फरीदाबाद : जिले में 8 जुलाई को कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण 2 रोगियों ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा 155 नए संक्रमित भी पाए गए हैं। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 4923 हो गई है। बुधवार को मिले कुल 155 संक्रमित ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़, एनआईटी, जवाहर कॉलोनी, संजय कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, सेक्टर 82, सेक्टर 16, आदर्श नगर, एसजीएम नगर और धीरज नगर से मिले हैं। बीते 24 घंटे के दौरान एसजीएम नगर के 54 वर्षीय एक व्यक्ति और धीरज नगर के 60 वर्षीय एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है। कुल मृतकों की संख्या 97 हो…
Author: faridabadnews24
फ़रीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद से गिरफ्तार किए गए विकास दुबे के रिश्तेदार श्रवण और अंकुर। जिसमें श्रमण पिता है और अंकुर उनका बेटा है इन्हीं के मकान में विकास दुबे ने शरण ली थी और इसी सूचना के आधार पर फरीदाबाद पुलिस की टीम ने इस घर पर दबिश दी हालांकि उस दौरान विकास दुबे फरार हो चुका था जबकि विकास को शरण देने के आरोप में श्रवण और उनके बेटे अंकुर को गिरफ्तार किया गया है। वही मकान है जिसमें विकास दुबे ने अपने रिश्तेदार श्रवण के मकान में शरण ली थी। विकास के यहां छुपे होने की सूचना के…
युवा जजपा नेता संजय डागर अलावलपुर ने कहा है कि जिले के कुछ बड़े पुलिस अधिकारी कार्यकर्ताओं की बिल्कुल नहीं सुनते हैं कोई कार्यकर्ता किसी बड़े अधिकारी के पास जाता है तो वे उससे बात भी नहीं करते हैं और ना ही उसकी पूरी समस्या सुनते हैं पुलिस अधिकारियों को जबकि पता होना चाहिए कि प्रदेश में भाजपा व जजपा का गठबंधन है हम ऐसे पुलिस अधिकारियों की शीघ्र ही प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से शिकायत करेंगे हम इस संदर्भ में कहेंगे कि पुलिस अधिकारी कार्यकर्ताओं की बिल्कुल नहीं सुनते हैं उनको यह फर्ज है कि वह सभी…
मथुरा : ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजिस्टर उत्तर प्रदेश द्वारा सोशल डिस्टेंस के साथ चीन में बनी निर्मित सामानों की होली जलाते हुए अपने देश की सेना का मान सम्मान बढ़ाने के लिए लोगों से चीन से निर्मित सामान ना खरीदते हुए अपने देश में बने निर्मित सामानों की खरीद के लिए प्रेरित किया l प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने आज हमें दिखाना है कि हम अपने देश के साथ है इसलिए हमारे द्वारा चीन में बने एलसीडी टीवी मोबाइल फोन चाइनीज खिलौने की आज होली जलाकर अपना विरोध दर्ज करवाने के साथ अपने देश में बने…
कर्मचारियों की छटनी के विरोध में जारी है राम कथा का आयोजन। फरीदाबाद :अगर वीनस कंपनी के छंटनी किए गए 62 कर्मचारियों को वापस नहीं लिया गया तो उन कंपनियों के बाहर भी प्रदर्शन होगा जहां वीनस माल सप्लाई करती है। यह कहना था विधायक नीरज शर्मा का। श्री शर्मा बुधवार को सेक्टर 58 में जेसीबी कंपनी के गेट पर कर्मचारियों की छंटनी के विरोध में चल रही राम कथा में बोल रहे थे। श्री शर्मा ने कहा कि इन कर्मचारियों की बहाली के लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं मंगलवार को भी इस संदर्भ में चंडीगढ़ में लेबर…
आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में धीरे धीरे संगठन में विस्तार करना शुरु कर दिया है। इससे पहले कई नियुक्तियों के बाद आज एक बार फिर पार्टी के कई पदाधिकारी नियुक्त किये गए हैं। देखिये पूरी लिस्ट
नई दिल्ली : अक्षरधाम स्थित खेल गांव के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बने 500 बेड के कोविड-19 केयर सेंटर का दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और एलजी अनिल बैजल ने संयुक्त रूप से किया। इस मौक पर एलजी ने कहा कि दिल्ली सरकार को इसके लिए बधाई कि सिर्फ 6 दिन के अंदर अच्छा कोविड केयर सेंटर बना दिया। यह कोरोना माहमारी से लड़ने से लड़ने में बहुत काम आएगा। वहीं, सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्वी जिला प्रशासन के अधिकारियों पर सरकार को गर्व है, पूर्वी जिले की बहुत घनी आबादी है। प्रशासन ने बहुत कम…
पलवल में जिला उपायुक्त नरेश नरवाल ने गांव दीघोट हलका के पटवारी डोर सिंह को निलंबित कर दिया है। उपायुक्त ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिरक्षक गुप्तचर विभाग हरियाणा से शिकायत प्राप्त हुई थी कि पटवारी डोर सिंह अपने पास कार्य को करवाने के लिए नीजि व्यक्ति रखता है और अपने मुख्यालय पर हाजिर नहीं रहता है। जिसकी जांच तत्कालीन अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा की गई, जांच में पाया गया था कि पटवारी डोर सिंह गांव में नहीं बैठता है जबकि उसे ग्राम सचिवालय दीघोट में एक कमरा अपना कार्य करने के लिए दिया हुआ था। इस लापरवाही के दृष्टिïगत वित्तायुक्त…
रेवाड़ी के पास दिल्ली-जयपुर हाईवे पर केमिकल से भरा हुआ एक टैंकर फ्लाइओवर नीचे गिर गया। टैंकर फ्लाइओवर के नीचे ट्रैक्टर-ट्राली पर जा गिरा, जिससे हादसे में आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि एक युवक और उसकी मां गंभीर रुप से घायल हो गई। वहीं टैंकर में भरे कैमिकल के रिसाव से 100 से ज्यादा गौवंश की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली जयपुर हाईवे पर निखरी गांव के फ्लाइओवर के पास अनियंत्रित होकर कैमिकल से भरा हुआ टैंकर नीचे पलट गया। ट्रक फ्लाइओवर से नीचे सर्विस लेन में चल रहे ट्रैक्टर ट्राली पर जाकर…
सिरसा में पुलिस ने एक ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग की दो युवतियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग को एक महिला चला रही थी। महिला पिछले छह महीने से इस गिरोह में सक्रिय थी, और लोगों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करती थी। जानकारी के मुताबिक अमनदीप कौर नामक युवती होटल से नंबर लिखकर ले गई थी, जिसके बाद होटल से खाना मगंवाने लगी। होटल का करीब 520 रुपये का बिल हुआ तो होटल मालिक ने बिल के लिए फोन किया। युवती ने अपने मकान पर आकर रुपये लेकर जाने की…
