Nipah Virus High Alert: भारत से शुरू हुआ यह जानलेवा निपाह वायरस अब पूरे विश्व में अपना कहर दिखाए उससे पहले सभी देशों की सरकारें सतर्क हो गई हैं। आखिर यह वायरस इतना खतरनाक है कि इससे बचना ही इसका सबसे बड़ा उपाय माना जाता है। हाल ही में चीन की एक दवा को लेकर यह दावा किया गया था कि इससे निपाह संक्रमण को रोका जा सकता है। भारत में इस वायरस के तहलके को देखते हुए पड़ोसी देशों के साथ पूरे एशिया में स्क्रीनिंग के साथ सतर्कता शुरू कर दी गई है। आइए जानते हैं कि यह हकीकत है या सिर्फ…
Author: faridabadnews24
बिहार के बिहार राज्य के औरंगाबाद जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पांच सहेलियों ने एक साथ जहर खा लिया, जिसमें चार लड़कियों की मौत हो गई। बाद में चारों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। 29 जनवरी को हुई घटना यह मामला सैदपुर मोती बिगहा गांव का है, जो हसपुरा थाना क्षेत्र में पड़ता है। 29 जनवरी की शाम को पांचों सहेलियां गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक तालाब के पास गईं। वहां उन्होंने पक्षी मारने वाली…
Mp News: मध्यप्रदेश के सतना जिले के एक मंदिर में युवक-युवती के अश्लील हरकत करते वीडियो के वायरल होने से हड़कंप मचा हुआ है। वायरल वीडियो जिले के रामवन स्थित मंदिर परिसर का है जहां मंदिर की मूर्ति के पीछे युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में थे तभी किसी ने दूर से मोबाइल से उनका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया जिससे हड़कंप मच गया। मंदिर के पुजारी ने अज्ञात युवक-युवती के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वीडियो काफी आपत्तिजनक है इसलिए पत्रिका इसका प्रकाशन नहीं कर रहा है। मंदिर में मूर्ति…
उत्तर भारत के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। हाल ही में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की वजह से पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फ गिरी है, जबकि दिल्ली-एनसीआर समेत कई मैदानी राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि ने ठिठुरन बढ़ा दी है। बीते 24 घंटों का हाल: कहीं बारिश तो कहीं कोहरा पिछले कुछ समय में हिमालयी क्षेत्रों जैसे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी और बारिश दर्ज की गई। इसका असर मैदानों पर भी दिखा: मैदानी इलाके: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।…
केंद्रीय बजट 2026-27 से मिडिल क्लास को सबसे ज्यादा उम्मीद इनकम टैक्स में सीधी राहत की थी। हालांकि टैक्स स्लैब में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया, लेकिन सरकार ने टैक्स सिस्टम को आसान और कम डरावना बनाने की दिशा में कई अहम कदम उठाए हैं। जोर इस बात पर है कि ईमानदार करदाता तकनीकी भूल या जटिल नियमों की वजह से न तो परेशान हों और न ही कानूनी पचड़ों में फंसें। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि नया इनकम टैक्स कानून 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा। इस कानून का मकसद टैक्स फाइलिंग को सरल बनाना,…
दिल्ली के रोहिणी इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी की बड़ी वारदात सामने आई है। रोहिणी सेक्टर-17 में बदमाशों ने एक युवक को सरेआम गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मृतक की पहचान साहिल के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला गैंगवार से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने साहिल पर कई राउंड फायरिंग की। गोली सीधे उसे लगी, जो जानलेवा साबित हुई और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया पुलिस को शक है कि इस…
सिरसा: गांव खारिया निवासी एक महिला को उसके पति के ही साथी सब इंस्पेक्टर द्वारा फोन पर धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन को इसकी शिकायत भेजी। इसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। शिकायतकर्ता मीरा ने बताया कि उसके पति हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर है और वर्तमान में उनकी ड्यूटी करनाल में है। वे जाट आरक्षण मामले की जांच कर रही एसआईटी में तैनात है। 11 फरवरी की शाम करीब 7 बजे उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने बिना परिचय दिए पति के…
पलवल: पलवल जिला के उपमंडल हथीन के गांव छांयसा में ‘काला पीलिया’ नाम से एक गंभीर बीमारी फैलने की खबर सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार यह बीमारी पिछले एक महीने से गांव में तेजी से फैल रही है, जिससे पूरे गांव में खौफ का माहौल बना हुआ है। गांव के लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की शुरुआती लापरवाही और समय पर जागरूकता अभियान न चलाए जाने के कारण बीमारी ने व्यापक रूप ले लिया। ग्रामीणों का दावा है कि इस बीमारी की चपेट में आने से अब तक करीब 15 से 20 लोगों की मृत्यु हो चुकी…
बिहार में गया से पटना जा रही एक ट्रेन में सीट को लेकर हुआ विवाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि चलती ट्रेन में सीट विवाद के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी ने एक यात्री को थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है और अब तूल पकड़ता जा रहा है। आइए जानते हैं कि इस घटना के बारे में क्या पता लगा है। क्या है पूरा मामला? बताया जा रहा है कि ये घटना गया रेलवे स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद की है। पीड़ित यात्री पहले…
फरीदाबाद: खुद को ASI बताने वाला एक आदमी नकली कांस्टेबल का ID कार्ड लेकर घूम रहा था। रेड लाइट पर चेकिंग के दौरान एक होमगार्ड ने उसे पकड़ लिया। उसने होमगार्ड को डराने की कोशिश की थी। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दीपक अनखीर गांव का रहने वाला है। लोगों और पुलिस को डराने के लिए वह खुद को पुलिस में ASI बताता था। होमगार्ड नसीब ने बताया कि शाम को वह TI हरिकिशन के साथ बड़खल मोड़ पर गाड़ियों की चेकिंग कर रहा था। बड़खल चौक की तरफ से एक…
