Author: faridabadnews24

फरीदाबाद। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गाँधी जी के 50वे जन्मदिन पर फरीदाबाद के गरीब एवं पिछड़े बच्चों को खाद्य सामग्री दी। एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में गरीब बच्चों को मास्क, फल, पैन-कॉपी, ब्रेड एवं बिस्कुट बांटे गए। इस मौके पर कृष्ण अत्री ने किडनी के मरीज के डायलिसिस के लिए रक्तदान भी किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने कहा कि राहुल गांधी जी ने निर्णय लिया था कि भारत-चीन सीमा पर हुए हमले और कोरोना महामारी के चलते हुए इस साल…

Read More

महानगर अध्यक्ष गौरव शर्मा ने चीन हमले में हुए शहीदों को श्रृद्धांजलि अर्पित की हैं। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा युवा टीम,उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष गौरव शर्मा ने गलवान घाटी में चीन की सेना द्वारा भारतीय सैनिकों पर कायराना हमले की कडी निंदा करते हुए शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की हैं। गौरव शर्मा ने चीन की नापाक हरकतों पर केन्द्र सरकार से चीन से व्यापारिक रिश्ते खत्म करने की अपील की हैं। उन्होंने सरकार से अपील की हैं कि चीनी सामान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगनी चाहिए।

Read More

फरीदाबाद : डिस्टेंस सत्याग्रह अन्दोलन का 17 वाँ दिन था और मौन व्रत का दूसरा दिन।सरकार के अड़ीयाल रवैये से नाराज बाबा ने कल से अन्न त्यागने की घोषणा कर दी।कहा सरकार कोरोना की आड़ में अत्याचार को दिन पर दिन बढावा दे रही है।अगर सरकार व प्रशासन मारने पर ही तुले हैं तो ऐसा ही सही।कोरोना काल में भी अनशन को मजबूर कर रही है सरकार।अब बर्दाश्त से बाहर ही गई बात।हम गाँधी गिरि से ही सत्याग्रह करेंगें देखते हैं कब तक नही सुनता प्रशासन व सरकार।हमें त्याग तपस्या व बलिदान का रास्ता मालुम है।कल से मौन व्रत त्याग…

Read More

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म नई दिल्ली के होली फैमिली हॉस्पिटल में 19 जून 1970 को हुआ था. इस तरह से राहुल ने अपनी जिंदगी का अर्धशतक पूरा कर लिया है. कोरोना महामारी और चीन की ओर से किए गए हमले में 20 जवानों की शहादत के मद्देनजर राहुल गांधी इस बार अपना जन्म दिन नहीं मनाएंगे. हालांकि, कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल के जन्मदिन के मौके पर गरीबों व जरूरतमंदों को राशन और भोजन वितरित करने का काम जरूर करेंगे. राहुल गांधी के जीवन के पचास साल का सफर ऐसे समय पर पूरा हुआ है, जब उनकी पार्टी…

Read More

नई दिल्ली :  उत्तरी दिल्ली निगम के वार्ड समितियों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के होने वाले चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। विधानसभा चुनाव में जिस निर्दलीय पार्षद पूनम ने भाजपा ज्वाइन की थी  बृहस्पतिवार को उसने आम आदमी पार्टी (आप) से पर्चा भर नरेला जोन अध्यक्ष पद के लिए दावा कर दिया है। हालांकि, इससे भाजपा के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं होगी क्योंकि भाजपा पहले से बहुमत में हैं। अगर पार्षदों ने दल बदल नहीं किया तो भाजपा के उम्मीदवारों की जीत तय है। हालांकि, भाजपा पार्षद पूनम का AAP की ओर से पर्चा भरने से…

Read More

देश में कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड बढ़त दर्ज की गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना के 13 हजार 586 नए मामले सामने आए हैं और 336 लोगों की मौत हो गई है. अब कुल मरीजों की संख्या 3 लाख 80 हजार 532 हो गई है. कोरोना से अब तक 12 हजार 573 लोगों की मौत हो चुकी है. राहत की बात है कि पिछले 24 घंटे के अंदर 10 हजार 386 मरीज ठीक हो चुके हैं. कोरोना से जंग जीतने वाले लोगों का कुल…

Read More

फरीदाबाद : कृष्णा कॉलोनी की एक झुग्गी में जब पुलिस ने छापा मारा तो वहां नोटों की गड्डियां देखकर वह भी सकते में आ गई। झुग्गी के अंदर से 35.66 लाख रुपये बरामद किए गए। वहीं शराब की 19 पेटियां भी बरामद हुईं। पुलिस को सूचना मिली थी कि कृष्णा कॉलोनी की एक झुग्गी में माया नाम की महिला शराब का अवैध कारोबार करती है। इस सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई की। माया को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ सेक्टर-8 थाने में एक्साइज एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का…

Read More

सोनीपत ; सोनीपत के बड़ौली इलाके में विजिलेंस की टीम ने बिजली विभाग के एक कर्मचारी को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी सीनियर शिफ्ट असिस्टेंट सुरेंद्र कुमार ने किसान से खेत के ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने की एवज में दस हजार की रिश्वत ली थी। अब किसान ने इसकी शिकायत विजिलेंस को दी थी, जिसके बाद विजिलेंस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक बड़ौली निवासी किसान ने अपने खेत से बिजली के ट्रांसफार्मर को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए शिकायत दी थी, जिसके बाद किसान की मुलाकात बिजली विभाग…

Read More

फरीदाबाद : भारत-चीन सीमा पर चीन के द्वारा कायराना रूप से भारतीय सेना के वीर जवानों पर किये गए हमले के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बीके चौक पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने किया। इस दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 15 जून की रात  को भारत-चीन सीमा पर चीनी सैनिकों द्वारा कायराना हरकत करते हुए भारतीय सैनिकों पर धोखे…

Read More

रोहतक: भाजपा युवा नेता नागेंद्र शर्मा का कहना है कि इस समय कोरोना वायरस के चलते भारत के जो हालात हो रहे हैं, उसको देखते हुए भी हम भारत की एकता और अखंडता पर आंच नहीं आने देंगे। हर भारतवासी देश के लिए मर मिटने को तैयार है।  नागेंद्र शर्मा ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का कहना है कि हमने हमेशा शांति का प्रयास किया है लेकिन अगर कोई हमारी भावनाओं से खिलवाड़ करेगा तो उसका मुकाबला करने के लिए भारत हर समय तैयार है। नागेंद्र शर्मा ने चीन हमले में सैनिक…

Read More