फरीदाबाद : डिस्टेंस सत्याग्रह आंदोलन का 16 वा दिन था आज बाबा रामकेवल अनशनकारी क्रोधित होकर मौन व्रत पर बैठ गए और लिखित में कहा सरकार का तानाशाही क्रूरता पूर्ण अड़ियल रवैया रहा तो जल्द ही अनशन शुरू करूंगा हम पत्रकारों, आरटीआई एक्टिविस्ट व समाजसेवियों पर झूठे मुकदमे अत्याचार उत्पीड़न बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे, लोकतंत्र संविधान में अभिव्यक्ति की आजादी को बर्बाद नहीं होने देंगे, हम विधि द्वारा स्थापित सभी नियम कानून व मर्यादाओं का विधिवत पालन करना जानते हैं और सरकार व अधिकारियों को भी मजबूर करेंगे कि संवैधानिक पद पर जो शपथ ली है उन सभी का…
Author: faridabadnews24
गाजियाबाद : सर्व समाज एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा नेता ने गलवान घाटी में चीन की सेना द्वारा निहत्थे भारतीय सैनिकों पर कायराना हमले कि आयुष कौशिक ने कड़ी निंदा करते हुए शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। आयुष कौशिक ने चीन की नापाक हरकतों पर आत्रमक्ता दिखाते हुए केंद्र सरकार से चीन से व्यापारिक रिश्ते खत्म करने की अपील की है। उन्होंने भारत की संप्रभुता और अखंडता को सर्वोपरि बताते हुए कहां है कि भारत को चीन से सर्वाधिक खतरा है, उन्होंने कहा कि चीन शातिर देश है। उन्होंने सरकार से अपील की चीनी समान पर…
हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चन्द गुप्ता ने वर्ष 2020-21 की शेष अवधि के लिए विधायक राजेन्द्र सिंह जून को सरकारी आश्वासनों तथा विधायक जयवीर सिंह को अधीनस्थ विधायी कमेटियों का सदस्य मनोनीत किया है।
फरीदाबाद : जेसीबी अपने कर्मचारियों की छटनी कर रही है और यहां से अपना बोरिया बिस्तर समेट कर जयपुर और पुणे की ओर शिफ्ट कर रही है ऐसे में किसानों से कौड़ियों के भाव ली गई जमीन किसानों को वापस होनी चाहिए। यह कहना था पूर्व पार्षद जगन डागर का । श्री डागर गुरुवार को विधायक नीरज शर्मा द्वारा आयोजित चौथे दिन की राम कथा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह कंपनियां सरकार की आड़ लेकर किसानों से उनकी जमीन कौड़ियों के भाव छीन लेती हैं। और फिर बाद में अरबों रुपए में उनके छोटे-छोटे प्लॉट काटकर बेच…
पलवल : गौरक्षा दल जिला पलवल , लिव फ़ॉर नेशन संगठन हरियाणा , टीम मोनू मानेसर द्वारा आज फिर एक 10 टेरी गाड़ी पलवल पुलिस के साथ पकड़ी जिसमे 21 गौवंश को बुरी तरह बांध रखा था जिसे up से हरियाणा मेवात काटने के लिए ले जा रहे थे एक साथ 2 गाड़ी थी एक भागने में कामयाब हुई गौ रक्षको ने 10 टेरी ट्रक पकड़ा मौके पर गौ सेवक शैलेन्द्र हिन्दू ,मोनू मानेसर,अनिल कौशिक पुरखासिया, पुनीत वशिष्ठ, मनोज , विष्णु , अरुण ,विक्रम ठाकुर , कपिल , प्रवीण वशिष्ठ , सोनू हिन्दू ,नरेंद्र डंगवाल,जुगन,भोला, राहुल दिघोट, सतीश, संजय पंडित,अशोक…
फरीदाबाद : अखिल भारतीय संत एकता आंदोलन परिषद एवं गुरु गोरक्षनाथ मानव कल्याण संस्थान कपूरथला पंजाब के परमाध्यक्ष महंत कैलाश नाथ हठयोगी ने एक बयान जारी कर कहा कि जो हमारे सेना के जवान शहीद हुए हैं उनको नमन करते हुए देश एवं विश्व के शासकों से आग्रह एवं सुझाव देते हुए कहा है कि अपनी सत्ता के लिए नूरा कुश्ती लड़ रहे हैं वह बंद होनी चाहिए उनके देश की जनता मूकदर्शक बने देख रही है तथा समय की प्रतीक्षा कर रही है जो सबसे बड़ा झूठ बोलेगा वह सबसे बड़ा नेता कहलायेगा संपूर्ण विश्व तनावग्रस्त है युवा वर्ग…
हिसार । भाजपा की महिला नेता सोनाली फौगाट काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनको आज उनके निवास से गिरफ्तार किया गया है। उनको हिसार मार्केट कमेटी के सचिव सुल्तान सिंह को सरेआम थप्पड़ और चप्पल से पीटने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। बाद में उनको कोट से जमानत मिल गई। गिरफ्तारी के बाद सोनाली फौगाट को सीधे कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें जमानत दे दी गई। साेनाली फौगाट अभी अदालत में ही है। सोनाली फौगाट को गिरफ्तारी के तुरंत बाद ही जमानत मिल गई। सोनाली मजिस्ट्रेट पुष्पा की कोर्ट में पेश हुई ही थीं। अदालत…
बल्लभगढ़ : बाजार में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने पर अब प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क दिखाई दे रहा है। मंगलवार को एसडीएम त्रिलोक चंद स्वयं अपने दस्ते के साथ बाजार के दौरे पर निकले। उन्होंने इस दौरान 13 ऐसे दुकानदारों के चालान काटे, जिनका नंबर नहीं था और वो अपनी दुकानों का आधा शटर खोल कर बाहर बैठे हुए थे। प्रशासन ने शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए एक दिन दाएं और दूसरे दिन बाएं तरफ की दुकानों को खोलने का नियम लागू किया हुआ है। इस नियम का दुकानदार लगातार उल्लंघन कर रहे हैं। प्रशासन उतना…
New Delhi News, 16 June 2020 : भारत का अपना खुद का रोपोसो ऐप वीडियो-शेयरिंग और नेटवर्किंग प्लेटफ़ॉर्म स्पेस में खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दे रहा है। यह विकास ऐसे समय में हुआ है जब इस क्षेत्र के कई खिलाड़ी कई विवादों के मद्देनजर गंभीर रूप से आलोचना झेल रहे हैं। ग्लांस के स्वामित्व वाला यह प्लेटफार्म भारत में ही निर्मित है और स्वदेशी होने पर रोपोसो को गर्व है। इस प्लेटफार्म के 50 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ता हैं और एक महीने में 5 बिलियन से अधिक वीडियोस देखे जाते हैं। यह अंग्रेजी सहित अन्य 10 भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं में…
जेसीबी के गेट पर राम कथा का तीसरा दिन टेकमसे से हटाए गए कर्मचारियों ने विधायक को ज्ञापन सौंपा फरीदाबाद : कोई भी विदेशी कंपनी भारतीय जनता का भला नहीं सोचती उनके ध्यान में सिर्फ मुनाफा है, यह कहना था एनआईटी के विधायक नीरज शर्मा का। श्री शर्मा फरीदाबाद में कर्मचारियों की छटनी के विरोध में आयोजित रामकथा के दौरान टेकमसे कंपनी से निकाले गए कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। टेकमसे कंपनी से निकाले गए दर्जनों कर्मचारी आज रामकथा स्थल पर श्री शर्मा को ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस अवसर पर भारत चीन सीमा पर वीरगति को प्राप्त हुए…
