हरियाणा : भारतीय वायुसेना के लिए आज काफी खास दिन है। चीन के साथ लद्दाख में LAC विवाद के बीच अंबाला एयरबेस पर आ रहे 5 राफेल फाइटर जेट की पहली तैनाती अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर की गई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के आसपास के 4 इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं खास बात ये है कि इन विमानों को भारत लाने में हरियाणा के गुरुग्राम का भी एक पायलट शामिल है। गुरुग्राम के बसई गांव का रोहित कटारिया देश के उन चुनिंदा पायलटों में एक हैं जो फ्रांस से अत्याधिक…
Author: faridabadnews24
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने Unlock-3 के लिए नए दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। इस दौरान रात में लोगों के आवागमन पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया गया है। योग संस्थान और जिम को पांच अगस्त से खुलने की अनुमति होगी। सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, अकादमिक, सांस्कृतिक, धार्मिक समेत भीड़ जमा करने वाले सभी कार्यक्रमों पर रोक जारी रहेगी। स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान को भी 31 अगस्त तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। दिशानिर्देशों के अनुसार, मेट्रो रेल, सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल व ऐसे अन्य स्थानों पर प्रतिबंध जारी रहेगा। कंटेनमेंट जोन के…
जननायक जनता पार्टी के बाद अब छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन (INSO) ने भी अपनी सभी कार्यकारिणी भंग कर दी हैं। अब आगामी 15 अगस्त तक नई ऊर्जा के साथ संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा जिसमें ज्यादा से ज्यादा छात्राओं, मेहनती तथा नए मजबूत साथियों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी। वहीं अन्य राज्यों में भी मजबूती के साथ इनसो का विस्तार किया जाएगा और मेहनती पदाधिकारियों को पहचान पत्र दिए जाएंगे। यह घोषणा बुधवार को इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने जींद की जाट धर्मशाला में आयोजित इनसो की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में की। बैठक में इनसो ने अन्य…
फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद जिले में रहने वाली अम्बिका शर्मा जी का जन्म 26 जनवरी 1976 को हरियाणा प्रदेश के गुरुग्राम जिले में हुआ है। इनकी उम्र 44 साल है। अम्बिका शर्मा जी ने M.B.A ( H.R.M. ) की डिग्री हासिल की हुई है। साथ ही कम्प्यूटर, शार्ट हैंड में भी महारथ हासिल है। 44 साल के अपने जीवन काल मे अम्बिका शर्मा जी ने बहुत ही संघर्षमय जीवन जीते हुए बहुत ही रुकावटों का सामना किया है।आखिर में अम्बिका शर्मा जी ने अपना मनपसन्द क्षेत्र निःस्वार्थ समाज सेवा चुना है। अम्बिका शर्मा जी ने समाज हित में…
फरीदाबाद : इंडियन जॉर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया फरीदाबाद के उपप्रधान पत्रकार मोहन तिवारी को राष्ट्रीय लोक कलाकार मंच संगठन के दिल्ली प्रदेश के प्रदेश सचिव नौशाद खान जी के द्दारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शीर्ष नेतृत्व ने सामज में बेहतर कार्यो को देखते हुए रालोक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अच्छे लाल सोनी जी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुबोध कांत तिवारी जी के अनुसंशा पर इन्हें जिम्मेदारी देते हुए रालोक मंच संगठन का दिल्ली प्रदेश के प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। पत्रकार मोहन तिवारी जी को इस कार्यभार व जिम्मेदारी मिलने पर देश व प्रदेश के कोने-कोने से कलाकारों…
नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (South Delhi Municipal Corporation) द्वारा पेशेवर कर लगाने के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने नाखुशी जताई है। इसी कड़ी में बुधवार को AAP कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। साउथ दिल्ली निगम की तरफ से हाउस टैक्स व अन्य टैक्स बढ़ाये जाने के विरोध मे दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर प्रदर्शन कर रहे कई आप कार्यकर्ताओ को पुलिस ने हिरासत में लिया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों हुई दक्षिण दिल्ली नगर निगम के सदन की बैठक में खराब आर्थिक स्थिति से निपटने के लिए पेशेवर कर लगाने के साथ…
फरीदाबाद : यहां के सेक्टर 25 स्थित वीनस इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन में बुधवार की सुबह फिर एक मजदूर की मशीन पर काम करते समय अंगुलियां कट गईं। मजदूरों ने फैक्ट्री में टूल डाउन कर दिया है। यहां सेक्टर 25 के प्लाट नंबर 91 में वीनस इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन स्थित है। यहां ठेकेदार के मजदूरों से काम करवाया जाता है। सेक्टर 2 निवासी किशन भाटी मैन पॉवर सर्विस नाम से लेबर सप्लायर का काम करता है। किशन भाटी ने फतेहपुर डीग निवासी सागर को इस फैक्ट्री में काम पर रखा हुआ था। सागर की 10 जुलाई को ही फैक्ट्री में ज्वाइनिंग हुई थी।…
रेवाड़ी : पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने रेवाड़ी के जिला अध्यक्ष जोगेंद्र पालीवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया ! रामबिलास शर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा रेवाड़ी के जिला अध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल के निधन के समाचार से अत्यंत दुखी हूं। पालीवाल मिलनसार छवि के ईमानदारी कार्यकर्ताओं में से एक थे, जिन्होंने भाजपा के कर्मठ जिला अध्यक्ष के तौर पर सक्रिय भूमिका निभाई और पार्टी के सभी प्रकोष्ठों को क्रियाशील रखते हुए लोगों से जोड़ने का काम किया और दिन रात मेहनत करते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी ! भाजपा को आम नागरिकों तक ले…
फरीदाबाद : पंचायत समिति के सदस्य व सामाजिक विकास मंच संस्था के अध्यक्ष अशोक रावल आज केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुज्जर, तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश नागर, पंचायत समिति फरीदाबाद के चेयरमैन भारत भड़ाना, जिला उपायुक्त महोदय को एक मांग पत्र देकर कहा कि तिलपत गांव की सूरदास कॉलोनी वासी नरक जैसी जिंदगी जीने पर मजबुर है मुख्य मार्ग पर बिना बरसात के भी गन्दा पानी भरा रहता है। इस रास्ते पर 2-3 फुट गहरे गड्ढे बन गए हैं। बच्चों बुजुर्गों का आना जाना मुश्किल हो गया है। अशोक रावल ने कहा है कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए…
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह की मौत के मामले में हर दिन कुछ न कुछ नया सामने आ रहा है। अब सुशांत सिंह के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पिता ने पटना के राजीव नगर थाने में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी है। रिया पर प्रेम में फंसाकर सुशांत के पैसे निकलवाने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। अब पटना से पुलिस की टीम मुंबई भी पहुंच गई है। मुंबई पुलिस रिया चक्रवर्ती से काफी बार कई घंटों तक पूछताछ भी कर चुकी है। वहीं, रिया ने भी गृह…
