दिल्ली में एक शख्स ने अपनी सेडान कार बेचने के बाद उस कार में पहले से लगे जीपीएस और अपने पास मौजूद तीसरी चाबी के जरिए उसे वापस चुराने की साजिश रची, जिसमें उसका एक फ्रेंड भी शामिल था। दिल्ली पुलिस ने इस केस में 2 आरोपियों योगेश दहिया और साहिल रोहिल्ला को अरेस्ट कर लिया है। जानें ये पूरा मामला क्या है। दिलशाद गार्डन में खड़ी किए जाने के महज 4 मिनट में चुरा ली कार बता दें कि पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की कार और 89 हजार 500 रुपये कैश बरामद किए हैं। दिल्ली पुलिस के…
Author: faridabadnews24
कौशांबी, गाजियाबाद : विजय भारद्वाज प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार महिला सशक्तिकरण पर आधारित विशेष गीत ‘इंडियन नारी शक्ति’ की आज कौशांबी स्थित AT रेजिडेंसी होटल में भव्य लॉन्चिंग की गई। इस अवसर पर बॉलीवुड कलाकारों, खेल जगत की हस्तियों, समाजसेवियों, व्यवसायियों और सनातन धर्म के साधु-संतों सहित समाज के विभिन्न प्रमुख वर्गों के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सतमोला के सीएमडी श्री अनिल मित्तल जी, विकसित भारत के संरक्षक डॉ. संतोष राय जी, स्टील कंज्यूमर फोरम की नेशनल चेयरमैन श्रीमती नमिता शर्मा जी, एशिया marathon श्रीमती सुनीता गोदारा जी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री…
महाराष्ट्र के नालासोपारा से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत और रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। महज 17 साल की नाबालिग लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन जन्म के बाद उसका एक दिन का नवजात बच्चा उसके पास नहीं था। पुलिस जांच में आरोप सामने आया कि नाबालिग की मां और पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने कथित तौर पर मिलकर नवजात बच्चे को विरार में रहने वाले एक दंपति को बेच दिया। नवजात बच्चे को किया गया बरामद मामले की जानकारी मिलते ही तुलिंज पुलिस हरकत में आई और नवजात बच्चे को बरामद कर…
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा आय सीमा एक लाख से बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये कर दिया है। इस संबंध में सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण व अंत्योदय (सेवा) विभाग ने अधिसूचना जारी की है। योजना तत्काल प्रभाव से पूरे प्रदेश में लागू होगी। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की सहायता मिलेगी। दूसरे महीने से पूरी राशि सीधे बैंक खाते में नहीं आएगी। 1100 रुपये खाते में भेजे जाएंगे जबकि 1000 रुपये सरकार की ओर से संचालित आवर्ती जमा (आरडी) या सावधि जमा (एफडी) खाते में जमा होंगे। पहले…
राष्ट्रीय राजधानी के कनॉट प्लेस के पास स्थित जंतर मंतर दशकों से लोकतंत्र का जीवंत प्रतीक रहा है, जहां लोग इस उम्मीद के साथ आंदोलन करने पहुंचते थे कि उनकी आवाज सत्ता में बैठे लोगों तक पहुंचेगी। यह स्थल अन्ना हजारे के अनशन से लेकर नीट पेपर लीक के खिलाफ हालिया आंदोलन तक जनाक्रोश का गवाह रहा है। अब, दिल्ली पुलिस ने इसे एक निर्धारित प्रदर्शन स्थल के रूप में गैर-अधिसूचित कर दिया है, जिससे यहां अब विरोध प्रदर्शन नहीं किए जा सकेंगे। वर्षों से, राजधानी के केंद्र में स्थित इस क्षेत्र में भ्रष्टाचार और अन्याय की शिकायतों से लेकर…
(Cheapest Courses Under 1 Lakh Fees): 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद कई स्टूडेंट्स करियर को लेकर कंफ्यूज्ड रहते हैं. MBA समेत ज्यादातर कोर्स की फीस लाखों में है. इसे भर पाना हर मिडिल क्लास परिवार के बस की बात नहीं है. कई बच्चे पैसों की तंगी के कारण आगे की पढ़ाई रोक देते हैं या बिना किसी खास स्किल के साधारण नौकरी करने लगते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना लाखों रुपये खर्च किए भी कुछ ऐसे बेहतरीन शॉर्ट टर्म कोर्स कर सकते हैं, जिनसे शानदार सैलरी वाली नौकरी मिल जाएगी? अगर आप कम बजट में सिक्योर करियर…
केंद्र सरकार ने कैंसर की दवाओं की कीमतें कम करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। जिससे कैंसर के मरीजों को बड़ी राहत मिल सकती है। सरकार के नए फैसले के मुताबिक, अब सूची से बाहर की कैंसर दवाओं की बिक्री पर मुनाफे का मार्जिन अधिकतम 30 प्रतिशत तय किया जाएगा। यानि ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित करने का फैसला लिया है। इससे दवाओं की कीमतों में 70 प्रतिशत तक की कमी आने और मरीजों को हर साल करीब 2500 करोड़ रुपये की बचत होने का अनुमान है। सरकार के मुताबिक, कुछ कैंसर दवाओं की कीमतें सप्लाई के दौरान कई…
पलवल : पलवल में CIA टीम ने मुठभेड़ के बाद पंजाब के 4 बदमाशों को काबू किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने चंडीगढ़ में गन पॉइंट पर स्विफ्ट कार लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी कट्टा, एक पिस्टल और बिना नंबर प्लेट की स्विफ्ट कार बरामद की है। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। DSP नरेंद्र खटाना ने मामले में कई अहम खुलासे किए हैं। DSP मुख्यालय नरेंद्र खटाना ने बताया कि पलवल पुलिस को चंडीगढ़ पुलिस से सूचना…
फरीदाबाद : फरीदाबाद के नहर पार क्षेत्र के सेक्टर-86 में एक दर्दनाक हादसे में पानी का टैंकर लेकर जा रहे ट्रैक्टर ने एक साल के मासूम बच्चे को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई है। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। दुखद बात यह है कि 12 अक्टूबर को उसका पहला जन्मदिन था, लेकिन जन्मदिन से एक दिन पहले ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। बच्चे का परिवार मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला है और फरीदाबाद में मजदूरी कर गुजर-बसर…
फरीदाबाद : दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के आह्वान के बाद फरीदाबाद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली से सटे सभी बॉर्डर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस दिल्ली जाने वाले वाहनों की सघन जांच कर रही है। वहीं, फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर भी भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली जाने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द किए जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट किया गया है। पुलिस प्रशासन…
