कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर प्रशासन ट्राइसिटी में सख्ताई बरतने की तैयारी कर रहा है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए प्रशासन एडवाइजर मनोज परिदा ने चीफ सेक्रेटरी को एक प्रस्ताव भेजा है। अगर वो लागू किया जाता है, तो उसके मुताबिक चंडीगढ़, पंचूकला और मोहाली में शाम 7 बजे से हर शुक्रवार से लेकर सोमवार सुबह 6 बजे तक पूरी तरफ कर्फ्यू लगा दिया जाएगा।
Author: faridabadnews24
हरियाणा : हरियाणा के कुछ जिलों में स्थानीय प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर चलने वाले न्यूज अकाउंट्स पर लगाए गए बैन पर हाईकोर्ट से राहत की खबर है। इस प्रतिबंध को हटाए जाने की मांग को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए इस बैन को हटा दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि सरकार ने तो सोशल मीडिया पर बैन लगा सकती है और न ही जनता की आवाज को दबा सकती है। यदि सरकार सोशल मीडिया पर कोई नियम कायदे बनाना चाहती है तो बनाए, लेकिन उस से पहले बैन लगाना संविधानिक नहीं है। राज्य…
फरीदाबाद : लोकडाऊन के समय जब मजबूर और बेबस लोगों की मदद के लिए सामाजिक संगठन, कई समाजसेवी आगे आयें, जिन्होने लोगों की मदद की। ऐसे ही कोराना योद्धाओं में बडख़ल विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुके चौ विजय प्रताप सिंह न केवल तन और मन से जरुरत मंदों की सेवा की बल्कि धन की कमी भी नहीं आने दी, विजय प्रताप सिंह को लोगों ने बहुत नजदीक से दिन तो दिन रात में भी जनता की निस्वार्थ सेवा करते अपनी आंखों से देखा है, यह कहना श्रृष्टि बचाओं ट्रस्ट के सदस्यों का है। उन्होंने कहा कि…
बल्लभगढ़ : गांव सोतई में एक महिला की मारपीट के बाद गर्भपात होने से मौत हो गई। पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। गांव माठ जिला मथुरा उत्तर प्रदेश के रहने वाले धर्मबीर नाथ ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी दिव्या की शादी गांव सोतई के रहने वाले पवन नाथ के साथ हुई थी। दिव्या छह महीने की गर्भवती थी। पवन और उसके स्वजनों ने दहेज को लेकर बेटी के साथ मारपीट की। जिससे उसका गर्भपात हो गया और मौत हो गई। इस मामले में थाना सदर प्रभारी नरेंद्र सिंह का…
लखनऊ : मध्यप्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन (85 वर्ष) का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह मेदांता लखनऊ में कई दिनों से वेंटिलेटर पर भर्ती थे। लालजी टंडन कई दिनों से राजधानी के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने सुबह 5:35 बजे अंतिम सांस ली। उनके पुत्र नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने ट्वीट से जानकारी दी। सोमवार को उनकी हालत नाजुक बताई जा रही थी। इसको लेकर सोमवार को मेदांता अस्पताल की तरफ से मेडिकल बुलेटिन भी जारी किया गया था, जिसमें उनकी हालत नाजुक होने की बात कही गई थी। पुत्र मंत्री आशुतोष टंडन ने बताया कि अंतिम यात्रा चार बजे गुलाला…
फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा के प्रकल्प गौमाता की सेवा के क्रम मे आज तारीख 20-7-2020 को श्रावण मास की अमावस्या है ! जिसे हरियाली अमावस्या भी कहते हैं ! वह भी सोमवती होने के कारण इसका महत्व और भी बढ जाता है ! आज शनि महाराज का जन्मदिन भी है ! जो न्याय के देवता कहे जाते हैं! इसलिए राष्ट्रीय महिला जागृति मंच सीकर की टीम व सहयोगी भामाशाहों द्वारा एक बार फ़िर श्री करणी माता गौशाला, चेलासी – सीकर, में गौसेवा करने का अवसर मिला ! जिसमें 1ट्रोली हरा चारा व 51 किलो…
पानीपत के सेक्टर-11 में भाजपा के नेता धनपत नायक वीआईपी कल्चर में जीने का शौक रखते हैं। उन्होंने अपनी गाड़ी के आगे प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय नायक महासभा की प्लेट लगाई हुई है और अपनी गाड़ी को रुतबे से घूमाने की आदत बनाई हुई है। भाजपा नेता ने पूरे तरीके से हाईकोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ाकर रखी है। बता दें कि केंद्र सरकार ने वीआईपी कल्चर खत्म करने के लिए कुछ समय पहले मंत्रियों और अधिकारियों की गाड़ियों से लाल बत्ती हटवा दी थी। सरकार की तरफ से इस फैसले को इसलिए लिया गया था, ताकि वीआईपी कल्चर को…
हरियाणा : हरियाणा सरकार ने बेरोजगारी दूर करने का खाका खींच लिया है। निजी क्षेत्र में 75 फीसदी नौकरियां प्रदेश के युवाओं के लिए सुनिश्चित करने के अलावा रोजगार सृजन को लेकर सीएम मनोहर लाल ने खुद कमान संभाली है। इसके लिए उन्होंने प्रोजेक्ट ‘हर हाथ को काम’ तैयार किया है। सीएम ने सभी विभागों को इसे मद्देनजर रखते हुए योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सीएम के प्रोजेक्ट के तहत जो बेरोजगार होगा, सरकार उसके द्वार पहुंचेगी। उनसे पूछा जाएगा, क्या करते हो, खाली क्यों बैठे हो, कुछ न कुछ जरूर करो। अधिकारियों को ऐसी व्यवस्था तैयार करने के…
फरीदाबाद। बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा द्वारा प्रस्तावित ऑनलाइन चुनाव का सेक्टर-12 में वकीलों ने अपनी सीटों पर बैठक करके विरोध जताया। जल्दी ही एकत्रित होकर सभी कीलों के हस्ताक्षर कराके एक पत्र लिखकर बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा को भेजा जायेगा और इस आदेश पर दुबारा विचार करने की मांग की जायेगी। बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा के पूर्व मनोनीय सदस्य शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने मांग की बार काउंसिल अधिक बूथ बना करके और उचित दूरी का पालन कराके चुनाव करवा सकती है, क्योंकि जब बूथों की संख्या अधिक रखी जायेगी, तो प्रत्येक बूथ पर वोट डालने बारे वकीलों…
फरीदाबादः डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट यशपाल ने कंटेनमेंट जोन की संख्या घटाकर 105 से 103 कर दी है। कंटेनमेंट के सेगमेंट में कुछ क्षेत्रों को जोड़ा गया हैं, तो कुछ क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन को बाहर भी किया गया हैं। इन कंटेनमेंट जोन में केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक सभी प्रतिबंध और सोशल डिस्टेंसिंग उपाय लागू होंगे। नीचे दिए गए कंटेनमेंट जोन देखें:
