देश में कोरोना का कहर जारी है. देश में बीते 24 घंटे में कोरोना मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 14,516 नए केस मिले हैं जिसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,95,048 हो गई है. वहीं कोरोना वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 12,948 हो चुकी है. पिछले एक दिन में जानलेवा वायरस के चलते 375 की मौत हुई है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश में 395048 कोरोना संक्रमित मरीजों में 168269…
Author: faridabadnews24
Oil India में अनेकों पदों पर भर्तियां होने जा रही है ये भर्तियां ऑयल इंडिया लिमिटेड, नवरत्न पब्लिक सेक्टर, नोएडा ऑफिस में हो रही है। यहां पर जूनियर असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट के दस पदों पर आवेदन जारी किये गए हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए एक जुलाई 2020 का आखिरी समय है। पदों का विवरण सीनियर असिस्टेंट (स्टेनो टाइपिस्ट ग्रेड – VII)- 3 पद सीनियर असिस्टेंट (हिंदी ट्रांसलेटर ग्रेड- VII)- 1 पद जूनियर असिस्टेंट (क्लर्क-कम-कंप्यूटर ऑपरेटर)- 5 पद जूनियर असिस्टेंट (हिंदी टाइपिस्ट-कम कंप्यूटर ऑपरेटर)- 1 पद Oil India में अनेकों पदों पर भर्तियां होने जा रही है ये भर्तियां ऑयल…
फरीदाबाद । मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा डाॅक्टर द्वारा लिखी दवाई के बजाय दूसरी गलत दवाई देने से एक मरीज की जान के लाले पड़ गए और उनकी हालत और अधिक चिंताजनक हो गई, जिस पर उन्हें फिर से अस्पताल जाकर फिर से डाॅक्टर से परामर्श लिया तथा दूसरे मेडिकल स्टोर से सही दवा लेकर इलाज शुरू किया। मरीज के पति ने प्रशासन से शिकायत की है कि ऐसे गैर जिम्मेदार मेडिकल स्टोर का लाइसेंस रद्द किया जाए ताकि वे भविष्य में किसी के जीवन से खिलवाड़ न कर सकें। जानकारी के अनुसार सैयदवाड़ा ओल्ड फरीदाबाद निवासी सतपाल चौधरी अपनी धर्मपत्नी…
बल्लभगढ़ : थाना आदर्श नगर क्षेत्र के अंतर्गत सुभाष कॉलोनी में गली नंबर तीन में शुक्रवार रात दो गुटों में हुआ विवाद चाकू-बाजी में परिवर्तित हो गया और इस घटना में सोनू नामक युवक की मौत हो गई। जबकि दोनों तरफ से पांच अन्य लोग घायल हो गए। इनमें से संतोष व मोनू को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि साजिद, रविद्र व पंकज को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संतोष व सोनू गुट के बीच तीन दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद का निपटारा करने…
कोरोना वायरस के इलाज के लिए दुनियाभर के डॉक्टर वैक्सीन बनाने के लिए लगे हुए हैं, लेकिन भारत में तमिलनाडू में डॉक्टरों ने सिद्ध किया है कि हर्बल मिश्रण की कबासुरा कुडिनेर का कोरोना पर सकारात्मक असर हुआ है। सिद्धा के दो रिसर्च पेपरों में दावा किया गया है कि मिश्रण संक्रमित मरीजों पर प्रभावकारी रहा है। कबासुरा कुडिनेर हर्बल मिश्रण है जिसमें अदरक, पिप्पली, लौंग, सिरुकनकोरी की जड़, मूली की जड़, कडुक्कई, अजवाइन और अन्य जड़ी बूटी शामिल हैं। इसको मिलाकर चूर्ण तैयार किया जाता है और बाद में इसमें पानी मिलाया जाता है। फिर काढ़ा बनाने के लिए इसे…
हिसार : दूध निकालने के लिए पहुंचे मालिक को गाय ने लात क्या मार दी, उसने गाय को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। पटेलनगर में रविदास कॉलोनी स्थित पोस्ट ऑफिस के पास शुक्रवार सुबह करीब सात बजे हुई इस घटना में गाय खूंटे से बंधी छटपटाती रही, लेकिन गुस्साया युवक मोहित उर्फ गोली उसके सिर और कमर पर डंडे मारता रहा। चार-पांच डंडे खाने के बाद गाय बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी और दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों की सूचना पर जब तक पुलिस पहुंचती युवक फरार हो गया। पुलिस ने मोहित के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित…
बल्लभगढ़ : स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक व्यक्ति से 21 पेटी नकली सैनिटाइजर पकड़ा है। उससे चार फैक्ट्रियों के लेबल और सैनिटाइजर बनाने का सामान भी बरामद हुआ है। सैनिटाइजर के नमूने लेकर जांच के लिए चंडीगढ़ भेज दिए गए हैं। औषधि नियंत्रक संदीप गहलियान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली एक व्यक्ति बल्लभगढ़ में नकली सैनिटाइजर मेडिकल स्टोर पर बेचने के लिए आ रहा है। वरिष्ठ औषधि नियंत्रक कर्ण गोदारा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम बनाई गई। इस टीम में पलवल के वरिष्ठ औषधि नियंत्रक कृष्ण कुमार के साथ उन्हें भी शामिल किया गया। टीम राहुल…
फरीदाबाद : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्षा कुमारी सैलजा ने गलवान घाटी में देश की रक्षा करते हुए भारतीय सेना के शहीद हुए 20 सैनिकों की शहादत को नमन करते हुए कहा कि हमारे निहत्थे सैनिकों को चीनी सेना ने धोखे से मार दिया और सरकार गहरी नींद में सोती रही। बॉर्डर पर पिछले कई महीनों से स्थिति तनावपूर्ण चल रही थी, इसके बावजूद सरकार ने इसे गंभीरता से क्यों नहीं लिया। कुमारी सैलजा ने कहा कि आज समूचा देश चीन की इस नापाक हरकत के खिलाफ आक्रोश में है और सरकार से जवाब मांग रहा है कि 20 सैनिकों…
फरीदाबाद : जिलाधीश यशपाल यादव ने जिला में कंटेनमेंट जोन की सूची संशोधित की है, जिसके तहत नए क्षेत्र कंटेनमेंट जोन में शामिल किए हैं। अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 151 से बढ़कर 195 हो गई है। इन कंटेनमेंट जोन में जिला प्रशासन, हरियाणा सरकार व केंद्र सरकार द्वारा जारी सभी हिदायतें लागू होंगी। कंटेनमेंट जोन के क्षेत्र से बाहर शहरी क्षेत्र में 200 मीटर की परिधि तक तथा ग्रामीण क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन के क्षेत्र से बाहर 1000 मीटर की परिधि तक का क्षेत्र बफर जोन घोषित किया है। जिलाधीश ने बताया कि पहले घोषित 151 कंटेनमेंट जोन के…
मथुरा : ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित के आह्वान पर रीजेंसी गार्डन बीएसए कॉलेज के सामने मथुरा पर समिति की टीम ने लद्दाख की गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि देते हुए चीन के राष्ट्रपति शीजंपिंग का पुतला फूंक कर अपना रोष व्यक्त किया l सैकड़ों की संख्या में लोगों ने रीजेंसी गार्डन पर एकत्रित होकर मोमबत्ती जलाकर शहीदों को नम आंखों से याद कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभा में 2 मिनट का मौन रखते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की l समिति के संरक्षक बलदेव…
