फरीदाबाद : इलेक्ट्रोल बॉन्ड को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस पार्टी के खाते को सीज किए जाने के विरोध में सोमवार को पूरे देशभर में कांग्रेसियों ने आयकर भवन के समक्ष प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रकट किया। फरीदाबाद में एन.एच.4 स्थित आयकर विभाग के दफ्तर के सामने कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया और केन्द्र की भाजपा सरकार पर जमकर हल्ला बोला। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेसी नेता विजय प्रताप ने किया। सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एन.एन.5 स्थित केसी सिनेमा के पास एकत्रित हुए और वहां से प्रदर्शन करते हुए एन.एच.4 स्थित इंकम टैक््स विभाग के दफ्तर के…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद: समयपुर में रविवार शाम ट्यूशन नहीं पढ़ाने पर एक छात्र ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर शिक्षक पर लाठी-डंडों से हमला कर सिर फोड़ दिया। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी अन्य छात्रों को वहां पढ़ने पर अंजाम भुगतने की धमकी देता है। सेक्टर-58 थाना की पुलिस जांच में जुटी है। पीड़ित मुरारी सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह समयपुर में कोचिंग सेंटर चलाता है। नौंवी से 12वीं तक के एक सौ से अधिक छात्र पढ़ने आते हैं। कुछ दिन पहले 12वीं का एक छात्र ट्यूशन पढ़ने आया था। वह अर्थशास्त्र का ट्यूशन…
फरीदाबाद: शहर को कूड़ा मुक्त करने के एवं कूड़े डालने के स्थान को सुन्दर सेल्फी प्वाईंट बनाने की कड़ी में एन.एच.पांच स्थित सलूजा पैट्रोल पम्प के पीछे बने कूड़े डालने के स्थान को सुन्दर सेल्फी प्वाईंट बनाया जाएगा। जिसको लेकर प्रमुख समाजसेवी परविन्दर राजपाल ने नगर निगम आयुक्त मोना ए श्रीनिवास का उनके कार्यालय पर जाकर बुक्के देकर धन्यवाद किया। इस मौके पर प्रमोद माटा, जगदीश भाटिया, पवन खन्ना, सुभाष गांधी आदि मौजूद थे। समाजसेवी परविन्दर राजपाल पिछले दो सालों से एन.एच. पांच के सभी कूड़े प्वाईंट(खत्ता) पर लोगों से कूड़ा न फैंकने की अपील करते है। जिसके बाद श्री…
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले महाराष्ट्र के पवार परिवार में रार जारी है। अटकलें हैं कि पवार परिवार का गढ़ कहे जाने वाले बारामती से शरद पवार के बेटी सुप्रिया सुले के सामने उपमुख्यमंत्री अजित की पत्नी सुनेत्रा चुनाव लड़ सकती हैं। खबर है कि इसे लेकर बारामती सांसद और सीनियर पवार की बेटी सुप्रिया सुले का कहना है कि राजनीति बच्चों का खेल नहीं है। सुले से जब इन अटकलों के बारे में पूछा गया कि अजित पवार बारामती से अपनी पत्नी को उनके खिलाफ खड़ा कर सकते हैं, तो उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए, यह एक वैचारिक लड़ाई है। इसमें कुछ…
बिजली कनेक्शन का लिए बिना चोरी-छुपे बिजली जला रहे लाखों लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। गाजियाबाद जिले के 80 हजार से अधिक जरूरतमंद परिवारों को अब महज 50 रुपये में बिजली कनेक्शन मिलेगा। प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत परिवारों को यह सुविधा दी जाएगी। लाभार्थी सिक्योरिटी डिपॉजिट की राशि किश्तों में जमा करा सकेंगे। वर्तमान में गाजियाबाद जिले के तीनों जोन में करीब 10 लाख 69 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। लगभग हर महीने आठ से दस हजार इच्छुक लोग बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करते हैं। दो किलोवाट का कनेक्शन लेने के लिए सुरक्षा फीस व दूसरे प्रकार के…
अंबाला: किसानों के “दिल्ली चलो” आंदोलन के आज चौथे दिन में प्रवेश करने के साथ, देश के सबसे बड़े थोक बाजारों में से एक, गुरुग्राम की खांडसा मंडी में सब्जियों की कीमतें कृषि उपज की घटती ताजा आपूर्ति के मद्देनजर बढ़ने लगी हैं। व्यापारियों ने खुलासा किया कि पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में सब्जियों से लदे सैकड़ों ट्रक फंस गए हैं। हालांकि आंदोलनकारी किसानों या संबंधित राज्य सरकारों द्वारा ट्रकों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं है, लेकिन पंजाब के साथ अपनी सीमाओं पर हरियाणा पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स ने ट्रकों की आवाजाही को प्रतिबंधित…
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक मासूम से सामहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आ रही है। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। होमगार्ड ने तहरीर में कहा है कि घर में बीमार पति व 10 वर्ष की नातिन रहती है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली महिला उसे बहला फुसला कर ले गई। वहां दो लोगों ने उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने अंशु, लकी समेत चार लोगों के विरुद्ध पाक्सो, सामूहिक दुष्कर्म को धारा में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है। NEWS SOURCE : jagran
Esha Deol Sepretion: हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बड़ी बेटी एशा देओल अपनी निजी जिंदगी को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने 12 साल बाद अपने पति और बिजनेसमैन भरत तख्तानी से अलग होने की खबर को कन्फर्म किया था। दोनों ने एक जॉइंट स्टेटमेंट शेयर किया था। एशा देओल और भरत तख्तानी के अलग होने की खबर ने एक्ट्रेस के पिता का दिल पूरी तरह तोड़ दिया और उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि दोनों अपने फैसले पर एक बार फिर विचार करें। अपने पति से अलग होने की…
Khatron Ke Khiladi 14: खतरों के खिलाड़ी के नए 14वें धमाकेदार सीजन के लिए कलर्स ने अपनी कमर कस ली है। रोहित शेट्टी के ब्रांड न्यू स्टंट बेस्ड सीजन को टेलीविजन पर आने में अभी समय है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने कंटेस्टेंट की लिस्ट बनाना शुरू कर दी। खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के लिए भी बड़े-बड़े स्टार्स के नाम सामने आ रहे हैं। इस शो के लिए अब तक मुनव्वर फारुकी से लेकर, ईशा मालवीय, मनीषा रानी, विवेक दाहिया और शोएब इब्राहिम जैसे सितारों के नाम सामने आए हैं। अब हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुनव्वर फारुकी की…
Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने की दौर में है। वहीं, विपक्षी पार्टियां भी उलटफेर करने के लिए रणनीति बनाने में जुटी हैं। हरियाणा राज्य की बात करें तो यहां कुल 10 लोकसभा सीटें हैं। इनमें से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की बात की जाए तो इसके अंतर्गत 6 विधानसभा सीटें- पृथला, फरीदाबाद एनआईटी, बड़खल, बल्लभगढ़, फरीदाबाद और तिगांव आती हैं। क्या रहे पिछले चुनाव के नतीजे? वर्तमान में फरीदाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी के…
