फरीदाबाद : गैस कटर से एटीएम काटने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान पलवल निवासी इरफान, निसार और मुकेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों से सदर थाना क्षेत्र की दो और भूपानी थाना क्षेत्र की एक कुल तीन वारदातें सुलझाने का दावा किया है। तीनों एटीएम से आरोपितों ने तीस लाख रुपये अधिक की रकम उड़ाई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपितों को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इसके बाद एटीएम से लूटी गई रकम व एटीएम काटने में प्रयुक्त हुए औजार…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : मोबाइल काल पर लोगों को ‘पहचान कौन’ बोलकर खाते साफ करने वाले तीन बदमाश साइबर अपराध शाखा के हत्थे चढ़े हैं। आरोपितों की पहचान पुन्हाना, नूंह निवासी मुबारिक, वसीम और नगीना निवासी मुस्तफा के रूप में हुई है। आरोपित पहले काल करते हैं और उससे पूछते हैं कि ‘पहचान कौन?’ काल उठाने वाला व्यक्ति आवाज से पहचानकर अपने किसी दोस्त, रिश्तेदार या परिचित का नाम लेता है। वह जिसका नाम लेता है, ठग वही बनकर बात शुरू कर देते है। बातों ही बातों में कोई बहाना करके कहते हैं कि उसके खाते में रुपये भेज रहा है और…
फरीदाबाद : एनआइटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में झगड़े के दौरान बहू ने सास को धक्का दे दिया। इससे वह बेड पर गिर पड़ी और मौत हो गई। पुलिस ने ससुर की शिकायत पर बहू के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। यहां भगत सिंह कॉलोनी निवासी सत्यपाल ने पुलिस को बताया है कि उसके बड़े बेटे की शादी बरखा के साथ साल 2000 में हुई थी। बरखा व उसकी सास सुदर्शन के बीच मकान के बंटवारे को लेकर रार कई दिन से चल रही थी। शाम को बरखा और सुदर्शन के बीच झगड़ा…
फरीदाबाद : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक ने फरीदाबाद में मानसून की पहली बारिश के दौरान फरीदाबाद विधानसभा के पॉश इलाकों में पैदा हुई स्थिति के मद्देनजर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए अनदेखी का आरोप लगाया! श्री कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 6 साल में एक भी ऐसा कार्य नहीं किया है जॉन के विकास कार्यों के गिना जा सके! कांग्रेस प्रदेश महासचिव मंगलवार की रात एवं बुधवार को दिन में हुई भारी बारिश के बाद सेक्टर 8 की 2100 वाली पॉकेट मैं पहुंचे और लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए! इतना ही…
अजमेर। यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विक्रम शर्मा की बुधवार को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिनेवर्ल्ड सिनेमा हॉल के पास बीके कौल नगर के मुख्य मार्ग पर हुई फायरिंग में घायल विक्रम शर्मा को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के अनुसार हमलावरों ने करीब एक दर्जन गोलियां चलाईं। सरेराह हुई फायरिंग की इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। हमलावरों की तलाश में नाकाबंदी कर दी गई है। हालांकि अभी…
फरीदबााद : जिले में कोरोना से 2 लोगों की मौत हो गई और 174 नए मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है कि स्वस्थ होने के बाद 98 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 6959 हो गई है। प्रशासन के एक प्रवक्ता ने बताया कि जिला में अब तक 53309 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 14702 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 37133 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 51952 होम आइसोलेशन पर…
फरीदाबाद:- पूरे उत्तर-भारत में तीज पर्व बड़े हर्षो उल्हास व उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार को श्रावणी तीज और हरियाली तीज के नाम से भी जाना जाता है। सावन लगते ही विवाहित महिलाएं पीहर बुला ली जाती हैं। हरियाली तीज से एक दिन पहले द्वितीया का श्रृंगार दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसे सिंजारा कहते हैं। तीज वाले दिन महिलाएं लहरिया की साड़ी और आभूषणों से सुसज्जित होकर अपनी सखी-सहेलियों के साथ शाम के समय किसी पेड़ पर झूला डाल कर झूला झूलते हुए हरियाली तीज के गीत गाती हैं। लेकिन घरों के आसपास…
नई दिल्ली : हरियाणा प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पद पर पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की नियुक्ति को पार्टी के रणनीतिकार बरोदा उपचुनाव से अलग संगठनात्मक ढांचे की मजबूती के रूप में भी देख रहे हैं। इन रणनीतिकारों का मानना है कि अब पार्टी में वर्षों से जुड़े गैर जाट और उपेक्षित नेताओं को सकारात्मतक पहलू के साथ सम्मान मिलेगा। धनखड़ को प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने से खुश हैं उपेक्षित भाजपा नेता धनखड़ वर्षों से पार्टी संगठन से जुड़े हैं और उन्हेंं पार्टी में निचले स्तर पर काम करने वाले एक-एक कार्यकर्ता की पहचान है। नए प्रदेशाध्यक्ष कार्यकर्ताओं को उनके नाम…
उत्तरप्रदेश : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय प्रभारी मीना द्विवेदी जी ने कानपुर में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में जरूरतमंद महिलाओं को 35 साड़ियां, हरी चूड़ियां व श्रृंगार का सामान भेंट किया। संगठन की राष्ट्रीय प्रभारी मीना द्विवेदी जी ने गांव में जाकर गरीब लोगों के बीच में हरियाली तीज का प्रोग्राम पार्टिसिपेट किया व 35 साड़ी साड़ी मिठाई, हरी चूड़ियां, कंगन देकर गरीब बेसहारा असहाय लोगों के साथ हरियाली तीज का त्योहार मनाया। मीना जी का कहना है कि आज गरीब और बेसहारा सुहागन स्त्रियों के साथ साड़ी, चूड़ियां भेंट कर सावन कजरी तीज मनाने का सौभाग्य मिला…
हकृवि -भारत मौसम विभाग अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 22.07.2020 @ 09.10 बजे जारी — अगले तीन घण्टों मे अम्बाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर जिलों में व आसपास के क्षेत्रों में कहीं कहीं तेज हवायों व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना। कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार #CCSHAU-#IMD #Nowcasting #weather #Forecast:- Date & Time of issue: 22.07.2020 @0910 IST Light to Moderate Rain / Thundershowers likely over parts of Ambala, Kurukshetra, Kaithal, Karnal, Jind, Sirsa, Fatehabad, Hisar, Bhiwani, Charkhi Dadri, Panipat, Sonipat, Rohtak,…
