अक्सर शादी की बहुत सी ऐसी खबरें आपने सुनी होंगी जिन्हें सुनकर या तो हंसी आए या फिर हैरानी हो। ऐसी ही एक खबर हरियाणा के नूंह से सामने आई है, जहां एक महिला ने पति की मौत के बाद घर से भागकर शादी कर ली। इसमें चौंकाने वाली बात ये है कि महिला 7 बच्चों की मां है, लेकिन जिस शख्स से उसने शादी की वो 5 बच्चों का पिता है। यानि अब दोनों के कुल 12 बच्चे हैं। बता दें कि दोनों ही मुस्लिम समुदाय से हैं और उन्होंने मुस्लिम रीति रिवाज से शादी की है। शादी के बाद कुछ…
Author: faridabadnews24
टीवी शो ‘तारक मेहता’ के अभिनेता गुरुचरण सिंह, जो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी के किरदार के लिए जाने जाते हैं, 22 अप्रैल से लापता हैं। कई मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि अभिनेता शादी करने वाले थे और आर्थिक तंगी का सामना भी कर रहे थे। उन्हें आखिरी बार दिल्ली हवाई अड्डे पर देखा गया था और वह मुंबई के लिए जाने वाले थे, लेकिन अपने इच्छित गंतव्य तक नहीं पहुंचे। हाल ही में डीसीपी साउथ-वेस्ट दिल्ली रोहित मीना ने मामले को लेकर मीडिया में पहला आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने कहा, ”गुरुचरण…
चुनाव से पहले पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के पोते पर गंभीर आरोप लगाए गए है। पूर्व प्रधानमंत्री के पोते और हासन के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ एक महिला ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए है। कर्नाटक में एक भाजपा नेता ने दावा किया है कि उन्होंने दिसंबर 2023 में राज्य के पार्टी अध्यक्ष को पत्र लिखकर कहा था कि उन्हें सरकारी अधिकारियों सहित महिलाओं के यौन कृत्यों के लगभग 3,000 वीडियो के साथ एक पेन ड्राइव मिली है और आरोप लगाया है कि जनता दल (सेक्युलर) के सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने इसका इस्तेमाल किया है। महिलाओं को…
Astro Tips By Dhirendra Krishna Shastri: हिंदू धर्म में घरों में पूजा करना शुभ माना जाता है. जिससे कि पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है. वहीं जो लोग सच्चे मन से देवी देवताओं की पूजा अर्चना करते हैं उन पर भगवान का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है. पूजा करने से व्यक्ति का मन और दिमाग दोनों ही शांत रहता है. पर हम में से कई लोग यह जानने की कोशिश करना चाहते हैं कि क्या उनका पूजा में कोई कमी तो नहीं रह गई या फिर भगवान ने उनकी पूजा को स्वीकार कर लिया है या…
दिल्ली-नोएडा में चिलचिलाती गर्मी अपने चरम पर है। अभी मई का महीना आया भी नहीं है और गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिन ब दिन तापमान बढ़ते ही जा रहा है। दोपहर के समय उमस और गर्मी इतना ज़्यादा होती है कि उससे छुटकारा पाने के लिए लोग घरों में कूलर और AC चलाते हैं। लेकिन जिनके घरों में AC नहीं है वो लोग क्या करें? ऐसे मौसम में अगर घर में AC नहीं है तो घर में रहना भी किसी सजा से कम नहीं लगता है। अगर आपके घर में भी AC नहीं है तो आपको टेंशन…
जम्मू कश्मीर में बर्फबारी का दौरा शुरू हो चुका है। इस बीच खबर आ रही है कि कुपवाड़ा में मौसम को देखते हुए प्रशासन ने सभी स्कूलों में आज अचानक से छुट्टी घोषित कर दी है। कुपवाड़ा प्रशासन ने बताया कि JKDMA द्वारा जारी खराब मौसम और हिमस्खलन की चेतावनी के मद्देनजर, छात्रों की सुरक्षा के लिए एहतियाती उपाय के रूप में जिले भर के सभी स्कूलों में कक्षा का काम 29 अप्रैल को सस्पेंड कर दिया गया है। हुई ताजा बर्फबारी नोटिस में कहा गया कि इस दौरान टीचर व कर्मचारी स्कूल में उपस्थित रहेंगे। बता दें, आज कुपवाड़ा…
सिरके वाली प्याज अक्सर हमें रेस्टोरेंट या ढाबा में खाने को मिलती है। सिरके वाली प्याज का स्वाद बेहज लाजवाब लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं गर्मियों के मौसम में सिरके वाली प्याज खाने से सेहत को बहुत फायदे होते हैं। अगर आपको भी यह रेसिपी पसंद है तो हम आपको बता दें आप इसे घर में आसानी से बना सकते है। चलिए हम आपको बताते हैं घर में सिरके वाली प्याजकैसे बनाएं? प्याज के फायदे- लू से बचने के लिए गर्मियों में प्याज खाना बहुत फायदेमंद है, प्याज को किसी भी रूप में खाएं इससे उसकी न्यूट्रिशन…
साइबर ठग आम लोगों के बैंक खातों में सेंधमारी के नित नए हथकंडे अपना रहे हैं। वे किसी मुकदमे में परिवार के सदस्यों के फंसने का डर दिखाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। झूठे पुलिस केस को रफा-दफा करने का झांसा देकर लोगों से रुपये ऐंठ रहे हैं। वे कभी एक्सीडेंट तो कभी मारपीट या दुष्कर्म में फंसने की बात कहकर मुकदमा रफा-दफा करवाने के नाम पर पैसे ऐंठ रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप सतर्कता बरतें। उधर, देहरादून में इस तरह के मामलों में वृद्धि से पुलिस की चिंताएं बढ़ गई हैं। बेटे को…
NIA Recruitment 2024: नेशनल इंश्योरेंस एकेडमी (NIA) में नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश में भटक रहे उम्मीदवारों के लिए बढ़िया अवसर है. इसके लिए एनआईए ने एकेडमी फैकल्टी मेंबर के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है. अगर आपके पास इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, तो एनआईए की आधिकारिक वेबसाइट niapune.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप भी एनआईए के इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो 15 मई तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही इस भर्ती के जरिए फैकल्टी…
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद है। उनकी गैरमौजूदगी में पत्नी सुनीता केजरीवाल ने राजनीतिक बागडोर अपने हाथों में ले रखी है। वहीं सुनीता केजरीवाल ने पति अरविंद केजरीवाल से जेल में मुलाकात के लिए समय मांगा लेकिन तिहाड़ जेल प्रशासन की ओर से सुनीता केजरीवाल को अपने पति से 29 अप्रैल को मिलने की अनुमति नहीं दी। आम आदमी पार्टी ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। वहीं जेल प्रशासन का कहना है कि पहले से ही अरविंद केजरीवाल की मुलाकात के कार्यक्रम तय हैं, इसलिए सुनीता केजरीवाल…
