Author: faridabadnews24

गुरुग्राम । LIVE Gurugram, Faridabad, Nuh Coronavirus News Update: हरियाणा में कोरोना के संक्रमण की चपेट में अब तक 793 लोग आ चुके हैं जिसमें से 418 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं और मरने वालो की संख्या 11 हो गई है। वहीं देश में संक्रमितों की संख्या 74 हजार से ज्यादा हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में 74,281 मामले सामने आए हैं। 24,386 लोग ठीक हुए हैं और 2415 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा महाराष्ट्र में 25,000 से ज्यादा कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं। सिर्फ मुंबई में ही 15,000 से…

Read More

दिल्ली में शराब की तस्करी के रोज नए मामले सामने आ रहे हैं. तस्करों ने लॉकडाउन के दौरान ज्यादा फायदा के लिए दिल्ली में शराब की तस्करी के लिए नए-नए तरीके निकाले हैं. गाड़ियों में सब्जी लादने के बहाने से भी तस्कर शराब की तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं. दिल्ली की तिगरी थाना पुलिस ने मंगलवार से बुधवार के बीच रात में बैरिकेडिंग लगाकर जांच की तो तस्करों की पोल खुल गई. दरअसल पुलिस बैरिकेड लगाकर गाड़ियों की जांच कर रही थी, तभी एक गाड़ी को देखकर पुलिस को शक हुआ. पूछताछ पर ड्राइवर ने बताया कि…

Read More

लॉकडाउन के बाद दिल्ली में मेट्रो कब से चलेगी? ये तो अभी तय नहीं है, लेकिन डीएमआरसी ने कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय शुरू कर दिए है. इस सिलसिले में डीएमआरसी 264 मेट्रो स्टेशन, 2200 कोच, 1100 लिफ्ट एस्केलेटर और एक हजार लिफ्ट की सफाई और मेंटेनेंस का काम शुरू कर चुकी है. इसके साथ साथ कोच के अंदर स्टेशनों पर मुसाफिरों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने का इंतजाम भी किया जा रहा . डीएमआरसी ने कहा है कि मुसाफिरों की सुरक्षा के लिहाज से मेट्रो सेवा की शुरुआत करने से पहले सिग्नल, ट्रैक और तमाम दूसरे तकनीकी…

Read More

मुरैना जिले की पोरसा में एक शिक्षक ने अपनी ही बेटी से दो बार दुष्कर्म कर दिया. दुष्कर्म करने से पहले बेटी के हाथ-पैर बांध दिये जाते थे. शरीर पर काटने के निशान भी दिखाई दे रहे हैं. पिता पर निरंतर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए एक किशोरी ने बड़ी बहन के माध्यम से चाइल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत की थी. इस शर्मनाक हरकत में माता-पिता दोनों शामिल हैं. पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. घटना की प्राथमिक तथ्य सामने आने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बुधवार को दोनों…

Read More

कोरोना और लॉकडाउन के कारण पलायन कर रहे मजदूरों के साथ तीन प्रदेशों में बड़े हादसे हुए हैं. मध्य प्रदेश के गुना में बुधवार देर रात 60 से अधिक मजदूरों की बस का एक्सीडेंट हो गया. इस हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई है. वहीं, उत्तर प्रदेश में बस ने मजदूरों को कुचल दिया, जिसमें 6 की मौत हो गई है. बिहार में भी दो मजदूरों की मौत हुई है. पुलिस के मुताबिक, बुधवार देर रात गुना के कैंट थानाक्षेत्र में मजदूरों की बस और ट्रक में टक्कर हो गई. इस हादसे में 8 मजदूरों की मौके पर…

Read More

पलवल : पलवल जिला में कोविड-19 वैश्विक महामारी से बचाव के लिए राष्ट्रीय लॉकडाउन में जरूरतमंद परिवारों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा सरकार द्वारा जरूरतमंद परिवारों को डिस्ट्रेस राशन टोकन जारी करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है, जिसके तहत पलवल जिला में अब तक 11,015 परिवारों की डिस्ट्रेस राशन टोकन के लिए पहचान भी कर ली गई है। जिला के विभिन्न राशन डिपो पर इन टोकन की मैपिंग करते हुए पहले चरण में 2416 परिवारों के लिए नि:शुल्क गेहूं व दाल भी एलोकेट कर दी गई है, जिसके चलते 2416 डिस्ट्रेस राशन टोकन पर 9664 व्यक्तियों को निशुल्क…

Read More

बल्लभगढ़ : सारे नियमों को ताक पर रखकर जमातीयों को ले जा रही बस को नेशनल हाईवे स्थित झाड़सेंतली गांव के ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बस पर नंबर भी फर्जी था और  जमातीयों को ले जाने के लिए उनके पास प्रशासन द्वारा बनाए जाने वाला अधिकृत पास भी नहीं था। फिलहाल ग्रामीणों ने पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है लेकिन पुलिस ने अभी न तो कोई कार्रवाई की है और ना ही मीडिया के सामने कुछ भी बोलने को तैयार है। फरीदाबाद में नेशनल हाईवे स्थित सेक्टर 58 थाने…

Read More

फरीदाबाद : सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से एसडीम अमित कुमार को सेक्टर-12 में एक आटोमेटिक सैनिटाइजर मशीन भेंट की। मशीन भेंट करते समय मुख्य रूप से सेवादार टोनी पहलवान, कुलदीप सिंह साहनी, सुरेंद्र सिंह सांगा, नवीन पसरिचा, सरबजीत सिंह चौहान, अरुण वालिया एवं अन्य सेवादार उपस्थित रहे। इस मशीन से बिना छुए हाथों को सेनिटाइज किया जा सकता है।इस मौके पर परिसर में सभी आने-जाने वालों के हाथ साफ करवाए गये व मशीन को कैसे चलाना है यह भी सिखाया गया। इस अवसर पर एसडीएम अमित कुमार ने सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) का सेनिटाइजर मशीन…

Read More

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया है कि 15 हजार रुपये तक की सैलरी वालों का पीएफ सरकार भरेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह फैसला लिया है कि अगस्त तक कंपनी और कर्मचारियों की तरफ से 12 फीसदी 12 फीसदी की रकम EPFO में अपनी तरफ से जमा करेगी। देश में संगठित क्षेत्रों को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है। इसके साथ ही इस फैसले से 4 लाख से ज्यादा संस्थाओं को भी फायदा मिलेगा। लेकिन इस योजना की…

Read More

एक महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने क मामला सामने आया है। मामला सोनीपत के सदर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने मामले में एक अन्य महिला पर आरोपी की मदद करने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि 25 मार्च को उसके घर पर थी। इसी दौरान सोनीपत का रहने वाला संतोष कुमार एक महिला मोनिका के साथ उनके घर आया था। आरोपियों ने धोखे से उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ पिला दिया। जिसके बाद वह बेसुध हो…

Read More