Stomach Care : हमारे स्वास्थ्य का केंद्र हमारा पेट होता है, अच्छी सेहत के लिए अच्छे पाचन तंत्र (Stomach Health) का होना आवश्यक ही नहीं अनिवार्य है। जो भोजन हमारा शरीर पचा नहीं पाता वह शरीर को फायदा पहुंचाने के बजाए नुकसान पहुंचाता है। पेट की गड़़बडिय़ों का असर अन्यय तंत्रों पर ही नहीं अंगों पर भी पड़ता है इसमें हमारा हृदय, मस्तिष्क, इम्यून सिस्टम, त्वचा, भार, शरीर में हार्मोनों का स्तर आदि सम्मिलित हैं। पेट की गड़बडिय़ों के कारण पोषक तत्वों का अवशोषण प्रभावित होने से लेकर कैंसर विकसित होने की आशंका भी बढ़ जाती है। पेट की प्रमुख…
Author: faridabadnews24
Stress Health Tips : आज कैंसर, हृदय रोगों की तरह भयंकर रोगों में एक रोग और जुड़ गया है, वह है तनाव। आज सबसे अधिक रोगी शायद इसी रोग के हैं। तनाव न केवल एक रोग है बल्कि अन्य रोगों का कारण भी है। इस तनाव का कारण आज का मशीनी युग, पैसा कमाने की होड़, महत्वाकांक्षाएं और न जाने क्या-क्या है। इसी कारण आज मनुष्य जीवन की सारी मिठास भूल चुका है। थोड़ा बहुत तनाव तो हर व्यक्ति को होता है परंतु समझदार व्यक्ति वही होता है जो इस तनाव के लिए अपना सुख चैन नहीं गंवाता। हर तनाव…
फरीदाबाद: कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदेश में साढे 81 किलोमीटर मेट्रो लाइन बिछी थी, लेकिन मौजूदा सरकार ने 1 इंच भी मेट्रो लाइन आगे नहीं बढ़ाई है। यह कहना है कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा का। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़, गुड़गांव और बल्लभगढ़ तक मेट्रो लाने वाली कांग्रेस सरकार ही गुड़गांव से फरीदाबाद मेट्रो चलाने का काम करेगी। इतना ही नहीं मेट्रो का विस्तार पलवल, रोहतक और सोनीपत तक किया जाएगा। नीरज शर्मा ने कहा कि मेट्रो विस्तार के साथ-साथ रोजगार सृजन पर भी कांग्रेस का विशेष जोर रहेगा। क्योंकि मौजूदा सरकार ने हरियाणा को बेरोजगारी में नंबर वन बना दिया…
बिग बॉस 17 में एक बार फिर मुनव्वर फारुकी के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। आयशा खान ने दोबारा उन्हें एक्सपोज कर दिया है और कॉमेडियन अपना बचाव भी नहीं कर पाए। पिछली बार नाजिला सिताशी को धोखा देने और ब्रेकअप की बात सामने आई थी। वहीं, इस बार मुनव्वर फारुकी की एक्स वाइफ को लेकर ऐसा खुलासा हुआ है, जिसे सुन कॉमेडियन के फैंस शॉक्ड रह जाएंगे। मुनव्वर का हुआ पर्दाफाश बिग बॉस 17 के घर में बीते दिन जमकर हल्ला दंगा हुआ। मुनव्वर फारुकी ने पर्सनल रीजन बताते हुए आयशा खान को नॉमिनेट कर दिया। धीरे- धीरे बात…
फरीदाबाद: नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी के संजय एन्क्लेव स्थित आवास पर बुधवार शाम मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचे। उन्होंने बिट्टू के भाई महेश पांचाल की मौत पर संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि उन्हें उचित न्याय मिलेगा। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा और ओल्ड फरीदाबाद से विधायक नरेन्द्र गुप्ता भी पहुंचे थे। गौरतलब है कि 13-14 दिसंबर की रात को चाचा चौक के पास स्थित बाबा फल एवं सब्जी मंडी में बिट्टू बजरंगी के भाई महेश पांचाल को कुछ शरारती तत्वों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने का प्रयास किया था।…
अवैध कॉलोनियां बसाने वालों को बड़ा झटका लगा है। अवैध कॉलोनियों में अब से रजिस्ट्री नही होंगी। भूमाफियाओं पर लगाम लगाने के लिए हरियाणा सरकार ने यह फैसला किया है। ग्रीवेंस कमेटी की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने सेक्टर-12 के हुडा कन्वेंशन हॉल में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक ली। इसमें 16 शिकायतें रखी गईं, जिनमें 13 का निपटारा मौके पर ही कर दिया। इस दौरान बैठक में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा सहित विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सरकार को गलत सूचना देने पर कर्मचारी निलंबित निगम…
Deoria News. देवरिया में दुकान से घर लौटते समय एक महिला की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई. दामिनी मौर्य नाम की इस 30 वर्षीय महिला ने सात साल पहले देवरिया के ही रहने वाले अमित मौर्य से लव मैरेज की थी. उनका पांच साल का एक बेटा है. ससुरालियों से अनबन होने की वजह से दामिनी पिछले कुछ समय से मायके में रह रही थी. रोजी-रोटी चलाने के लिए उसने खोराराम चौराहे पर रेडिमेड की दुकान खोल रखी थी. मंगलवार शाम दुकान बंद कर वह स्कूटी से मायके लौट रही थी. तभी उसके साथ यह वारदात हुई. यह वारदात…
Muzaffarnagar News. मुजफ्फरनगर जिले पूर्व में तैनात एक दरोगा पर 22 वर्षीय एक दलित युवती दुष्कर्म करने और उसे धमकाने का आरोप लगा है. मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित युवती ने जनसुनवाई के दौरान पूर्व में मुजफ्फरनगर की सीकरी पुलिस चौकी में तैनात रहे दरोगा अजय बालियान पर दुष्कर्म करने और धमकी देने का आरोप लगाया. युवती का आरोप है कि 2019 में उसके पिता और चाचा के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था. विवाद के चलते वह सीकरी पुलिस चौकी गई थी, जहां उसकी मुलाकात दरोगा…
अंबाला में 18 हज़ार 600 रुपये की रिश्वत लेते उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम कार्यालय के कमर्शियल असिस्टेंट (सीए) जितेश चावला को रंगे हाथों किया गिरफ्तार शिकायतकर्ता से बिजली के बिल को सेटल करने तथा नया बिजली कनेक्शन जारी करने की एवज में की थी रिश्वत की मांग हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की अंबाला टीम को आज पुनः बड़ी सफलता मिली। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के सीए जितेश चावला को 18 हज़ार 600 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।इस बारे में जानकारी देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की…
Loksabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी को हरियाणा में बड़ा झटका लग सकता है। सूत्रों की मानें तो पार्टी के प्रमुख नेताओं में शुमार पूर्व सांसद अशोक तंवर जल्द ही AAP का साथ छोड़ सकते हैं। अशोक तंवर फिलहाल हरियाणा में आम आदमी पार्टी के कैंपेन कमिटी के अध्यक्ष का प्रभार संभाल रहे हैं। तंवर का पार्टी छोड़ना चुनावी सीजन में आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। समर्थकों ने जारी किया पोस्टर दरअसल, अशोक तंवर के आम आदमी पार्टी छोड़ने की बात उनके समर्थकों की ओर से जारी किए नए…
