पलवल – उपायुक्त नरेश नरवाल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग कोरोना की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहा है। सिविल सर्जन डा. ब्रह्मïदीप सिंह ने बताया कि जिला में सर्विलांस पर 9 हजार 545 लोग आ चुके है, जिनमें से 7 हजार 440 लोगों का सर्विलांस पूरा हो चुका है और अभी भी 2 हजार 105 लोग सर्विलांस पर है। अभी तक 390 में से 285 लोग ठीक हो कर घर जा चुके है जोकि पूरे जिले के लिए अच्छी खबर है और 23 व्यक्ति आइसोलेशन वार्ड में एडमिट है। आज 180 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : प्रदेश सरकार द्वारा उद्योगों में स्थानीय युवाओं को 75 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के प्रस्ताव पर बोलते हुए विजय प्रताप ने कहा कि 130 करोड़ भारतवासी की बात करने वाले मोदी जी के लाडले खट्टर साहब ये बताएं कि एक तरफ तो वह प्रवासी मजदूरों को वापिस लाने की बात करते हैं, दूसरी तरफ देश को बांटने का काम कर रहे हैं। यह बात ठीक है लोकल आबादी को कुछ आरक्षण देना चाहिए, मगर 75 प्रतिशत आरक्षण प्रदेशवासियों को देने के प्रस्ताव का वह व्यक्तिगत रूप से विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद…
कोरोना वायरस का संकट देश के लगभग हर हिस्से में फैल चुका है. इस मुसीबत के वक्त में भी धोखेबाजों की कोई कमी नहीं है. उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर से ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सिर्फ 2500 रुपये की कीमत पर एक अस्पताल नेगेटिव कोविड-19 रिपोर्ट देने के लिए तैयार है. दरअसल, बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये मेरठ के एक नर्सिंग होम का है, जिसमें सिर्फ 2500 रुपये देकर कोई भी व्यक्ति नेगेटिव कोरोना टेस्ट रिपोर्ट ले सकता है.वीडियो के वायरल होने के बाद केंद्रीय…
कोरोना ने रोजगार भले ही छीन लिया हो, हौसला बरकरार है। इसे एक नए भारत निर्माण में फिर से उठ खड़े होकर दौड़ लगाने की छटपटाहट भी कह सकते हैं। सिर्फ और सिर्फ सरकार पर निर्भरता नहीं। रोजगार का इंतजार नहीं, बल्कि अपने हुनर से खुद ही काम की तलाश कर चार पैसे कमाने की ललक। विभिन्न शहरों से वापस लौट रहे बिहार के हजारों युवा जिंदगी को फिर से रफ्तार देने में जुट गए हैं। हुनर पर भरोसा है, सो काम की तलाश में दीवारों पर अपना मोबाइल नंबर लिख रहे हैं। इसे नए भारत की वह तस्वीर कह…
कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के लाडवा इलाके के बड़शामी गांव के पास देर शाम सवारियों से भरी हुई एक बस पलट गई जिससे हादसे में 20 से ज्यादा सवारी घायल हुई है। वहीं हादसे के वक्त बस में 70 लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे की वजह बस का अनियंत्रित होना है, वहीं बस यमुनानगर से बिहार जा रही थी। जानकारी के मुताबिक यमुनानगर के आसपास रह रहे बिहार के करीब 70 लोग अपने घर वापस जा रहे थे। सभी एक निजी डबल डेकर बस में सवार होकर जा रहे थे, लेकिन लाडवा के बड़शामी गांव के पास बस अनियंत्रित…
फतेहाबाद : फतेहाबाद के रतिया इलाके से भाजपा नेता बदलेव ग्रोहा के बेटे व पंजाब पुलिस में हैड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत हो गई है। हादसा गांव चंदोकला के पास हुआ था। बताया जा रहा है कि बेसहारा पशु के कार के आगे आने से यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार रतिया निवासी 30 वर्षीय प्रहलाद सिंह पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। उनके पिता रतिया से भाजपा के वरिष्ठ नेता भी है। बताया जा रहा है कि प्रहलाद सिंह दो दिनों से रतिया आया हुआ था। उसका नानका रतिया क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर…
फरीदाबाद : हाईटेंशन लाइन के रूप में बर्षो से लटकी हुई मौत के साये में रहने को मजबूर फरीदाबाद सेक्टर 3 निवासियों ने सेक्टर 18 हरियाणा विधुत प्रसारण निगम के अधिक्षण अभियंता ( एसई ) के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रर्दशन हाईटेंशन लाइन की तारों को हटवाने के लिये किया गया, जिसके चलते हाल ही में हुई बरसात के बाद कई मकानों में आये करंट से लाखों रूपये के विद्युत उपकरण खराब हो गये, इतना ही नहीं इससे पहले 6 निर्दोष नागरिकों की मौत भी इसी हाईटेंशन लाइन की तारों के चलते हो चुकी है। प्रदर्शनकारी सेक्टर 3…
नई दिल्ली – रेल यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली से नई छह विशेष ट्रेन चलाने की तैयारी है। भारतीय रेलवे ने गृहमंत्रालय को करीब 40 जोड़ी नई विशेष ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा है। अनुमति मिलने पर इन्हें जल्द ही चलाए जाने की घोषणा होने की संभावना है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, इन ट्रेनों को चलाए जाने से पहले इन रूट पर यात्रियों की संख्या, स्टेशनों पर कोरोना संक्रमण से बचाव और जांच के पर्याप्त साधन, खर्च आदि पर कार्ययोजना बनाई जा रही है। स्टॉपेज व रूट के बारे में कोई भी अंतिम निर्णय अभी लिया जाना बाकी है।…
जम्मू – हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी नवीद मुश्ताक और जम्मू-कश्मीर के निलंबित डीएसपी देविंदर सिंह समेत छह आरोपितों के खिलाफ दाखिल आरोप पत्र में एनआइए ने कहा है कि नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग कश्मीरियों को देश के खिलाफ सड़कों पर उतारने और कश्मीर में भारत विरोधी सेमिनारों के आयोजन के लिए एडवोकेट इरफान शफी मीर को पैसा दे रहा था। यही नहीं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ ने उसे जम्मू-कश्मीर में आतंकी और अलगाववादी संगठनों के लिए एक नया हवाला चैनल भी तैयार करने का जिम्मा सौंपा था। यहां तक कि देविंदर सिंह भी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी उच्चायोग…
पटना – संक्रमण के बीच पहली बार होने जा रहे बिहार विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों के साथ चुनाव आयोग (Election Commission) के सामने ढेरों चुनौतियां हैं। अहम यह है कि दोनों के पास बहुत ज्यादा समय नहीं है। इस बीच आयोग सुरक्षित मतदान के सारे विकल्पों पर विचार कर रहा है। आयोग के सामने सबसे बड़ी चुनौती कंटेनमेंट जोन (Containment Zone) में चुनाव संपन्न कराने की है। ईवीएम (EVM) को वोटरों के दरवाजे तक पहुंचाया भी जा सकता है। बूथों पर फिजिकल डिस्टेंसिंग और कंटेनमेंट जोन में वोटिंग बड़ी चुनौती यही नहीं, बूथों तक वोटरों के पहुंचने से लेकर…
