रधान निरंतर…
सुशांत केस: सुप्रीम कोर्ट में रिया चक्रवर्ती की याचिका (बिहार से मुंबई केस ट्रांसफर करने) पर मंगलवार को सुनवाई पूरी हो गई. जस्टिस ह्रषिकेश रॉय की बेंच सुनवाई कर रही थी. सीनियर एडवकेट मनिंदर सिंह बिहार सरकार की तरफ से, एएम सिंघवी महाराष्ट्र सरकार, श्याम दिवान रिया की तरफ से और विकास सिंह सुशांत सिंह की फैमिली का पक्ष रखा. रिया चक्रवर्ती के सुशांत केस को पटना से मुंबई ट्रांसफर कराने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है. सुप्रीम कोर्ट गुरुवार अपने फैसले में यह तय करेगा कि बिहार में दर्ज एफआईआर को मुंबई को ट्रांसफर किया…
फरीदाबाद : जिले में मंगलवार 121 नए करोना संक्रमित पाए गए और 73 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद घर भेज दिया गया है। जिले में रिकवरी रेट बड़कर 89.7 प्रतिशत हो गया है। वहीं मरीजों की कुल संख्या 10402 हो गयी है। बीतें 24 घंटों में 2 मरीजों की मौत हुई है। शनिवार को ओल्ड फरीदाबाद, एनआईटी, बल्लभगढ़, जवाहर कॉलोनी, संजय कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, आदर्श नगर, एसजीएम नगर, धीरज नगर, सेक्टर 7, 16, 82, आदि क्षेत्रों के निवासी नए संक्रमित पाए गए हैं। बल्लभगढ़ की शिखा कॉलोनी निवासी 66 वर्षीय एक महिला और सेक्टर 15ए निवासी 84 वर्षीय एक…
सोनीपत के स्पा में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था, जिसका पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए 8 युवतियों समेत 12 लोगों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। हरियाणा में सैक्स रैकेट के मामलों का लगातार भंडाफोड़ हो रहा है। आए दिन किसी होटल या स्पा के नाम पर देह व्यापार का गंदा धंधा चलाने का खुलासा हो रहा है। अब सोनीपत के स्पा से पुलिस ने आठ युवतियों और 12 लगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई युवतियां दिल्ली और सोनीपत की है। वहीं चार युवकों को भी पुलिस ने मौके से काबू किया है। कुंडली थाना पुलिस ने…
रोहतक में पुलिस कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई, तो थाने में जमकर आपस में लात-घूसे चले। जिसके बाद इन सभी चार कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया। रोहतक से एक मामला सामने आया है, जहां थाने में बैठे कुछ पुलिसकर्मियों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई तक हो गई। जब पूरा मामला डिएसपी और एसपी तक पहुंचा, तो सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। बताया जा रहा है कि शिवाजी कॉलोनी थाने में कार्यरत एसआई और एचसी के बीच किसी बात को…
कोरोना वायरस कहर के बीच कल यानी 12 अगस्त का दिन खुशखबरी देने वाला हो सकता है। कल यानी 12 अगस्त को दुनिया की पहली वैक्सीन आ रही है। रूस में कोरोना की पहली वैक्सीन बनकर तैयार है, जिसका पंजीकरण कल होगा। अगर इस वैक्सीन को अप्रूवल मिल जाता है तो यह दुनिया की पहली वैक्सीन होगी। हालांकि, रजिस्ट्रेशन से पहले ही इसका विरोध भी शुरू हो गया है। रूसी फार्मा कंपनी की स्थानीय इकाई ने इसे खतरनाक बताकर इसका विरोध किया है। इंडस्ट्री बॉडी ने चेतावनी दी है कि क्लिनिकल ट्रायल पूरा किए बिना वैक्सीन के सिविल यूज की…
पाकिस्तान के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल इंग्लैंड के बल्लेबाज डेन लॉरेंस परिवार में निधन के बाद टीम के बायो सिक्योर एन्वॉयरमेंट से बाहर निकल गए हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने यह जानकारी दी। एसेक्स के इस 23 साल के बल्लेबाज ने 70 फर्स्ट क्लास मैचों में 3804 रन बनाने के अलावा नौ विकेट भी चटकाए हैं। ईसीबी ने बयान में कहा, ‘टेस्ट डेब्यू का इंतजार कर रहे लॉरेंस को पाकिस्तान के खिलाफ #रेजदबैट टेस्ट सीरीज के लिए रिजर्व के तौर पर शामिल किया गया था। वो गुरुवार से एजेस बाउल में…
