Author: faridabadnews24

फरीदाबाद: चुनाव के समय नेता कोई न कोई दांव-पेच चलते रहते हैं। अब तक भाजपा सरकार को समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायकों में दादरी से विधायक सोमबीर सांगवान, पुंडरी से रणधीर गोलन और नीलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल गोंदर ने अब कांग्रेस को समर्थन दे दिया है। यह सूचना आने के बाद अपने जिले में भी राजनीतिक चर्चाओं ने जन्म ले लिया। फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र की पृथला विधानसभा सीट से नयनपाल रावत निर्दलीय विधायक हैं। यह सभी निर्दलीय विधायक एक टीम के रूप में सरकार को समर्थन देते आए थे। विधायक नयनपाल भी सोमवार को नामांकन पत्र जमा करवाने समय भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल…

Read More

फरीदाबाद: ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-85 स्थित एक ऑफिस में प्रॉपर्टी डीलर को महिला ने दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। खेड़ीपुल थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। खेड़ीपुल थाने में पलवल निवासी कमल सिंह ने दी शिकायत में बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर है और उनका ऑफिस सेक्टर-85 में है। दो मई को सुबह दिशा नाम से एक महिला की वाट्सएप कॉल आई। उसने उससे कहा कि उसे एक प्रॉपर्टी खरीदनी है। इसके बारे में आपसे बात करनी है और मिलना है। कॉल कर मांगा ऑफिस लोकेशन उसने उससे ऑफिस आने को कहा। शाम को…

Read More

शादीशुदा महिला से दुष्कर्म के बाद आरोपी फौजी ने पीड़िता के पति को इसका वीडियो भिजवा दिया। इससे पहले वीडियो को सोशल मीडिया साइट पर लाइव आकर दिखाया। राजपुर थाना पुलिस ने महिला की तहरीर पर सोमवार को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता और आरोपी चमोली जिले के रहने वाले हैं। महिला के पति विदेश में नौकरी करते हैं। एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि महिला उनके थाना क्षेत्र में रहकर अपने बच्चों को पढ़ाती है। महिला का आरोप है कि सुनील रावत निवासी चमोली जनपद से उनका सोशल मीडिया साइट पर संपर्क हुआ। आरोप है…

Read More

फरीदाबाद : लोकसभा चुनाव के लेकर फरीदाबाद में सभी पार्टियों के नेताओं की रैलियां जारी हैं । 15 में को पाली गांव में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसे केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर संबोधित करेंगे । भारतीय जनता पार्टी के नेता धर्मवीर प्रधान ने बताया कि इस रैली का आयोजन गांव के लोग मिलकर कर रहे हैं और रैली गांव में हुई अब तक की सभी रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ेगी । धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि फरीदाबाद का विकास 10 वर्ष पहले रुक गया था लेकिन केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के फरीदाबाद के सांसद…

Read More

फरीदाबाद: पंजाबी बिरादरी के व्यापारी नेता वासुदेव अरोड़ा अपने साथियों खुश दिल सहगल और गोल्डी बवेजा के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। इन दोनों के कांग्रेस में शामिल होने के बाद जहां जिले में कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिली वहीं कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप के चुनाव को भी बड़ा बल मिला। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक के प्रयासों से यह ज्वाइनिंग हुई। सैनिक कॉलोनी स्थित कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह के निवास पर पहुंचे और कांग्रेस का पटका पहनकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वासुदेव अरोड़ा एवं उनकी टीम ने पूर्ण समर्थन करने की घोषणा की और…

Read More

राजस्थान के चूरू में एक पति पिछले 20 सालों से अपनी पत्नी के साथ हैवानियत कर रहा था। वह अपने पिता और भाई समेत कई पुरुषों से अपनी पत्नी का रेप करा रहा था। शादीशुदा पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसका पति चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाता था। बेहोश होने के बाद अनजान लोग उसे हवस का शिकार बनाते थे। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। ससुर और देवर ने भी किया रेप ‘एनडीटीवी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, शादीशुदा महिला ने 8 लोगों पर रेप का आरोप लगाया है। इसमें…

Read More

विश्व स्तर पर अस्थमा से बचाव और रोकथाम के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल ‘विश्व अस्थमा दिवस’ मनाया जाता है। इस बार विश्व अस्थमा दिवस 7 मई को मनाया रहा है। इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फरीदाबाद से श्वास रोग विभाग के डायरेक्टर डॉ. गुरमीत सिंह छाबरा ने कहा कि ब्रोन्कियल अस्थमा हमारी छाती में सांस की नलियों की बीमारी है। अगर हमारी साँस की नलियों की अन्दर की स्किन में सूजन हो और ऐसे में अस्थमा को बढ़ाने वाले कारक जैसे हवा में मौजूद पॉलेन (पराग), धूल-मिटटी या फफूंद…

Read More

देश में इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है, चिलचिलाती गर्मी से लोग लहूलुहान है। गर्मी से छुटकारा पाने के लिए लोग ड्रिंक्स का सेवन करते हैं ताकि बॉडी को डीहाड्रेशन से बचाया जा सके। अगर आप किसी स्वादिष्ट और हेल्दी ड्रिंक की तलाश में हैं तो आप कच्चे नाम का पन्ना भी बनाकर पी सकते हैं। कच्चे आम का पन्ना ने केवल स्वाद में लाजवाब लगता है बल्कि सेहत के लिए भी लाभकारी है। इसके साथ ही हम आपको बताएंगे कि कैसे आप 1 महीने तक आम पन्ना को स्टोर कर सकते हैं। चलिए जानते हैं आम पन्ना बनाने…

Read More

जींद : जींद के जुलाना कस्बे के वार्ड-11 में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए घर से लगभग 6 लाख रुपये की नगदी और लाखों रुपये गहने चोरी कर लिए। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी गई। गुरुग्राम में माता के दर्शन के लिए गया हुआ था पूरा परिवार जानकारी के मुताबिक वार्ड 11 निवासी ने बताया कि वह स्वर्णकार की दुकान चलाता है। सोमवार को शाम के समय वह परिवार के साथ गुरुग्राम में माता के दर्शन के लिए गया हुआ था। घर को ताला लगा…

Read More

भिवानी: Athelete Renu Kan: वह भिवानी के गांव मंढाणा की बेटी रेणू (कण) है। मजदूर पिता चंद्रपाल की लाडली। गरीबी की धूल में पली। लेकिन बचपन से ही एथलेटिक्स की दीवानी इसलिए सपना हमेशा ही सफलता का शीर्ष छूने का रहा। सपने को साकार करने के लिए उसने परिवार की आर्थिक तंगी को आड़े नहीं आने दिया। वह बताती है कि करीब छह साल पहले जब पंजाब यूनिवर्सिटी (Punjab University) में पढ़ रही थी तो उसे सीनियर नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भुवनेश्वर जाने का अवसर मिला। लेकिन हवाई जहाज के टिकट का किराया 6000 रुपये नहीं थे। हवाई…

Read More