नई दिल्ली – शाहिद अफरीदी हमेशा भी भारत के खिलाफ कड़वी बातें करते रहते हैं। हमेशा इस तरह की बातें करने के पीछे उनकी यही मंशा होती है कि वो चर्चा में रहें। कुछ दिन पहले वो कोरोना पॉजिटिव हो गए थे और ठीक होने के बाद उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ जगह उगला है। अफरीदी ने यूट्यूब शो पर बात करते हुए कहा कि एक ऐसा समय था जब पाकिस्तान की टीम का भारतीय टीम पर दबदबा बना होता था। उन्होंने कहा कि हमने भारत के खिलाफ हमेशा ही खेलना पसंद किया और उसे कई बार बुरी तरह से हराया…
Author: faridabadnews24
भोपाल – पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जोड़-तोड़ से शिवराज सिंह चौहान की अगुआई में भाजपा की सरकार तो बन गई, लेकिन पालेबंदी साफ तौर पर दिखने लगी है। तमाम कवायद के बाद किसी तरह मंत्रिमंडल का विस्तार तो हो गया, लेकिन अब विभागों के बंटवारे को लेकर मशक्कत शुरू हो गई है। शिवराज इसके लिए शनिवार को दिल्ली जाने वाले थे, लेकिन अचानक देर शाम यह यात्रा टल गई। सूत्रों का कहना है कि अब वे रविवार को सुबह दिल्ली जाएंगे। इससे कामकाज का बंटवारा होने में और भी विलंब हो सकता है। शिवराज सिंह चौहान ने पिछले…
बल्लभगढ़ : सामाजिक संस्था मिशन जागृति के द्वारा आज लोकल पर वोकल के लिए ऑनलाइन स्लोगन प्रतियोगिता का शुभारंभ श्री मूलचंद शर्मा जी के द्वारा किया गया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिस प्रकार माननीय प्रधानमंत्रीश्री नरेंद्र मोदी जी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लोकल सामानों के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने के लिए लोकल पर वह कल होने के लिए आगे आने के लिए कहा है इसी कड़ी में मिशन जागृति के द्वारा यह प्रतियोगिता बहुत कारगर सिद्ध होगी। इस अवसर पर वार्ड 1 के पार्षद मुकेश डागर ने कहा कि मिशन…
फरीदाबाद : शुक्रवार को प्रातः 7:00 बजे हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री विपुल गोयल के आह्वान पर सेक्टर 12 फरीदाबाद के महारैली मैदान में रखे गए वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में लगभग 500 पेड़ पीपल और बरगद के हवादार वृक्ष लगाए जिससे फरीदाबाद में बढ़ रहे प्रदूषण में अंकुश लगाया जा सके।पीपल एक ऐसा वृक्ष है जो 24 घंटे ऑक्सीजन देता है जिसकी आज के समय में इस भूमंडल में सर्वाधिक आवश्यकता है। यह कार्यक्रम भारत विकास परिषद और रोटरी क्लब द्वारा भी सफल हुआ है । उपरोक्त कार्यक्रम में पंडित मुकेश शास्त्री जी चेयरमैन…
भोपाल – मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान जारी है। रामेश्वर शर्मा को मध्य प्रदेश विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। कांग्रेस ने शर्मा की नियुक्ति पर सवाल उठाया है और इसे अवैध करार दिया है। पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जे पी धनोपिया ने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी लोकतांत्रिक परंपराओं की अनदेखी की जा रही है। प्रोटेम स्पीकर वह विधायक बनता है जो वरिष्ठ हो और पिछले पांच वर्षों से स्पीकर के पैनल में अपनी सेवा दिया हो, लेकिन शर्मा इस मापदंड पर खरा नहीं उतरते हैं। इसलिए उनकी…
नई दिल्ली – बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से सोशल मीडिया पर नेपोटिज़्म को लेकर बहस जारी है। ऐसे में कई बॉलीवुड सेलेब्स को ट्रोल किया जा रहा है, इस वजह से कई स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कमेंट ऑफ करने का फैसला किया है। इसी क्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और उनकी मां सोनी राजदान ने भी ऐसा किया है। अब आलिया भट्ट की मां ने तो सोशल मीडिया पर कमेंट ऑफ करने के बारे में बात की है और कटाक्ष के रुप में एक तस्वीर भी शेयर की है। सोनी राजदान…
नई दिल्ली – सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से नेपोटिज़्म को लेकर लगातार बहस जारी है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रख रहे हैं। इन सबके बीच कंगना रनोट सबसे अधिक मुखर रही हैं। अब उन्होंने नेपोटिज़्म को लेकर एक्ट्रेस तापसी पन्नू पर निशाना साधा है। उनकी ऑफ़िशियल ट्विटर अकाउंट से तापसी पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया गया। इसमें उन्हें चापलूस बताया गया है। टीम कंगना ने क्या लिखा दरअसल, सोशल मीडिया पर कंगना खुद मौजूद नहीं है। उनकी टीम का अकाउंट है। इस अकाउंट से 4 जुलाई यानि शनिवार को एक…
फरीदाबाद : बड़खल के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम पंकज सेतिया के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई वृद्धि को वापस लेने की मांग की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विजय प्रताप सिंह ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से मध्यमवर्गीय परिवार की परेशानियां बढ़ गई हैं। एक तरफ जहां कोरोना काल में लोग इस बीमारी से लड़ रहे है वहीं दूसरी लड़ाई जनता महंगाई से लड़ रही है। क्योंकि पेट्रोलियम पदार्थाें…
पलवल : उपायुक्त नरेश नरवाल ने वार्ड नंबर-2 कैलाश नगर पलवल, वार्ड नंबर-3 नजदीक जीत मैडिकल स्टोर राजीव नगर पलवल, मकान नंबर-548 वार्ड नंबर-31 न्यू हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी पलवल, मकान नंबर-263 वार्ड नंबर-31 न्यू हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी पलवल, गली नंबर-12 वार्ड नंबर-15 आदर्श कॉलानी पलवल, वार्ड नंबर-18 शिव कॉलोनी पलवल, मकान नंबर-63 वार्ड नंबर-23 न्यू कॉलोनी पलवल, मकान नंबर-427 वार्ड नंबर-19 इंद्रपुरी मौहल्ला पलवल, वार्ड नंबर-18 बसंत विहार पलवल, गली नंबर-2 वार्ड नंबर-6 किठवाडी पुल के सामने पलवल, वार्ड नंबर-21 गौडोता चौक नजदीक पुरानी सब्जी मंडी होडल, वार्ड नंबर-15 नजदीक रामलीला मैदान देशल मौहल्ला होडल, 22-सी नजदीक हनुमान मंदिर होडल,…
बल्लभगढ़ : हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री मूलचन्द शर्मा के बड़े भाई टिपर चंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ विधानसभा के स्थानीय पार्षदों को साथ लेकर शहर की जनता को भरपूर पेयजल सुविधा देने के लिए गांव मिर्जापुर में प्रशासन द्वारा लगाए जा रहे नए 6 ट्यूबेलों के कार्य का नारियल तोड़कर उद्घाटन किया। लगभग 10 दिन में यह ट्यूबवेल लग कर तैयार हो जाएंगे और बल्लभगढ़ की पेयजल आपूर्ति बढ़ जाएगी ।भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य चले हुए हैं । हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा…
