वैश्विक महामारी कोरोना से आमजन की सुरक्षा को लेकर पुलिस चौक-चौराहों पर मुस्तैद है तो पुलिस कंट्रोल रूम भी कोरोना जंग जीतने के मोर्चे पर डटा हुआ है। पिछले 54 दिनों से लॉकडाउन के चलते थानों में फरियादी घटे हैं तो कंट्रोल रूम में फरियादों का ग्राफ तीन गुणा बढ़ा है। तकरीबन 25 हजार से ज्यादा शिकायतें अब तक दर्ज हो चुकी हैं, यानि हर रोज 400 से 500 शिकायतें कंट्रोल रूम में पहुंच रही हैं। कोरोना वायरस के चलते लोग घरों में सुरक्षित हैं, लेकिन घरेलू हिंसा के मामलों में इजाफा हुआ है। हिंसा की सीधी शिकायत कंट्रोल रूम…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : तिगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक ललित नागर ने कहा है कि केंद्र सरकार प्रवासी मजदूरों को राहत देने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। प्रवासी मजदूर जहां खाना-पीने की समस्याओं से जूझ रहे है वहीं सरकार द्वारा उन्हें उनके घरों तक भी नहीं पहुंचाया जा रहा, नतीजतन मजदूर पैदल ही अपने घरों की ओर चल रहे है और कई मजदूर तो दुर्घटनाओं में अपनी जान भी गंवा चुके है, ऐसे में सरकार को चाहिए कि इन प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने का बंदोबस्त करें। श्री नागर आज एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के…
फरीदाबाद : फरीदाबाद शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था मिशन जागृति के द्वारा जरूरतमंदों की हर तरीके से मदद को जारी रखते हुए अब एक नई मुहिम छेड़ी है जिस का नारा है जागते रहो जगाते रहो। संस्था के जिला उपाध्यक्ष राजेश भूटिया ने बताया कि जागते रहो जगाते रहो की कड़ी में रविवार से शुरू अभियान के दूसरे दिन फरीदाबाद के अलग-अलग स्थानों पर लोगों को जागरूक किया गया। इसमें संस्था के द्वारा लोगों को इस महामारी के बारे में कि यह कितनी खतरनाक बीमारी है उसको समझाने के लिए एक यमराज एक अर्थी और चारों तरफ बिखरी हुई लाशें…
अखिल भारतीय संत एकता आंदोलन परिषद एवं गुरु गोरक्षनाथ मानव कल्याण संस्थान के परमाध्यक्ष महंत कैलाश नाथ हठयोगी ने बयान जारी कर कहा कि प्रवासी गरीब मजदूर एवं उनके बच्चों के साथ हो रही जातियों के लिए मानवाधिकार आयोग को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए सभी कर्मचारियों को अधिकार है कि वह अपने दायित्वों का निर्वहन देश समाज संविधान हित में निष्पक्ष भाव से करें किसी के भी साथ अमानवीय व्यवहार नहीं होना चाहिए और नहीं करने देना चाहिए प्रवासी मजदूरों के साथ जो भी समस्याएं उत्पन्न हुई हैं या आगे जो उत्पन्न होंगी…
देश में कोरोना के मामले 96 हजार के पार पहुंच गए हैं. 24 घंटे में कोरोना के 5 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक, अब देश में कुल कंफर्म केस की संख्या 96 हजार 169 है. इसमें से 3 हजार 49 लोगों की मौत हो चुकी है और 36 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं. अभी देश में 56 हजार 316 एक्टिव केस हैं. महाराष्ट्र में कोरोना का कोहराम सबसे ज्यादा है. यहां मरीजों की संख्या 33 हजार के पार पहुंच गई है. मरने वालें…
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दो सासंद लॉकेट चटर्जी और अर्जुन सिंह पर हिंसा भड़काने का आरोप लगा है. सांसदों पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर हुगली जिले के तेलीनिपारा गांव में हिंसा भड़काई है. सांसदों के खिलाफ चांदनगर पुलिस कमिश्नरेट में मामला दर्ज किया गया है. दोनों सांसदों को एक नोटिस भी जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि इस मामले में सांसद को 22 मई को पेश होना होगा. 12 बजे उनसे हिंसा मामले में पूछताछ की जाएगी. यह नोटिस इंस्पेक्टर ऑफ पुलिस सौरव बंधोपाध्याय की ओर जारी किया गया है.…
महामारी और संकट के इस दौर में कोई भी व्यक्ति छत से महरूम न रहे इसके लिए हरियाणा सरकार रेंटल हाउसिंग स्कीम शुरू करने जा रही है। प्रदेश सरकार ने इसके लिए हाउसिंग फॉर ऑल नाम के एक विभाग का गठन भी किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज में छोटे दुकानदारों, कृषि, किसानों, मंडियों में बुनियादी ढ़ांचों में सुधार, मजदूरों तथा हर किसी के लिए छत मुहैया कराने के लिए शामिल की गई योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अलग से ‘हाउसिंग…
हरियाणा से 50 बसों में रवाना किये गए करीब 1500 हजार प्रवासी श्रमिकों को उत्तर प्रदेश प्रशासन ने रखने से इंकार कर दिया है और वापस भेज दिया है। गृहमंत्री अनिल विज ने इसकी पुष्टि की है। इन श्रमिकों को अब वापस हरियाणा लाया जाएगा। बताया जा रहा है कि सरकार ने इससे पहले इन श्रमिकों को इनके घर भेजने की अनुमति भी ली थी, लेकिन अब वापस इन प्रवासी श्रमिकों को यह कहते हुए वापस भेज दिया है कि उनके पास जगह नहीं है इनको ठहराने के लिए। इसके बाद अब सरकार के भी हाथ पैर फूल गए हैं।
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने लॉकडाउन 4.0 लगाने का फैसला किया है. 17 मई को लॉकडाउन 3.0 की मियाद खत्म होने के बाद सोमवार को गृह मंत्रालय ने 31 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाए जाने का आदेश जारी कर दिया है. हालांकि पीएम मोदी के दिए संकेत के मुताबिक लॉकडाउन 4.0 में कुछ चीजों में छूट दी गई है. ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि लॉकडाउन 4.0 में क्या-क्या खुलेगा और किन चीजों पर पाबंदियां जारी रहेंगी. लॉकडाउन 4.0 में भी सरकार ने स्कूल- कॉलेज बंद रखने का फैसला किया…
गुरु गोरक्षनाथ मानव कल्याण संस्थान कपूरथला पंजाब एवं संत एकता आंदोलन परिषद के परम अध्यक्ष महंत कैलाश नाथ हठयोगी ने एक बयान जारी कर कहा कि प्रवासी मजदूर नौजवान गरीब का पलायन अलगाववादियों की साजिश है केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ-साथ संत समाज एवं समाज सुधारकों का विशेष उत्तर दायित्व बनता है कि प्रवासी मजदूरों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहारो के खिलाफ अपनी आवाज को सरकार तक पहुंचाएं मठ मंदिर मस्जिद गौ माता गंगा माता सांड पिता होने की थोथी परंपरा के अलावा मानवता की रक्षा एवं इंसाफ के लिए विचार करें इंसानियत का गला घोंटा जा रहा…
