हरियाणा : हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने किसान हित में हर फैसला तत्काल लिया है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2019-20 की खरीफ और रबी फसलों को तेज बारिश व ओलावृष्टि में हुए खराबी का मुआवजें के लिए 30 करोड़ 39 लाख 75 हजार रुपए से अधिक राशि जारी की है। कृषि मंत्री ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस राशि में भिवानी जिले के किसानों के लिए 14 करोड़ 66 लाख 40 हजार रुपए, रोहतक जिला के किसानों के…
Author: faridabadnews24
चंडीगढ़ : उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नियमों में हेरफेर कर या उनकी अनदेखी कर जमीन की रजिस्ट्री करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि अब इस गड़बड़ी में शामिल रहे या सहयोग देने वाले टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और अर्बन लोकल बॉडीज के अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। Deputy CM ने बताया कि पहले जिला अधिकारियों के स्तर पर और उसके बाद उच्च स्तर पर विश्लेषण के बाद राजस्व विभाग के 1 तहसीलदार, 5 नायब तहसीलदार और 1 रिटायर्ड नायब तहसीलदार को सस्पैंड किया गया है। दुष्यंत चौटाला ने…
समाजसेविका रुक्मणी सुथार को राष्ट्रीय नमो संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुशंसा पर राष्ट्रीय संयोजक कुंवर राजाराम चौहान ने रुक्मणी सुथार को राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है आप एक समाजसेविका , गौ सेविका, पर्यावरण प्रेमी है कोरोना काल मे भी आपके द्वारा गौमाता की सेवा, राशन और मास्क वितरण, बेजुबान पक्षियों के लिए परिण्डे, पालघर के सन्तो को श्रद्धांजलि, कोरोना योद्धा का सम्मान आदि कार्यक्रम किये गए आपके मनोनीत होने पर बधाई और शुभकामनाएं देने वालो मे सर्वसमाज के प्रबुद्धजनों और मातृशक्ति ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है
सरदार उधम सिंह जी की पुण्य तिथि पर राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय सचिव मनीषा बोहत जी व उनकी रोहतक टीम अनु, मोन्टी, राजबाला, रजनी व रेनू जी ने झुग्गी में जाकर जरूरतमंद लोगों में भोजन का वितरण किया। मनीषा जी ने भोजन के साथ साथ मास्क भी बाँटे जिससे की कोविड 19 महामारी में ये लोग सावधानी रख सकें। नर सेवा नारायण सेवा के तहत मनीषा जी लॉक डाउन में लगातार अपनी सेवाएं दे रही हैं और आगे भी सेवाकार्य करती रहेंगी। संगठन की राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी ने राष्ट्रीय सचिव मनीषा बोहत जी व उनकी टीम…
एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें एक शराब से भरा ट्रक क्या पलट गया और मानो लोगों की लॉटरी लग गई. लोगों ने ऐसी लूट मचाई कि सब पेटियां ले लेकर भागने लगे. दरअसल, यह घटना असम के सेपोन इलाके की है, यहां से गुजर रहा एक शराब की पेटियों से लदा ट्रक पलट गया, जिसके बाद शराब की ऐसी लूट मची कि जिसको मौका मिला वो शराब की पेटी लेकर भाग गया. आते-जाते लोग भी इस लूट में पीछे नहीं रहे. काफी देर तक शराब की ये लूट चलती रही. पीने पिलाने के शौकीनों की तो मानो…
नई दिल्ली : अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने कई अहम निर्णय लिए हैं, जिससे लोगों की जिंदगी आसान होगी और राजस्व भी बढ़ेगा। अरविंद केजरीवाल सरकार के ये निर्णय सावधानी के साथ अमल में लाए गए तो अर्थव्यवस्था जल्द पटरी पर लौट सकती है। 1. नाइट कर्फ्यू खत्म दिल्ली सरकार ने केंद्रीय गृहमंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार, नाइट कर्फ्यू को खत्म कर दिया है। इसके बाद लोग बेरोक-टोक न केवल आवाजाही कर सकेंगे, बल्कि देर रात तक कामकाज भी संभव हो सकेगा। नाइट कर्फ्यू के चलते लोगों को खासकर दुकानदारों को…
फरीदाबाद : एनआइटी-5 में मूंगफली चौक पर बदमाशों ने स्कूटी सवार मां-बेटी से बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े पर्स छीन लिया और फरार हो गए। पर्स में साढ़े तीन लाख रुपये के आभूषण, मोबाइल, पांच हजार रुपये नगद व कागजात थे। बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। वारदात शाम छह बजे की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह वारदात एनआइटी-5 डी निवासी वरिदर कौर और उनकी बेटी प्रभजोत के साथ हुई। वरिदर कौर ने बताया कि वे छोटी बेटी की शादी की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए शाम को बेटी के साथ आभूषण लेने सुनार के…
नई दिल्ली : सरिता विहार थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जो हर बार पकड़े जाने पर पुलिस को अपनी नई पहचान बताता था। आरोपित की पहचान जामिल खान के रूप में हुई है। उससे पुलिस ने साढ़े पांच हजार रुपये, दो मोबाइल व दो लैपटॉप बरामद किए गए हैं। इस गिरफ्तारी से पुलिस ने छह मामले सुलझाने का दावा किया है। इनमें दिल्ली के नामी अपोलो अस्पताल में चोरी का केस भी शामिल है। दक्षिण दिल्ली पुलिस को पिछले सप्ताह 22 जुलाई को एक महिला ने शिकायत दी थी कि उनकी मां अस्पताल…
कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने कर्फ्यू में किसी भी तरह की कोई राहत नहीं देने का निर्णय लिया है। वहीं, दुकानों के खोलने का समय भी अब बदल दिया गया है। अब दुकानों को रात 9 बजे के बजाय 8 जबे कर दिया है। इसके अलावा सिर्फ खाने-पीने के सामान की दुकाने ही रात 9 बजे तक खोली जा सकेंगी। वहीं, प्रशासन की तरफ से सुखना लेकर पर भी शनिवार और रविवार को आवाजाही बंद कर दी है। उधर, शहर की व्यस्त रेहड़ी मार्किटों में ऑड-ईवन लागू करने का…
फरीदाबाद : 2 तस्करो को इंडिवर गाड़ी की पाइलेट व वेगनार गाडी में गाय डालते हुए रंगे हाथ पकड़ा इंडिवर जैसी गाड़ी में गाय की तस्करी हो रही है इंडिवर भागने में कामयाब हुई जिसे हमने रोकने का प्रयास किया। परन्तु वो तेज रफ्तार में निकल गई। जिसने रेवाड़ी, गुड़गांव,पलवल, फरीदाबाद में आतंक मचाया हुआ है उसके मालिक हाकम व उसके लकड़े आरिफ उटावड़ को वेगनर गाड़ी जिसका नम्बर HR74A5921 है उसको रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया इस आपरेशन में लिव फॉर नेशन सगंठन हरियाणा और गौ रक्षा दल पलवल की टीम ने कड़ी मेहनत की।…
