फरीदाबाद : कोरोना के बढ़ते संकट की वजह से कई लोगों के काम ठप हो गए हैं, जिसकी वजह से मजदूरों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। देश में लॉकडाउन ने दिहाड़ी मजदूरों, बेघरों, और गरीब जनता के सामने जीवन को आगे चलाने और खाने का संकट खड़ा कर दिया है इस समय में उनके दुःख को कम करने और पेट की भूख को शांत करने के लिए प्रतिदिन 500 व्यक्तियों को पिछले 36 दिनो से लगभग जब से देश मे लॉकडाउन हुआ है आर टी आई एक्टिविस्ट दीपक मिश्रा जैन स्थानक सेक्टर – 7 रविंद्र जैन व जैन स्थानक…
Author: faridabadnews24
भारतीय थल सेना की आन बान शान, भारत माता की रक्षा के लिए सरहद पर अपने जान की परवाह न करते हुए डटे रहने वाले, एवं अपने मित्रों पर जान न्योछावर करने बाले फौजी भाई अनिल मिश्रा जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई आप का जीवन मंगलमय-सुखमय हो, ईश्वर से प्रार्थना है कि वह आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घ आयु तथा सुख समृद्धि के साथ आप प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्रदान करे। ।….
कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा दिया है. बड़े-बड़े देशों ने इस वायरस के सामने घुटने टेक दिए हैं. भारत भी इस कोरोना त्रासदी से लड़ रहा है और इसे हराने की पूरी कोशिश कर रहा है. लेकिन सवाल तो हर किसी के मन में है कि आखिर ये महामारी कब थमेगी, कब दोबारा जिंदगी पटरी पर आ सकेगी. अब रामायण में राम के किरदार से लोकप्रिय होने वाले अरुण गोविल ने इसका जवाब दे दिया है. रामायण के राम ने बताया कब खत्म होगा कोरोना अरुण गोविल ने सोशल मीडिया पर #AskArun सेशल के जरिए लोगों के…
फरीदाबाद: लॉकडाउन में शराबबंदी का शराब माफियाओं ने जमकर फायदा उठाया और कई गुना महज दामों पर शराब बेंचा और अब भी बेंच रहे हैं। फरीदाबाद पुलिस ने आज आनंगपुर की पहाड़ियों में कच्ची शराब बनाने के धंधे को भंडाफोड़ किया। ये शराब यहाँ काफी समय से बन रही थी और एक दबंग बड़े पुलिस अधिकारी को सूचित नहीं किया जाता तो ये खेल जारी रहता। यहाँ पुलिस ने मौके से कच्ची शराब बनाने के रा मेटेरियल लहान भी बरामद किया। पुलिस अब अवैध रूप से शराब बनाने एवं बेचने वाले के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही है। आज दिनांक 2…
फरीदाबाद : में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी से जहां स्वास्थ्य विभाग के हाथ पांव फुले हुए है । तो वहीं आज एक और कोरोना मरीज मिलने के बाद अब स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ विभाग के मुताबिक एक महिला निजी अस्पताल में इलाज कराने के बाद जब अपने घर दिल्ली पहुंच गई तब उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इसकी सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टर को कोरेन्टीन करते हुए अस्पताल पर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।…
फरीदाबाद ओल्ड फरीदाबाद की भीम बस्ती की डिस्पेंसरी में शुक्रवार को करोना महामारी रूपी वैश्विक संकट की घड़ी में (एएनएम)आशा वर्कर्स एवं सफाई कर्मचारियों व अन्य स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर्स व हॉस्पिटल स्टाफ का पार्षद सुभाष आहूजा, मण्डल अध्यक्ष सचिन शर्मा, जिला सचिव अनीता पाराशर, बंसीलाल, परविंदर मल्होत्रा, अमित, कृष्ण एवं अन्य भाजपाईयों द्वारा करोना योद्धाओं के रूप में सेवा कर रहे लोगों का पुष्प वर्षा कर एवं फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत करके मनोबल बढ़ाया है। इस मौके पर भाजपा सचिव अनीता पाराशर ने कहा कि देश में आई कोरोना महामारी के कठिन दौर में अपनी कर्तव्य परायनता को जारी रखकर आपदा के इस समय से सभी सच्ची कर्तव्य निष्ठा से दिन रात सेवा करके इस महामारी के विरुद्ध लड़ाई में अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए इस वैश्विक संकट की घड़ी में मोर्चा संभाले हुए राष्ट्र की सच्ची सेवा में जुटे ये करोना योद्धा विशिष्ट सम्मान के पात्र हैं। श्रीमती पाराशर ने आगे कहा कि इन करोना योद्धाओं द्वारा दिन-रात सेवा करने से ही जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति में काफी सुधार हुआ है और आप सभी बधाई के पात्र हैं। इस स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला सचिव अनीता पाराशर द्वारा की गई
बहादुरगढ़ : में कोविड-19 यानी कोरोनावायरस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बहादुरगढ़ पिछले 5 दिन में कोरोना का नया हॉटस्पॉट बनकर उभरा है। बहादुरगढ़ में आज करोना के 6 और पॉजिटिव केस सामने आए हैं। छह में से पांच करोना पॉजिटिव लोग बहादुरगढ़ की सब्जी मंडी में काम करने वाले थे और एक दिल्ली में कार्यरत स्टाफ नर्स कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिसके बाद झज्जर जिले में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। अकेले बहादुरगढ़ की सब्जी मंडी से अब तक 27 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं और झज्जर की सब्जी…
पंचकूला के बहुचर्चित मोरनी गैंगरेप मामले में 21 महीने बाद एक और आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने गैंगरेप के आरोपी विष्णु को कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वर्ष 2018 में 40 लोगों ने पंचकूला के मोरनी में महिला के साथ गैंगरेप किया था। जिसके बाद पुलिस विभाग के उच्च पदस्थ अधिकारियों ने मामले में एसआईटी का गठित की थी। एसआईटी ने ही करीब 21 महीने बाद एक और आरोपी विष्णु को गिरफ्तार किया है। यह वही आरोपी है, जिसने पीड़िता को स्वयं को पुलिसकर्मी बताकर…
यमुनानगर में नांदेड़ साहिब से पांच श्रद्धालु 30 अप्रैल को लौटे थे। सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। अब रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इनमें से चार की रिपोर्ट जहां नेगेटिव है वहीं एक की पॉजिटिव है। नांदेड़ साहिब गुरुद्वारा साहब से सिख श्रद्धालुओं का जत्था पंजाब आया था। इसमें यमुनानगर के लोग भी थे। अंबाला से होते हुए करीब पांच लोग 30 अप्रैल को यमुनानगर पहुंचे। यहां स्वास्थ्य विभाग ने जांच करते हुए उन्हें क्वारंटाइन को कहा था। उनमें से चार की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है, जबकि एक कालिंदी…
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 17 मई तक चलने वाले लॉकडाउन-3.0 अवधि के दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोग सरकार का सहयोग करेंगे और ऐसी उनको हरियाणा की जनता से उम्मीद भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के लिए बताई गई दो गज दूरी बनाए रखने के बारे में ध्यान रखना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन-3.0 के दौरान ग्रीन, ऑरेंज व रेड जोन तीन क्षेत्रों में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के सहयोग से व केंद्र सरकार की हिदायतों के अनुसार औद्योगिक व आर्थिक गतिविधियां संचालित की जाएंगी। उन्होंने…
