90 के दशक की सफल एक्ट्रेस रवीना टंडन ओटीटी पर एक के बाद एक वेब सीरीज में आ रही हैं। उन्होंने ओटीटी पर वेब सीरीज ‘अरण्यक’ से डेब्यू किया था। इसमें रवीना ने पुलिस ऑफिसर का रोल निभाया था। शुक्रवार को रवीना टंडन की नई वेब सीरीज ‘कर्मा कॉलिंग’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। रवीना एक अमीर पावरफुल महिला की भूमिका में है। 33 सेकेंड के टीजर में वह ग्लैमरस अंदाज में हैं। दमदार रोल में रवीना रवीना के किरदार का नाम इंद्राणी कोठारी है। टीजर में वह कर्मा के कॉन्सेप्ट पर बात करती हैं। एक चमकदार टाइनिंग…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : विधानसभा सत्र में एनआईटी क्षेत्र से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने तारकिंत प्रश्न संख्या 9 में सरकार से पूछा कि क्या यह तथ्य है कि नगर निगम फरीदाबाद में निधि के अभाव के संबंध में नगर निगम फरीदाबाद द्वारा निदेशक, शहरी स्थानीय निकाय को अपने पत्र क्रमांक एम.सी.एफ.एस.ई 2023/978 दिनांक 12.10.2023 के माध्यम से एनआईटी विधानसभा के विकास कार्यों की 27.48 करोड रुपए की फाइल भेजी थी तथा उसमें उक्त कार्यों को करवाने की आवश्यकता भी वर्णित की गई थी तथा यदि हां तो उक्त फाइल की वर्तमान स्थिति क्या है तथा उक्त फाइल के कब तक स्वीकृत…
Corona New Variant in India: आजकल कोरोना केस के बारे में कोई नहीं जानना चाहता. कहीं चर्चा भी नहीं है तो क्या कोरोना की पूरी तरह से छुट्टी हो गई है? इसका जवाब है- नहीं. फिलहाल कोविड-19 हमें अकेला छोड़ने के मूड में नहीं दिखता. भले ही इसकी बातें कम हो रही हों पर कुछ समय बाद नए वेरिएंट सामने आ जा रहे हैं. अमेरिका में हाल ही में कोरोना के एक सब-वेरिएंट JN.1 ने टेंशन पैदा कर दी थी, वह अब केरल में भी मिल गया है. अमेरिका में एक तरफ नए कोविड वेरिएंट आ रहे हैं तो दूसरी तरफ…
फरीदाबाद: नूंह हिंसा के आरोपित और पर्वतीय कॉलोनी, संजय एनक्लेव में रहने वाले बिट्टू बजरंगी के छोटे भाई महेश पांचाल को अज्ञात युवको ने रात आग लगा दी।बिट्टू बजरंगी ने बताया कि उनकी डबुआ मंडी में सब्जी की दुकान है। छोटा भाई महेश देर रात करीब 1:00 बजे मंडी में था। इस दौरान एक कार में चार-पांच युवक आए और उससे पूछा कि क्या तुम बिट्टू बजरंगी के भाई हो। हां कहने पर उन्होंने पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। इससे महेश पांचाल गंभीर रूप से झुलस गया। वह जैसे तैसे युवकों से छूटकर भागा और अपने घर आ…
नई दिल्ली। बुधवार को संसद में कुछ लोगों के घुसने का मामला सामने आया था। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस सत्रों का कहना है कि संसद सुरक्षा उल्लंघन का मुख्य साजिशकर्ता कोई और है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार ये जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने पहले ही संसद के बाहर की रेकी कर ली थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी आरोपी एक सोशल मीडिया पेज ‘भगत सिंह फैन क्लब’ से जुड़े थे। सूत्रों ने बताया कि सभी लोग करीब डेढ़ साल पहले मैसूर…
प्रदेश सरकार के आदेश पर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने इस माह अवैध कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन देने की नीति जारी कर दी है। हालांकि अवैध कॉलोनी की रजिस्ट्री भी नहीं है, न ही कॉलोनियों का नामकरण हुआ है। इस वजह से बिजली निगम जीपीएस लोकेशन को आधार बनाकर बिजली कनेक्शन देने की तैयारी कर रहा है। दो दिसंबर को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम मुख्यालय ने अवैध कॉलोनियों और स्लम बस्तियों में बिजली कनेक्शन देने का आदेश जारी कर दिया था। इसके बाद शहर की अवैध कॉलोनियों में प्लॉट लेने वाले हजारों लोगों में खुशी की लहर दौड़…
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। जहां एक ओर टाटा की दमदार इलेक्ट्रिक SUVs मार्केट में तहलका मचा रही हैं, वहीं किआ के इलेक्ट्रिक वाहन (EV) सेगमेंट को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। जी हां, किआ की इकलौती ईवी EV6 की बिक्री में नवंबर 2023 में भारी गिरावट दर्ज की गई। आइए इसकी बिक्री रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं। महीना बिक्री संख्या जून 2023 44 जुलाई 2023 15 अगस्त 2023 42 सितंबर 2023 150 अक्टूबर 2023 141 नवंबर 2023 25 ऊपर दिए बिक्री चार्ट के मुताबिक सितंबर और अक्टूबर को…
गाजियाबाद के पॉश इलाके राजनगर सेक्टर-7 के घर में सेक्स रैकेट चलाए जाने की खबर पर पुलिस ने वहां छापा मारकर घर के अंदर से एक पुरुष और चार महिलाओं को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इस सेक्स रैकेट की संचालिका नंदग्राम थानाक्षेत्र की रहने वाली है। दस महीने के भीतर वह तीसरी बार देह व्यापार कराने के आरोप में गिरफ्तार हुई है। जानकारी के अनुासर, गाजियाबाद पुलिस ने कविनगर थाना अंतर्गत आने वाले शहर के पॉश इलाके राजनगर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में सेक्स रैकेट संचालिका…
एक्शन ड्रामा फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। रिलीज के बाद से लगातार फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। फिल्म के सभी एक्टर्स की खूब तराफ हो रही है। छोटे से रोल में नजर आए एक्टर्स की तो सबसे ज्यादा चर्चा है। इन कलाकरों में से एक हैं भाभी नंबर 2 यानी तृप्ति डिमरी। ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर की प्रेमिका बनीं तृप्ति डिमरी अपने बोल्ड सीन के चलते चर्चा में आईं। फैंस के बीच उनका क्रेज इस कदर हुआ कि उनके 2 लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स से बढ़कर 30 लाख हो गए हैं। इंटीमेट सीन वायरल…
बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया के ददरी मेला में शिरकत करने और जलवा बिखेरने पहुंची हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की है। सपना चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ बहुत अच्छे सीएम हैं। सपना चौधरी ने कहा कि सीएम योगी के कार्यकाल में यूपी में बड़ा बदलाव हुआ है। सपना चौधरी ने कहा कि पहले यूपी में शो करने में उन्हें डर लगता था। सपना चौधरी ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहाकि पहले शो के दौरान यूपी में विवाद खड़ा हो जाता था। लेकिन अब यूपी…
