चंडीगढ़ के सेक्टर 63 में हरियाणा बीजेपी के नेता चंद्रप्रकाश कथूरिया ने सोसाइटी में दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना के बाद आसपास के लोगोंं ने पहले तो उनकी वीडियो बनाई और जमकर भड़ास भी निकाली और बाद में पुलिस को सूचना दी तो पुलिस पीसीआर ने उनको चंडीगढ़ पीजीआई में भिजवाया। हालांकि बाद में उनका इलाज फोर्टिस में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को बीजेपी नेता और पूर्व चैयरमेन चंद्र प्रकाश कथूरिया अपनी महिला मित्र से मिलने के पहुंचे थे। लेकिन जैसे ही वो फ्लैट में दाखिल हुए तो किसी ने फ्लैट के दरवाजे पर लगी…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के कथन अनुसार Vocal for Local एक्टिविटी का आयोजन किया गया। मंच की चेयरपर्सन अंबिका शर्मा जी द्वारा स्वदेशी अपनाओ अभियान के अंतर्गत देशवासियों को जागरूक करने हेतु देश के विभिन्न राज्यों से पुरुषों और महिलाओं से स्लोगन, सन्देश और कविताएं लिखित रूप में मांगी गई। लिखित स्लोगन व कविताओ के माध्यम से स्वदेशी अपनाओ अभियान लगभग एक हफ्ता चलाया गया। अधिकतर संख्या में महिला व पुरुष दोनों ने अपने अच्छे अच्छे स्लोगन व कविताएं भेजी जिनमें स्वदेशी अपनाओ को महत्व दिया गया। मंच की चेयरपर्सन अंबिका…
राजनीति : भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष के लिए दौड़ शुरू हो गई है। लॉक डाउन का चौथा चरण खत्म होने के साथ ही भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पद की चयन प्रक्रिया जोर पकड़ सकती है। हाल फिलहाल सभी दावेदार संगठन के यह पद हासिल करने की जोड़-तोड़ में लगे हैं, और सभी नेता अपनी अपनी तैयारी कर रहे हैं। हरियाणा में प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी के लिए दौड़धूप में जुटे नेता लगातार संगठन से टच में हैं। हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में सबसे मजबूत फिलहाल मौजूदा अध्यक्ष सुभाष बराला ही माने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर…
मथुरा : मथुरा ब्रज के शेखर तोमर ने मुंबई की फिल्मी दुनिया में प्रवेश कर एक वेब सीरीज बनाकर अपने जिले मथुरा और परिवार का भी नाम रोशन किया कल 22 मई को उनकी वेब सीरीज इश्क कपल्स रिलीज हुई है l इस फिल्म में लव और कॉमेडी का संपूर्ण समावेश है l इस वेब सीरीज को आज तक इंटरनेट पर 10 में से 8 रेटिंग मिल चुकी है l इसी से उत्साहित होकर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति की टीम फिल्म निर्देशक शेखर तोमर के घर प्रताप नगर महोली रोड मथुरा पर पहुंची l ब्रज यातायात एवं पर्यावरण…
गुरुग्राम : लॉक डाउन प्रतिबंधों में चरण बंद ढील के साथ जीवन सामान्य हो रहा है। मई शुक्रवार को भाजपा नेता नागेंद्र शर्मा ने सभी से उचित सावधानी बरतने का आग्रह किया। नागेंद्र शर्मा ने कहा हमें निकलने का मौका मिल रहा है । भले ही धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से इस तरह के समय में मास्क या गमछा अनिवार्य है। जब भी आप बाहर कदम रखते हैं मास्क या गमछा जरूर पहने , और ये निवेदन हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने स्वयं पहनकर सभी देशवासियों से निवेदन भी किया है । कम से कम हम…
फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त के के राव की दिशा निर्देश पर कार्य करते हुए प्रभारी क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने विशेष सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर सरकारी गेहूं का गबन करने वाले डिपो धारक को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।प्रभारी क्राइम ब्रांच ने बताया कि खबर मिली थी कि उपरोक्त डिपो धारक गांव सीही निवासी नरेंद्र ने सरकारी गेहूं का गबन किया है। आरोपी ने गबन किए हुए गेहूं को मिर्जापुर गांव में बने हुए फार्म हाउस में छिपा रखा है।प्रभारी क्राइम ब्रांच ऊंचागांव ने टीम तैयार कर रेड की जिसमें उपरोक्त आरोपी के द्वारा गबन…
फरीदाबाद : बडखल विधानसभा क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा ने आज शुक्रवार को फरीदाबाद नगर निगम के आयुक्त डाॅ. यशपाल गर्ग अन्य निगम अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक कर विधानसभा क्षेत्र के सभी दस वार्डों,आठों गांवों तथा कालोनियों में पानी व सीवरेज का समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। विधायक सीमा त्रिखा ने बैठक में बताया कि उन्होंने प्रदेश के बजट सत्र के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विधानसभा में उठाया था तथा स्पीकर ने इनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर उनके हल निकालने का आदेश दिया था।इसी के तहत विधायक सीमा त्रिखा…
कोरोना से बचाव के लिए लगाए गए लॉक डाउन के चलते मार्च से बंद स्कूल 15 जुलाई के बाद खुल सकते हैं। मानव संसाधन विकास मंत्रालय स्कूलों में पढ़ाई के लिए गाइडलाइन तैयार कर रहा है। जो जल्द ही जारी हो सकती है। स्कूल चलने पर 1 दिन में 33% या 50% बच्चे ही स्कूल जाएंगे। उपलब्ध संसाधनों के आधार पर राज्य सरकार और स्कूल प्रशासन तय करेंगे कि कितने बच्चे बुलाने हैं। छात्रों की संख्या के आधार पर हाथ धोने की सुविधा, टॉयलेट, पीने के पानी के नल इत्यादि बढ़ाने पड़ सकते हैं। 50% छात्रों का फार्मूला लागू करने…
अंबाला में एक महिला के साथ दुष्कर्म और गाली गलौच व मारपीट करने मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में महिला की शिकायत पर आरोपी दीपू उर्फ सन्नी पर मामला दर्ज किया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही है। जानकारी के मुताबिक अंबाला की महिला का आरोप है कि दीपू के तीन बच्चे हैं और वह उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने बताया कि उसकी जान पहचान करीब पांच साल पहले हुई थी। पीड़िता ने बताया कि उसके एक बच्चा है और अब आरोपी उसके साथ गाली गलौच और…
हरियाणा में मंत्रियों के लिए मकान भत्ता अधिनियम में संशोधन को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अब जो मंत्री सरकारी मकान नहीं लेते हैं या किन्हीं वजहों से नहीं मिल पाता है तो एक लाख रुपए भत्ता मिलेगा। आवास के लिए अस्सी हजार और जल तथा बिजली प्रभारों के लिए 20 हजार रुपये मिलेगा।
